Home | कमतेल रेसिपी | वेज मोमोज (Vegetable Momos recipe)

वेज मोमोज (Vegetable Momos recipe)

image वेज मोमोज (Vegetable Momos recipe)

मोमोज तिब्बत का खाना है. खाने में बड़े ही स्वादिष्ट होते है. मोमोज (Tibetan Steamed Dumplings) बनाने में तेल का प्रयोग बहुत ही कम होता है, और इस खाने को भाप से पकाया जाता है. इसलिये मोमो जल्दी पचने वाला और पोष्टिक खाना है. आज के लिये मोमो रेसिपी (Momo recipe) प्रस्तुत है

आवश्यक सामग्री
मैदा ——— 200 ग्राम ( 2 छोटी कटोरी )
घी या तेल ——– 1 टेबिल स्पून
बेकिंग पाउडर ——– 1/5 छोटी चम्मच
नमक ——– स्वादानुसार

विधि
मैदा को किसी बर्तन में निकालें. नमक और तेल मिला कर, पानी से नरम आटा गूथ लें. आधा घंटे के लिये रख दें.
तब तक पिठ्ठी तैयार कर लेते हैं.

पिट्ठी
शिमला मिर्च ——— 2
बन्द गोभी ——— एक छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
फूल गोभी ——— एक छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
गाजर ——— 2 ( कद्दूकस की हुई )
हरी मटर के दाने ——– आधा कटोरी
पनीर ——— 100 ग्राम
घी या तेल ——— 1 टेबिल स्पून
काली मिर्च ——— एक चौथाई चम्मच
लाल मिर्च ——– 1 चुटकी
हरा धनियाँ ——— आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
नमक ——– स्वादानुसार
(अपने स्वादानुसार प्याज और लहसुन भी इसमें प्रयोग कर सकते है)

कढ़ाई में घी डाल कर गरम करें. कटी हुई सब्जियाँ गरम घी में डाल दें. कालीमिर्च, लाल मिर्च, नमक और हरा धनियाँ मिला कर 2 मिनिट चमचे से चलाकर भूनें. अब पनीर को चूरा करके सब्जी में अच्छी तरह मिला लें, और 1- 2 मिनिट कर पका लें. मोमोज में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है. (अगर आप इसमें प्याज और लहसुन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सबसे पहले प्याज और लहसुन को सब्जी डालने से पहले भूनें शेष सब्जी को भूनें)

गूथे हुये आटे से एक छोटी स्पून आटा निकाल कर गोल कर लोई बनायें तथा गोल गोल 3 इंच व्यास की पूरी की तरह पतला बेल लें. बेली हुई पूरी में पिठ्ठी भरें और चारों ओर से मोड़ डालते हुये बन्द करदें, या आप बेली हूइ पूरी में पिठ्ठी भरकर गुझिया की तरह मोड़ डालते हुये भी बन्द कर सकते हैं.

सभी मोमोज इसी तरह तैयार कर लीजिये. अब मोमोज को भाप में पकाना है. इसके लिये या तो आपको मोमोज पकाने वाल बर्तन लेना पडे़गा, जिसमें चार या पाँच बर्तन एक के ऊपर एक लगे रहते हैं. नीचे का खाना थोड़ा बड़ा होता है जिसमें, पानी भरा जाता है, और ऊपर के तीन या चार बर्तन जिनमें जाली रह्ती है.

सबसे नीचे वाले बर्तन में एक तिहाई बर्तन पानी से भर गैस पर गरम करने के लिये रख दें. दूसरे बर्तन, तीसरे, चौथे बर्तन में मोमोज लगा कर रख दें. एक बर्तन में करीब 12-14 मोमोज आ जाते हैं. भाप से 10 मिनिट पकायें. सबसे नीचे वाले बर्तन के मोमोज पक गये हैं. दूसरे बर्तन को नीचे कर दें और इस बर्तन को सबसे ऊपर कर दें. 8 मिनिट बाद इसे भी ऊपर कर दे और तीसरे बर्तन के मोमोज को पानी वाले बर्तन के ऊपर रखें और 5-6 मिनिट भाप में मोमोज को सेक लें. हम समय इस लिये कम करते जा रहे हैं क्यों कि सभी बर्तन एक के ऊपर एक हैं, और भाप ऊपर की ओर जाकर उन्हैं भी थोड़ा पकाती है. मोमोज
तैयार हैं.

अगर हमारे पास मोमोज पकाने का यह बर्तन नहीं हैं तो किसी इस तरह के बर्तन में पानी भर कर गरम कीजिये जिसमें चावल छानने वाली चलनी आ जाय, चलनी में मोमोज लगा कर रखिये और चलनी को गरम पानी हो रहे बर्तन में इस तरह लगाइये कि पानी चलनी के अन्दर न जाय, पानी में कोई भी मैटल स्टैन्ड रख कर, मोमोज वाली चलनी रखें. 10 मिनिट तक मोमोज भाप में पकायें. यदि मोमोज और हैं तो पहले वाले मोमोज निकाल कर प्लेट में रखें. दूबारा चलनी में मोमोज भरें और 10 मिनिट भाप देकर सेके.

मोमोज (Momo) तैयार हैं. प्लेट में मोमोज निकाल लें और लाल मिर्च की चटनी या फिर हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खायें.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (10 मिले):

nidhi mehra on 31 October, 2007 07:58:39
avatar
excellent superb nisha ji very gud work done keep it up god bless u
JANKI on 28 December, 2007 05:18:05
avatar
bahot easy or momos steamer ki jagah jo way bataya hai wo bhi bahot achha hai
Reena Tyagi on 21 May, 2008 11:40:00
avatar
The recipe seems good and simple. I will give it a try at home.
shikha on 31 May, 2008 07:26:15
avatar
many many thanks neesaji. bahut simple our aasan tarika.
richa omar on 21 June, 2008 09:09:57
avatar
aapke batay momos bahut hi acche hai.aur inco prepare karna bhi bada hi aasan hai.thanks for very good recipee.
seema sharma on 25 June, 2008 09:24:19
avatar
aapki site par i got to learn many dishes....
mujhe pllease ye batayein momos ka ubaalne wala bartan aur belne wala bartan kahan milega...normal dukaanu par nahi mil raha hai...

please do tell at your earliest
thanks you
sameer on 27 June, 2008 01:13:43
avatar
Good recipe. Tip: Add soy and garlic sauces and tofu to the stuffing; this makes the momos restaurant-like.
shiwani on 04 July, 2008 09:16:42
avatar
recipes bahut acchi hai, per kyaa hum steamed momos ko thoda bake ya fry bhi kar saktein hai kyaa?
kyaa wah tasty lagenge
निशा मधुलिका on 05 July, 2008 01:06:13
avatar
शिवानी जी, आप इसे अपने स्वाद के अनुसार बेक या फ्राई अवश्य कीजिये, बहुत स्वादिष्ट लगेंगे.
namita on 19 July, 2008 07:54:43
avatar
oh gr8. aapne pix ke saath recipe batayi isse aur maza aa gaya...

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
3.94