Home | कमतेल रेसिपी | सिघाड़े की मीठी कतली

सिघाड़े की मीठी कतली

Font size: Decrease font Enlarge font
image सिघाड़े की मीठी कतली

शिव रात्री के व्रत के अवसर पर सिघाड़े की मीठी कतली बनाकर खायी जाती है. यह कतली बड़ी स्वादिष्ट होती है, आइये शिवरात्री पर सिघाड़े के आटे की मीठी कतली बनायें.

आवश्यक सामग्री

  • सिघाड़े आटा - 100 ग्राम
  • घी - एक टेबल स्पून
  • चीनी - 100 ग्राम
  • इलाइची - 4 (छील कर कूट लीजिये)

विधि
कढाई में घी डाल कर गरम कीजिये.  घी में सिघाड़े का आटा डाल कर हल्का गुलाबी होने तक भूनिये. 

भुने हुये आटे में तीन गुना पानी और चीनी मिलाकर चमचे से चलाते जाइये.  उबाल आने के बाद 4-5 मिनिट तक पकाइये. सिघाड़े का गाड़ा हलुआ जैसा बन जायेगा.

singhada_katli2_850465862.jpg

एक थाली में घी लगा कर चिकना कीजिये, और सिघारे के हलुवा को थाली में डालकर पतला (आधा इंच की मोटाई में) फैला कर जमा दीजिये.

ठंडा होने पर चाकू से अपने मनपसन्द आकार में काट लीजिये. कतलियों को प्लेट में रखिये और ब्रत के खाने में खाइये.

Comments (8 posted):

khushi on 06 March, 2008 10:09:27
avatar
inhe kitne din tak rakha ja sakta hai.
निशा मधुलिका on 06 March, 2008 11:21:16
avatar
खुशी जी, यह कतलियां व्रत के समय खाने के लिये हैं, रखने के लिये नहीं. हां यदि बच जाय तो फ्रिज में रख दीजिये. दूसरे दिन खाई जा सकती हैं.
on 13 April, 2008 01:36:59
avatar
tell me nisha ji will it form like paste becasue the picture u have shown here is looking like hard dough..
rewa on 26 August, 2009 09:41:44
avatar
i prepare it during fasting days.it's very tasty.the only difference is that i add raisins &grated coconut in the mixture &on getting set i garnish it with grated coconut
want to have receipe of garlic &whole red chillies-typically rajasthani style can i? thanks
Monika on 21 September, 2009 03:13:49
avatar
Hi mam, my katliya did not turn out very good. They were almost like halwa and nothing like katli.

The one you prepared looks really nice and dry but mine were no where close to yours.

Thanks.
निशा: मोनिका, हलवा की स्टेज कतली बनने से पहले की स्टेज है उसी हलवे को चमचे से चला चला कर और पकाना है, थोड़ा और गाड़ा होने पर थाली में घी लगाकर जमा देना हैं.
kaveri on 30 May, 2010 06:23:10
avatar
Hi nishaji my mom use to prepare this katly in janmasthmi.today I remember my mom too much.thank you for this receipe
SG on 30 June, 2010 12:30:50
avatar
Nishaji, kya shakkar ki jagah gud use kar sakte hain, jisse ye aur healthy ban jaye?
निशा: जी हां आप गुड़ पसन्द करते हैं तो गुड़ ही डाल कर बनाइये.
jyoti on 15 July, 2010 12:00:47
avatar
nisha ji, bahut acchi bani thanks a lot.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
5.00
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 401
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.
विजिटर्स -11 जून 10 से अब तक