Home | कमतेल रेसिपी | रवा इडली (Rava Idali)

रवा इडली (Rava Idali)

image रवा इडली (Rava Idali)

आप चावल दाल की इडली तो बेहद पसंद करते होंगे. लेकिन सूजी (रवा) से बनी इडली बनाने में कम समय लेतीं हैं. इसकी खूबी यह है कि इसमें न तो एक दिन पहले भिगोने का झंझट न कुछ इसे पीसने का. इनमें तेल तो लगता ही नहीं. इसे बच्चे हो या बड़े सभी पसन्द करते हैं.

आवश्यक सामग्री

  • चार लोगों के लिये.
  • रवा (सूजी) ——- 200 ग्राम या 2 कप
  • दही ——- 200 ग्राम या 2 कप
  • पानी ——- 100 ग्राम या 1 कप
  • नमक ——- स्वादानुसार या 3/4 छोटी चम्मच
  • खाने का सोडा ——-आधा छोटी चम्मच
  • तेल ——- एक बड़ी चम्मच ( इडली स्टैन्ड को चिकना करने के लिये)

बनाने की विधि
rava-idali1.gifसबसे पहले दही को फैट लीजिये. अब एक बर्तन में सूजी लीजिये और उसमें दही डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. इसमें पानी और नमक डाल कर और फैंट लीजिये. अब मिश्रण को 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. 20 मिनट बाद मिश्रण में सोडा डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण अधिक गाढ़ा और अधिक पतला न हो.

कुकर में 2 छोटे गिलास पानी डालकर गैस पर रख दीजिये पानी को गरम होने दीजिये. इडली स्टैन्ड को थोड़ा तेल लग कर चिकना कर लीजिये. मिश्रण को चमचे की सहायता से इडली के प्रत्येक खाने में भर दीजिये. एक बार में 12 या 18 इडली बन जाती है. यह इडली स्टैन्ड के साइज पर निर्भर है. इडली स्टैन्ड को जमा कर कुकर में रख दीजिये और ढक्कन लगा दीजिये लेकिन ढक्कन पर से सीटी हटा लीजिये. 8 या 10 मिनिट में इडली पक जाती है. कुकर का ढक्कन खोलिये (देखने के लिये कि इडली बन गई है इडली के अन्दर चाकू गढ़ा कर देख लें यदि उससे मिश्रण नहीं चिपकता तब इडली बन चुकी है) इडली स्टैन्ड को कुकर से निकलिये, ठंडा होने पर चाकू की सहायता से स्टैन्ड से इडली निकाल कर प्लेट में रख लीजिये.

इडली तैयार है. इन्हैं आप नारियल या मुंगफली की चटनी के साथ परोसिय और खाइये.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (12 मिले):

abhimanyu on 01 April, 2008 08:14:56
avatar
i have make your rava idali but it is not soft please give me a answer in yes or no and why?



i have waiting for your answer.
abhimanyu on 01 April, 2008 09:03:30
avatar
humne aapka rava idali banaya par ye fulaa nahin.
ye kaise fulaa ga batayie.
निशा मधुलिका on 02 April, 2008 08:04:06
avatar
अभिमन्यू जी, आपके इडली न फूलने के 2 कारण हो सकते हैं.
1. आप सोडा या ईनो डालना भूल गये हों. सोडा डालकर मिश्रण को अच्छी तरह फैट लीजिये.

2. मिश्रण पतला नही होना चाहिये. मिश्रण चमचे से गिराने पर धार के रूप में न गिरे.
shweta on 02 April, 2008 02:15:38
avatar
aapne jaise bola humne vaisa kiya fir bhi idali kharab ho gaya kuu batyaie.


plz
निशा मधुलिका on 02 April, 2008 02:42:23
avatar
श्वेता जी, हम इसके लिये एक दो दिन में व्हीडियो अपलोड करने की कोशिश करते हैं.
honey misra on 30 July, 2008 03:31:43
avatar
hey these idlis came out really well and very soft too .. i guess if use exact measurments as given on the site idlis come out very well..thanks
jyoti sharma on 16 August, 2008 11:48:26
avatar
hallo nishamadhulika ji...........kya aap muje dabeli ki rasipe batayegi kya
padma on 04 September, 2008 10:03:28
avatar
इस रसिपी की काफी दिनो से तलाश थी काफी आसान बताया है आपने धन्यवाद
manju on 14 September, 2008 06:50:04
avatar
hindi mein recipe ka to bahut hi majaa hai,pl.aise he nayi-2 recepe dikhatein rahen, thanks
meenakshi aneja on 29 September, 2008 04:50:46
avatar
ur site is very good. can u give me the recepie for veg galauti kabab.thanks and regards.
meenal on 04 October, 2008 08:44:48
avatar
Nisha ji...idli banane ke liye rava sada lena hai ya bhuja hua/?plz bataye..thanks a lot
निशा मधुलिका on 05 October, 2008 12:08:33
avatar
मीनल, रवा सादा ही लेना है.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Join Indian Cooking Forum
इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00