Sabudana khichdi Recipe साबूदाना खिचड़ी | Sago Khichdi

साबूदाने की खिचड़ी (Sabudana Khichadi ) मुख्यत: व्रत उपवास में बनाकर खाई जाती है. आईये आज बनायें साबूदाने की खिचड़ी. Sago Khichdi.
यदि आप भी इसको उपवास के लिये बना रहे हैं तो इसमें सामान्य नमक की जगह सैंधा नमक का प्रयोग करें. साबूदाना दो तरह के होते हैं एक बड़े और एक सामान्य आकार के. यदि आप बड़े साबूदाना प्रयोग कर रहे हैं तो इसे 1 घंटा भिगोने के बजाय लगभग 8 घंटे भिगोये रखें. बाहर एशियाई स्टोर्स में यह साबूदाना Tapioca के नाम से उपलब्ध हो जाता है.
छोटे आकार के साबूदाने आपस में हल्के से चिपके चिपके रहते हैं लेकिन बड़े साबूदाने की खिचड़ी एकदम अलग बिखरी होती है. मुझे छोटे साबूदाने की अपेक्षा बड़े साबूदाने की खिचड़ी अधिक अच्छी लगती है लेकिन बड़े साबूदाने आस पास की किराना दुकानों में नहीं मिलते.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sabudana Khichdi Recipe - Sago Khichdi
- साबूदाना - 150 ग्राम
- तेल या घी - 1.5 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 ( बारीक कतरी हुई)
- मूंगफली के दाने - 1 टेबल स्पून
- पनीर - 70 ग्राम (यदि आप चाहें)
- आलू - 1 मीडियम आकार का
- अदरक - 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक - स्वादानुसार
- कसा हुआ नारियल - 1 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Sabudana khichdi Recipe
साबूदाने को धो कर, 1 घंटे के लिये पानी में भीगने दीजिये. भीगने के बाद अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. यदि आप बड़े साबूदाना प्रयोग कर रहे हैं तो इसे 1 घंटा भिगोने के बजाय लगभग 8 घंटे भिगोये रखें.
आलू को छील कर धीइये और छोटे छोटे क्यूब्स में काट लीजिये. पनीर को भी छोटे छोटे क्यूब्स में काट लीजिये.
भारी तले की कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. आलू के क्यूब्स गरम घी में डाल कर हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल कर प्लेट में रख लीजिये. आलू के क्यूब्स तलने के बाद पनीर के क्यूब्स डाल कर हल्के ब्राउन तल कर उसी प्लेट में निकाल कर रखिये.
मूंगफली के दाने को मोटा चूरा कर लीजिये इसे दरेरा करें एकदम बारीक चूरा न करें
बचे हुये गरम घी में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद, हरी मिर्च और अदरक डाल दीजिये, और चमचे से मसाले को चलाइये, इस मसाले मे मुंगफली का चूरा डाल कर एक मिनिट तक भूनिये. अब साबूदाना, नमक और काली मिर्च डाल कर अच्छी तरह 2 मिनिट चमचे से चला कर भूनिये. 2 टेबल स्पून पानी डाल कर धीमी गैस पर 7-8 मिनिट तक पकाइये,
ढक्कन खोलिये और देखिये कि साबूदाने नरम हो गये है. यदि नहीं हुये हैं, और आपको मह्सूस हो कि अभी साबूदाने पकने के लिये और पानी चाहिये, तब 1 या 2 टेबल स्पून पानी डाल कर 4-5 मिनिट धीमी गैस पर और पकने दीजिये. आलू और पनीर के क्यूब्स मिला दीजिये. और चलाकर कढ़ाई को गैस से उतार लीजिये साबूदाना की खिचड़ी को प्याले या प्लेट में निकालिये. हरा धनियां नारियल ऊपर से डाल कर सजाइये.
आपकी साबूदाने की खिचड़ी (Sabudana khichdi ) तैयार है. इसे गरमागर्म परोसिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 39:
Nishaji mai jab bhi sabundana banati hu to wo ek dushre se chipke hote hai
Aap mujhe batayegi ki mujhe kya karna chahiye.
sorry pahle mail me maine apna naam nahi bataya.
Nishaji mai jab bhi sabundana banati hu to wo ek dushre se chipke hote hai
Aap mujhe batayegi ki mujhe kya karna chahiye.
yadi mai paneer nahi dalu to koi paresani to nahi hogi.
please aap mujhe jaldi bataye ki mai kya karu.
पनीर तो पसन्द की बात है , पनीर आवश्यक नहीं , पनीर मुझे पसन्द है.
निशा: ढोकला की विधिया निम्न हैं
http://nishamadhulika.com/snacks/besan-dhokla-recipe.html
http://nishamadhulika.com/no_oil_recipe/rava-dhokla-recepe.html
http://nishamadhulika.com/no_oil_recipe/instant_dhokla_recipe.html
निशा: पारुल, आप छोटे साबूदाना से ही बड़े बनाइये, अच्छे बनेंगे.
निशा: दीपाली आप ढोकला बनाने की विधि अच्छी तरह पढ़िये और बनाइये ढोकला फूलेगा.
निशा: रीमा, छोटा साबूदाना छोटा लगभग साबूत मूंग के बराबर होता है जबकि बड़ा साबूदाना मटर के दाने से थोड़ा ही छोटा है.
निशा: अनु, आप नवरात्रि व्रत में साबूदाना खीर खा सकती हैं.
निशा: नैन्सी, यदि साबूदाना छोटा है, तब उसे आप हल्का सा रोस्ट कर लीजिये और जितने पानी में साबूदाना डूबे उतने ही पानी में भिगोइये, साबूदाना ठीक रहेगा.
निशा: वर्षा, छोटे साबूदाने को भिगोते समय जितने पानी में वह डूब जाय उतना ही पानी डालिये, 1 घंटे भिगोने के बाद खिचड़ी बना लीजिये. आप इससे खीर भी बना सकती हैं.
निशा: राशि, आप रैसिपी पढ़िये और बड़े साबूदाना की खिचड़ी बनाइये, अच्छी खिली खिली खिचड़ी बनेंगी.
kuch aisi recipies batayen jo easy ho or jo subah ke nashte me banai ja saken ,low cholestrole ho...
thanx
निशा: निहारिका, पिज्जा बनाना वेवसाइट पर पहले से दिया हुआ है, आप सर्च बटन पर लिखकर खोज सकती हैं.
निशा: मेघा, सादा नमक की जगह व्रत का नमक, लाहोरी नमक डाले और व्रत की खिचड़ी तैयार है.
निशा: सरोज, पनीर व्रत में खाया जा सकता है.
निशा: द्रोपदी, साबूदाने के लिये साबूदाने से दुगना पानी तो होने चाहिये, ज्यादा पानी है तो उसे हटा देते हैं, खिचड़ी खिली खिली ही बनेगी.