Home | कढ़ी-दाल | उरद चने की दाल (Urad Chane Ki Dal Recipe)

उरद चने की दाल (Urad Chane Ki Dal Recipe)

image Urad Chane Ki Dal Recipe

सर्दियों के मौसम में मिस्सी रोटी का स्वाद और भी ज्यादा लगता है और मिस्सी रोटी के साथ उरद चने की दाल (Urad Chane Ki Dal) हो तो और भी बेहतर. आईये आज उरद चने की दाल बनायें

आवश्यक सामग्री

  • उरद की दाल -------- 75 ग्राम
  • चने की दाल ------- 50 ग्राम
  • घी ------- 1 टेबिल स्पून
  • टमाटर ------- 2-3
  • हरी मिर्च ------- 2-3
  • अदरक ------- 2 इंच लम्बा टुकड़ा
  • हींग ------- 1-2 पिंच
  • जीरा ------- आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर ------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर ------- 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर ------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला ------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक ------- स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
  • हरा धनियां ------- एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )

विधि
उरद और चने की दाल को बनाने से पहले 2 घंटे के लिये पानी में भिगो दें.

टमाटर, हरी मिर्च और 1 इंच लम्बा टुकड़ा अदरक का मिक्सी से पीसकर बारीक पेस्ट बना लें.

urad_chana_ki_dal2_597509026.jpgकुकर में घी डाल कर गरम करें. गरम घी में हींग और जीरा डाल दें. जीरा ब्राउन होने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें, और अब तुरन्त टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को जब तक भूनें तब तक कि मसाले के ऊपर घी तैरने लगे.

अब उरद और चने की दाल डाल दें. 2-3 मिनिट चमचे से चलाकर दाल को भूनें. अब 350 ग्राम ( 1 1/2 गिलास ) पानी, नमक और 1इंच के अदरक के टुकड़े को बारीक काट कर डालें. कुकर बन्द करदें.

कुकर में एक सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दें. 2-3 मिनिट धीमी गैस पर दाल पकायें. अब गैस बन्द कर दें.

कुकर का प्रेसर खतम होने के बाद कुकर खोलें. उरद चने की दाल बन गई है. दाल में गरम मसाला और हरा धनियां मिला दें. उरद चने की दाल तैयार है.

दाल को बाउल में निकालें. क्रीम या मलाई डाल कर सजायें. गरमा गरम दाल मिस्सी रोटी. चपाती या नान के साथ परोसें और खायें.

चार लोगों के लिये. समय ------- 25 मिनिट

 

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (1 मिले):

sharlin kaur on 16 June, 2008 03:20:14
avatar
I tried it for 25 min but it took almost 35 min to ready. why so??

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Join Indian Cooking Forum
इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00