अरहर- तूअर की दाल - Arhar Dal Recipe - Tuwar Dal Recipe
Latest Video at YouTube Channel

दालें हमारे रोजाना के खाने का मुख्य अंग है, ये प्रोटीन के बहुत बड़े स्रोत हैं. अरहर की दाल उत्तर भारत में प्रमुखता से खायी जाती है, इसे तुवर की दाल (Tuvar ki dal or Toor ki dal) भी कहते हैं, अरहर की दाल को हम अलग अलग तरीके से बना सकते हैं, हम दाल को पहले से ही बघार देकर बना सकते हैं और दाल बनने के बाद भी बघार बना कर डाला जा सकता है. दाल बनाते समय थोडा सा ध्यान दीजिये कि दाल ज्यादा कुक न हो जाय, दाल के दाने दिखने चाहिये और दल अच्छी तरह से पकी भी होनी चाहिये तब दाल खाने में और अधिक स्वादिष्ट लगती है, तो आईये आज अपने लंच में हम अरहर की दाल (Arhar Dal) बनायें.
Read : Arhar Dal Recipe - Tuwar Dal Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Arhar Dal Recipe
- अरहर की दाल - 150 ग्राम ( एक कप )
- घी - 1-2 टेबिल स्पून
- टमाटर - 2-3 ( मीडियम साइज )
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- राई - आधा छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 6-7
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( 3 /4 चम्मच )
- हरा धनियां - 1 टेबिल स्पून (बारीक कतरा हुया)
विधि - How to make Arhar Dal Recipe
अरहर की दाल को साफ करके धो लीजिये और बनाने के 1 घंटे पहले पानी में भिगो दीजिये ( दालें पहले पानी में भिगोने से जल्दी गलती है और स्वादिष्ट भी बनती हैं).
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी में पीसकर बारीक पेस्ट बना लीजिये.
दाल को हम 2 तरीके से बनाते हैं.
एक तरीका:
कुकर में घी डाल कर गरम करिये, गरम घी में हींग, जीरा और राई डाल दीजिये, जीरा और राई तड़कने के बाद करी पत्ता, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल कर चमचे से मसाले को चलायें इसके बाद तुरन्त टमाटर का पेस्ट डाल दिजिये, टमाटर को पकने तक 2-3 मिनिट तक भून लीजिये, टमाटर मसाला भुनने के बाद, अरहर की दाल नमक और लाल मिर्च डाल दीजिये, दाल को 1-2 मिनिट तक चमचे से चलाकर भूनिये.
अब 2 छोटे गिलास पानी ( 400 ग्राम ) डाल कर कुकर बन्द कर दीजिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद, धीमी गैस पर 3 - 4 मिनिट तक दाल पकने दीजिये. दाल बन गई है, गैस बन्द कर दीजिये. कुकर का प्रेसर खतम होने के बाद कुकर खोलिये और थोड़ा सा हरा धनियां बचा लीजिये, दाल को सजाने के लिये ऊपर से डालने के लिये चाहिये. धनियां दाल में मिला दीजिये. आपकी अरहर की दाल तैयार है.
दूसरा तरीका:
दाल को कुकर में, 2 छोटे गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल कर पकने के लिये गैस पर रख दीजिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद, गैस धीमी करके 3-4 मिनिट तक दाल पकाइयेय, गैस बन्द कर दीजिये और कुकर खुलने तक, तड़का मसाला तैयार कर लीजिये.
छोटी कड़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, घी में जीरा, राई और हींग डालिये. जीरा और राई भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालकर हल्का सा भूनिये. टमाटर का पिसा मसाला डालिये, लाल मिर्च भी डाल दीजिये, मसाले को जब तक भूनिये तब तक मसाले पर तेल दिखने लगे. तड़का और मसाला कुकर का ढक्कन खोल कर दाल में मिलाइये, नमक और पानी भी आवश्यकतानुसार मिला दीजिये. अरहर की दाल बन कर तैयार है, दाल में हरा धनियां डालकर मिला दीजिये.
तुरत फुरत माइक्रोवेब में चावल बनायें
अरहर की दाल बनारहे हैं तो तुरत फुरत माइक्रोवेव में चावल भी बना डालिये
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chawal Recipe
बासमती चावल 200 ग्राम (एक कप)
घी 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Chawal Recipe
चावलों को साफ करके धो लें, बनाने से पहले आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.
चावलों को पानी से निकाल कर कांच के माइक्रोवेव सेफ प्याले में डालें और 400 ग्राम (2 कप ) पानी डाल दें, घी मिलाकर ढककर माइक्रोवेव में अधिकतम तापमान पर 12 मिनिट के लिये पकायें. एक दम खिले खिले चावल तैयार है.
तैयार दाल को प्याले में निकाल लीजिये. हरा धनियां और 1-2 छोटी चम्मच घी डाल कर सजाइये. गरमा गरम अरहर की दाल को चावल, चपाती या नान किसी के साथ परोसिये और खाइये.
अरहर की दाल गुजराती तरीके से बनाइये.
आवश्यक सामग्री
- अरहर की दाल - 3/4 कप ( 150 ग्राम)
- नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
- कच्चा आम - 1 मीडियम आकार का
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 (बारीक काट लीजिये)
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- गुड़ - एक छोटी चम्मच
- घी - 1-2 टेबिल स्पून
- हींग - 2 पिंच
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 7-8 पत्ते (यदि आप चाहैं तो)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि
इस दाल में कच्चा आम डाल कर बना रहे हैं ( कच्चे आम को छील कर, पल्प के छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये. कच्चे आम की जगह दाल में इमली पल्प और कोकम का पानी या दही भी डाल जा सकता है).
अरहर की दाल को कुकर में डालिये और पर्याप्त पानी, नमक, हल्दी धनियां पाउडर और आम के टुकड़े के साथ कुकर में एक सीटी आने के बाद गैस धीमी करके 2-3 मिनिट तक उबाल लीजिये.
कुकर खोलिये, गुड़, हरी मिर्च और अदरक डालकर 5 मिनिट पका लीजिये. दाल तैयार हो गई है अब हम दाल में तड़्का लगा लेते हैं.
छोटे पैन में घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद करी पत्ता डालिये, गैस बन्द कर दीजिये और अब घी में लाल मिर्च पाउडर डालिये, इस तैयार तड़के को दाल में मिलाइये. आपकी गुजराती अरहर की दाल तैयार है.
दाल को प्याले में निकालिये तथा हरा धनियां डाल कर सजाइये. इस अरहर की दाल के साथ चावल तो आपने बना ही लिये हैं, गरमा गरम अरहर की दाल चावल और चपाती या नान परोसिये और खाइये.
अगर आप
दाल में प्याज लहसुन डाल कर बनाना चाहते हैं तो एक प्याज और 4 लहसुन की कली छील काट कर, बघार में जीरा भुनने के बाद प्याज लहसुन डालिये और गुलाबी होने तक प्याज को भूनिये बाकी मसाले मिला दीजिये, और उपरोक्त तरीके से अरहर की दाल बना लीजिये.
समय -- 20 मिनिट
चार लोगों के लिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Latest Questions
-
By jyotika tayal, 21 May, 2013
-
By anjil panchal, 21 May, 2013
-
By Sarita, 21 May, 2013
-
By Rajni mohod, 21 May, 2013
-
By arti, 20 May, 2013
-
By kiran, 20 May, 2013
-
By Priti, 20 May, 2013
-
By monika, 20 May, 2013
-
By REKHA SHAILENDRA TADLEWAR, 20 May, 2013
-
By nevil, 19 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe




Comment(s): 36:
अब अपनी भी दाल गल सकती है।
aap kisi bhi recipe me lasan aur pyaj ka use kyo nahi karti hai?
निशा : राज, मै बचपन से बिना लहसन प्याज का खाना खाती रहीं हूं, कभी महसूस ही नहीं हुआ कि लहसन प्याज डाला जाय,लेकिन मैं रैसिपी के नीचे लिखती हूं कि अगर आप लहसन प्याज डालना चाहें,तो इस तरह सब्जी तैयार करें.
Arhar ki dal ki receipe bahut pasand aie.
i m a fan of that site
निशा: सुलेखा, मेरा फोटो तो वेवसाइट पर है.
निशा: अमित, घी गरम होने के बाद जीरा डालिये, 1-2 बारीक कतरे प्याज डालिये और हल्के गुलाबी होने तक भून लीजिये सारे मसाले क्रमसे इसी तरह डालकर भूनिये और अरहर की दाल डाल कर तैयार कर लीजिये.
now i m falling in love with the art of making Indian food.
Thank you nishaji...you are like my online mom..
निशा: कमलेश, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम, जी हां करी पत्ते आवश्यक नहीं है, करी पत्ते के बिना भी दाल बहुत स्वादिष्ट बनती है.
निशा: अरुन, लहसुन प्याज के साथ में हींग डालना आवश्यक नहीं हैं.
Dal (Pulses) are a common recipe made in homes on daily basis. They are rich in protein and Arhar Dal(lentil) is mostly found in Northern part of India, also known as Tuvar Dal or Toor Dal. We can prepare Arhar Dal in many ways. Always keep in mind few things while cooking any Dal. The Dal should not be either overcooked or undercooked, you should be able to see the each Pulse separately. Come today we'll cook Arhar Dal for the Lunch.
Ingredients for Arhar Dal Recipe
Arhar Dal - 150 gms. (1 cup)
Ghee - 1-2 table spoon.
Tomato - 2-3 (medium sized)
Green Chilli - 2-3
Ginger - 1 inch
Heeng(asafetida) - 1-2 pinch
Cumin seeds - 1/2 tea spoon
Mustard seeds - 1/2 tea spoon
Curry leaves - 6-7
Turmeric powder - 1/4 tea spoon
Coriander powder - 1 tea spoon
Red Chilli powder - 1/4 tea spoon
Salt - according to the taste (3/4 tea spoon)
Coriander leaves - 1 table spoon (chopped)
Method- How to Make Arhar Dal Recipe
Wash and soak Arhar Dal for 1 hour in the water (Its takes less time to cook soaked Dal). Grind tomatoes, green chilli and ginger in a mixer to make a paste.
We can Cook Arhar Dal in two ways.
First Method.
Heat ghee in a cooker and tamper cumin seeds, heeng, and mustard seeds into it. Let them splutter and then add curry leaves, turmeric powder, coriander leaves to it. Stir the masala and immediately add tomato paste in it. Let it cook for 2-3 minutes. Once the tomato masal gets roasted put arhar dal, salt and red chilli powder into it and cook it for another 1-2 minutes by stirring it with the help of a ladle.
Add 2 cup water (400 gms) in the cooker and close it with a lid and pressure cook it for up to 1 whistle on a medium flame. After the whistle cook it for 304 minutes on a low flame. arhar Dal is ready, open the cooker and garnish the dal with coriander leaves.
Second Method
Take cooker, put arhar dal and 2 glass of water in it. Add turmeric powder and salt to it. Pressure cook the dal for up to 1 whistles and turn down the flame to medium and cook it for 3-4 minutes. Turn off the flame and meanwhile prepare the tampered masala to add into it.
Take a small pan and heat ghee into it. Add cumin seeds, mustard seeds, heeng and fry them until brown, followed by adding turmeric powder, coriander powder, tomato paste, red chilli powder. Cook the masala till the ghee starts to float at the top. Put this masala into the cooker. Add salt and water according to the need. Arhal Dal is ready. Garnish it with coriander leaves.
How to Cook Rice in a Microwave.
Cook Instant Rice in a Microwave along with Arhar Dal.
Ingredients for Rice Recipe
Basmati Rice - 200 gms. (1 cup)
Ghee - 2 tea spoon.
Method - How to Make Rice.
Wash 1 cup rice, and soak it for half an hour before cooking.
Put the rice in a microwave-safe glass bowl and add 2 cup water into it. Pour some ghee over it and microwave it for 12 minutes at maximum temperature.
Take out the prepared dal in a serving dish and garnish it with 1-2 tea spoon ghee and coriander leaves. Serve the arahar dal with rice, chapati or naan.
How to Make Arhar Dal in Gujarat Style.
Ingredients to Make Arhal Dal in Gujarati Style
Arhar Dal (lentil) - 3/4 cup (150 gms)
Salt - 1 tea spoon or according to the taste
Raw Mango ( Ambi) - 1 medium sized
Turmeric powder - 1/4 tea spoon
Coriander powder - 1 tea spoon
Green Chilli - 2-3 (finely chopped)
Ginger - 1 inch (grated)
Jaggery (gudd) - 1 tea spoon
Ghee - 1-2 table spoon
Heeng - 2 pinch
Cumin seeds - 1 tea spoon
Curry leaves - 7-8 leaves (optional)
Red Chilli powder - 1/4 tea spoon
Coriander leaves - 1 table spoon (finely chopped)
Method - How to Make Arhal Dal in Gujarati Style
Cut the raw mango into small pieces and put the pulp of raw mango in the dal ( you can also use Tamarind pulp (Imli pulp) or Kokam water or even Curd)
Take a cooker and put arhar Dal into it. Add water, salt, turmeric powder, coriander powder, mango pulp, and pressure cook it for up to 1 whistle, followed by cooking it for 2-3 minutes after the whistle.
Open the cooker lid and add jaggery, green chilli and ginger into it and cook it for 5 minutes. Dal is ready and now we will prepare a tampered masala to add to it.
Take a small pan and heat ghee into it. Add heeng, cumin seeds, and let them splutter. Now add curry leaves and turn off the flame followed by adding red chilli powder to it. Add this masala into the Dal. Your Arhar Dal in Gujarati style is ready.
Take it out in a serving bowl, and garnish with coriander leaves. Serve it with rice, chapati and naan.
Suggestion:
You can also add onion and 4 Garlic into the Dal. Add them into the pan once the cumin seeds and heeng splutters, and rest of the steps remains same.
Time Taken - 20 minutes.
This preparation is for 4 people.
i love all ur recipes
all are superbbbbbbbbbbbbbbb n mouth wateringggggggg thanks a lottttttttttttttttttt
thank you soooooooooooo much for sharing
:)
निशा: रूपा में इसे जल्दी ही लिखने की कोशिश करूंगी.
Your arhar dal recipe is very nice & very tasty my husband like it very much.
Thankyou
निशा: संगीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अकित, अरहर की दाल के पापड़ नहीं बनते, मूंग, उरद और चना दाल के पापड़ बनते हैं.
Fabulous***
निशा: प्रियंका, आप टमाटर की किस तरह की सब्जी के बारे में पूंछ रही है, स्टभ्ड टमाटर वेबसाइट पर उपलब्ध है.
Aapki recipes hmare sath share krne ke liye bahut-bahut shukriya.
निशा: शोभा जी आपको भी मेरी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा. विनीत, इसमें ऊपर से घी या मक्खन का तड़का और लगा दीजिये.
please dana methi ki sabji banana bata dijiye aap ki maherbaani hogi.take care
निशा: सरला, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: रौनक, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: घजाली जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
wowwww so yammiiiiiiii.......
i love all ur recipe..
निशा: लता, दाल तो इसी तरह बनती है, दाल हल्दी नमक के साथ उबालकर रख लेते हैं, परोसते समय तड़का लगाते हैं. आप भी उसमें तड़का लगाते समय थोड़ा अधिक घी, जीरा, टमाटर, हरी मिर्च, लालमिर्च, ताजा कटा हुआ हरा धनिया डालेंगी तो स्वाद बहुत अच्छा आयेगा.
निशा: फिकेश मैं कोशिश करूंगी.