Sev Kadhi Recipe - सेव की कढ़ी
आप कढ़ी (Kadhi) कैसे बनाते हैं? सप्ताह में प्रत्येक रविवार को मेरे परिवार में 'कढ़ी चावल' बनते ही है और मैं अधिकतर पकोड़े की कढ़ी बनाती हूं, राजस्थान के चित्तोड़ के इलाके में सेव की कढ़ी यानी एसी कढ़ी जिसमें पकौड़े की जगह सेव प्रयोग किये जाते हैं बहुत लोकप्रिय है. आईये आज हम सेव की कढ़ी (Sev Kadhi Recipe) बनायें.
आवश्यक सामग्री- बेसन - 250 ग्राम
- तेल - सेव तलने के लिये, और कढ़ी बनाने के लिये
- खट्टा दही - 250 ग्राम
- हींग - 2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- दाना मेथी - आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 3-4 (बारीक काट लीजिये)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक काट लीजिये)
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- नमक - 1 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून
विधि
बेसन को छान कर, एक बर्तन में निकालिये, और 2 भागों में बांट लीजिये. एक भाग को आटे जितना नरम गूंथ लीजिये. सेव बनाने के लिये आपके पास या तो सेव बनाने की मशीन होनी चाहिये, या बड़े छेद वाली कलछी हो, कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गुथे हुये बेसन के आटे से आधा आटा निकालिये और कलछी के ऊपर रखिये. कलछी को कढ़ाई के ऊपर रख कर, हथेली से आटे को दबाते हुये हटाइये, इस तरह आटे से सेव बनकर कढ़ाई के तेल में गिरने लगेंगे. सारे बेसन को दबा कर सेव बना दीजिये, हल्के ब्राउन होने तक तलकर, सेव को प्लेट में निकाल कर रखिये. सारे बेसन के सेव बना लीजिये. कढ़ी में डालने के लिये सेव तैयार हैं.
कढ़ी बनाने के लिये
दही को मथकर किसी बर्तन में रखें, बचा हुआ बेसन दही में इस तरह घोलें कि गुठलियां न बनें. बेसन के घोल में 1.25 लीटर पानी मिला लीजिये. कढ़ी बनाने के लिये घोल तैयार है.
कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम करिये, गरम तेल में हींग, जीरा और मेथी डाल दीजिये. जीरा, मैथी भुनने के बाद हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, लाल मिर्च और अदरक डालिये. तैयार घोल को इस मसाले में डाल कर चमचे से उबाल आने तक लगातार चलाते रहिये, (तेज गैस पर पकाइये, ताकि कढ़ी में उबाल जल्दी आ जायेगा). उबाल आने के बाद सेव कढ़ी में डाल दीजिये, और चमचे से चलाते रहिये, फिर से उबाल आने के बाद नमक डालकर मिला दीजिये. गैस धीमी कर दीजिये. अब कढ़ी को धीमी गैस पर 15-20 मिनिट तक पकने दीजिये, प्रत्येक 3-4 मिनिट में कढ़ी को चमचे से चलाते रहिये. आप देखेंगे कि कढ़ी की ऊपरी सतह पर चारों ओर बेसन की मलाई दिखाई दे रही है. आपकी सेव की कढ़ी तैयार है. कढ़ी के साथ चावल बनाना मत भूलिये. कढ़ी के साथ चावल बहुत अच्छे लगते हैं.
कढ़ी को प्याले में निकालिये और ऊपर से हरा धनियां डाल कर सजाइये, या छोटी कढ़ाई में 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में थोड़ा सा जीरा डालिये, गैस बन्द कर दीजिये इस तेल में 1/8 छोटी चम्मच लाल मिर्च डालकर, इस तड़के को कढ़ी के ऊपर डालकर सजाइये. गरमा गरम कढ़ी चावल, चपाती या परांठे के साथ परोसिये एवं खाइये.
आपको इस कढ़ी का स्वाद कैसा लगा? बनाईये और बताईये.
अपनी रेटिंग दीजिये
Nisha Madhulika in English
- Peanut cookies
- Rice Modak - Ukdee Che Modak - Steamed Dessert Dumplings
- Makki ka Paratha - Bhutte Ka Paratha Recipe
- Khandvi Recipe - How To Make Khandavi - Gujarati Khandvi Recipe
- How To Make Gujiya - Gujiya Recipe - Gujhiya Receipe
- Mixed Vegetables Soup
- Paneer Pakoda, Paneer Pakora, Cheese Pakoda, Cheese Pakora
- Patori Besani Mirch
- Chana Dal Chutney, Chana Dal Chutney Recipes
- Amla Fry Recipe, Indian Gooseberry Fry
निशामधुलिका की रेसिपीज
- आम का अचार (Mango Pickle Recipe)
- अरबी के पत्ते की सब्जी (Arbi ke patte -Arbi Patora )
- छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)
- वेजिटेविल खिचड़ी - Vegetable Khichdi Recipe
- बीन्स आलू की सब्जी ( Aloo beans recipe)
- मूंगफली का हलवा (Groundnut Halwa)
- कमल ककड़ी का अचार Lotus Stem Pickle Recipe
- अमिया का सलोना अचार (Mango Salona Pickle Recipe)
- आर्ट आफ रीडिंग (Art of Reading) में मोहनथाल की आडियो प्रस्तुति
- मोहन थाल Mohan Thal Recipe
- Papdi Chat Recipe - पपड़ी चाट
- साबूदाने की खीर Sabudane ki kheer
- Lauki Mix Dal Cheela - दाल लौकी चीला
- THANDAI Recipe - ठंडाई
- Papaya shake -पपीता शेक
1
कुल
229
:
1 - 15
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (3 मिले):
aur sav dalne ke bad yadi itne dar ubalenge to sav gal to nahi jaigi?
krupiya pakode ki kadhi ki recipe bhi batai.
पकोड़े की कढ़ी रैसिपी कढ़ी दाल में दुसरे पेज पर उपलब्ध है.
आपका क्या कहना है?