Home | कढ़ी-दाल | पालक चना दाल - Palak Chana Dal - Spinach Split Pea Dal

पालक चना दाल - Palak Chana Dal - Spinach Split Pea Dal

Font size: Decrease font Enlarge font
image Palak Chana Dal - Spinach Split Pea Dal

दालें ही प्रोटीन की मुख्य स्रोत हैं, और प्रोटीन हम सभी की आवश्यकता है, इसलिये दाल हमारे रोज के खाने में होनी ही चाहिये. अलग अलग दालें, अलग अलग तरीके से बनाकर हम स्वाद और खाने की रुचि को बढ़ा लेते हैं.

चना दाल पालक बहुत ही स्वादिष्ट होती है, तो आइये आज हम चना दाल पालक (Palak Chana Dal ) बनायें. 

आवश्यक सामग्री

  • पालक - 300 ग्राम (एक गड्डी)
  • चने की दाल - 100 ग्राम (एक छोटी कटोरी)
  • टमाटर - 2-3
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा
  • घी - 1-2 टेबिल स्पून (आपकी इच्छा के अनुसार)
  • हींग - 1 चुटकी
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर -  एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लालमिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नीबू - एक छोटा सा ( यदि आप चाहें)
  • हरा धनियां - आधा छोटी कटोरी (बारीक कतरा हुआ)

विधि
chana_dal_palak_2_509331979.jpgचने की दाल को धोइये और रात भर पानी में भिगोइये.( दाल को पहले से भिगोने से दाल जल्दी पक जाती और दाल का स्वाद भी बढ़ जाता है).

पालक के पत्ते साफ कीजिये, 2 बार साफ पानी से धो लीजिये. थाली या चलनी में रखकर पानी निकाल दीजिये. अब इस पालक को बरीक कतर लीजिये.

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक डंठल तोड़िये, छीलिये और धोइये, पीस लीजिये.

दालों को दो तरीके से बना सकते हैं. कुकर में सीधे तड़्का लगा और मसाला तैयार करके, दाल और पालक डाल कर पका लें.  या दाल और पालक कुकर में उबालें ओर तड़का अलग से तैयार करें दाल में मिलादें. दोंनो ही तरीके से दाल अच्छी बनती है, आपको जैसे आसानी लगे बना लीजिये.
 
हम यह दाल, कुकर में तड़्का तैयार करके, उसमें दाल डाल कर सीधे बनायेंगे.

 कुकर में घी डाल कर गरम कीजिये, घी में हींग जीरा डाल दीजिये, जब हींग जीरा भुन जाय तब हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डाल दीजिये जैसे ही ये भुन जाय, टमाटर हरीमिर्ची, अदरक का पेस्ट डाल कर तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.

भुने हुए मसाले में कतरा हुआ पालक और चने की दाल डाल कर और 2 मिनिट मसाले के साथ भून लीजिये.  दाल की मात्रा का चार गुना पानी (दाल एक कटोरी तो पानी चार कटोरी) डाल दीजिये, नमक और लालमिर्च डाल कर कुकर बन्द कर दीजिये.  कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, धीमी गैस पर दाल को 6-7 मिनिट तक पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये.

कुकर का प्रेसर खतम होने पर ढक्कन खोलिये और देखिये दाल बन गई है, (पकी हुई दाल को यदि आप चमचे से नीचे गिरायें तो दाल और पानी एक साथ गिरते हैं).  यदि दाल अधिक गाड़ी लग रही हो तो आवश्यकता अनुसार पानी गरम करके मिला लीजिये.  दाल में  गरम मसाला और नीबू भी मिला दीजिये. 

पालक चना की दाल तैयार है.  दाल को प्याले में निकालिये, कटा हुआ हरा धनियां और घी डालकर सजाइये.  गरमा गरम पालक चने की दाल (Spinach Split Pea Dal), चपाती, परांठा या नान किसी के साथ परोसिये और खाइये.

नोट
यदि आप प्याज वाली पालक चने की दाल बनाना चाहते हैं, तब एक प्याज बारीक कतर लीजिये, घी में हींग, जीरा भुनने के बाद, कतरी हुई प्या डाल कर, हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये, इसके बाद उपरोक्त विधि से पालक चना दाल बना लीजिये

Comments (6 posted):

on 13 July, 2008 11:50:52
avatar
अरे ई तो 'सगपहिता' या 'दलपहिता' है. आप के ब्लाग से प्रेरणा लेकर हमारे घर में लगातार दावत चल रही है. अब तो कुछ ऐसी रेसिपी भी बतायें जो वजन कम करने में सहायक हो!
मैं आपके ब्लाग के बारे में एक पूरी पोस्ट 'कर्मनाशा'पर लगाने की सोच रहा हूं, लिंक भी.
सचमुच यह कमाल का अड्डा है. बधाई!
अजित वडनेरकर on 14 July, 2008 07:02:17
avatar
हम अक्सर सभी दालें पालक डालकर बनाते रहते हैं। मज़ेदार होती हैं। आपकी विधि भी अच्छी लग रही है बस , टमाटर ज़रूर हमने पहले नहीं डाला।
Sameer lal on 14 July, 2008 12:01:32
avatar
Meri pasand. :)

Aap bhi sochti hongi ki kitna khabbu hain, har cheez me meri pasand meri pasand karte hain. :)
sayar on 20 September, 2008 10:20:19
avatar
really very good.
pinki on 02 October, 2008 06:03:05
avatar
thank you so much
its delicious.
rani on 04 May, 2009 07:02:25
avatar
hiii............ mai tu aapaki recipies ki divani ho gayi hun, kam tail mei bina pyaz ke sabji banana ye aap se hi malum chala. aapaki sabhi recipe bahut hi aasan hai lekin taste bahut hi lajawab hai. bahut bahut dhanyawad. yadi aap koi naya recipe likhen tu jarur mujhe batain, pl. yadi aap nonveg ki recipe bhi batayen tu mujhe bahut achcha lagega..............ur simply G8...keep it up.
निशा: धन्यवाद रानी.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
5.00
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 352
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.