मूंग दाल का पालक (Moong Dal With Palak Recipe)
मूंग की दाल का पालक (Moong Dal with Spinach) बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ साथ, पाचक और पाष्टिक होता है. आज हम मूग की दाल का पालक (Moong Dal With Palak) बनायेंगे. चार लोगों के लिये. समय 25 मिनिट
आवश्यक सामग्री- मूंग की दाल ——— 100 ग्राम ( एक छोटी कटोरी )
- पालक ——– 250 ग्राम ( डंडियां तोड़ लें )
- टमाटर ——– 2
- हरी मिर्च ——– 2
- अदरक ——– 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- घी ——— एक टेबिल स्पून
- हींग ——— 1 पिंच
- जीरा ——— आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर ——– एक चौथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर ——– 1/4 छोटी चम्मच
- नमक ——– स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
विधि
मूंग की दाल को आधा घंटे पहले धो कर पानी में भिगो दें.
पालक के पत्तों को अच्छी तरह 2 बार धोयें और चलनी में रख कर पानी निकाल दें. धुले हुये पत्तों को बारीक काट लें.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.
कुकर में घी डाल कर गरम करें. हींग और जीरा डाल दें. हींग, जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें. चमचे से मसाले को चलायें और पिसा हुआ टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डाल दें. मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर घी न तैरने लगे. अब इस भुने हुये मसाले में भीगी हुई मूंग की दाल और पालक डाल दें. 2-3 मिनिट तक चमचे से चलाकर भूनें. 2 छोटे गिलास पानी के डाल दें. कुकर का ढक्कन बन्द कर दें. एक सीटी आने तक पकायें. गैस बन्द कर दें. प्रेशर खतम होने के बाद कुकर खोलें.
मूंग की दाल का पालक तैयार है. दाल को बाउल में निकालिये. 1-2 छोटी चम्मच घी, मलाई या क्रीम डाल कर सजाइये. मूंग की दाल का पालक बहुत ही स्वादिष्ट बना है. आप इसको चपाती और नान या चावल किसी के भी साथ खाइये.
- Peanut cookies
- Rice Modak - Ukdee Che Modak - Steamed Dessert Dumplings
- Makki ka Paratha - Bhutte Ka Paratha Recipe
- Khandvi Recipe - How To Make Khandavi - Gujarati Khandvi Recipe
- How To Make Gujiya - Gujiya Recipe - Gujhiya Receipe
- Mixed Vegetables Soup
- Paneer Pakoda, Paneer Pakora, Cheese Pakoda, Cheese Pakora
- Patori Besani Mirch
- Chana Dal Chutney, Chana Dal Chutney Recipes
- Amla Fry Recipe, Indian Gooseberry Fry
- आम का अचार (Mango Pickle Recipe)
- अरबी के पत्ते की सब्जी (Arbi ke patte -Arbi Patora )
- छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)
- वेजिटेविल खिचड़ी - Vegetable Khichdi Recipe
- बीन्स आलू की सब्जी ( Aloo beans recipe)
- मूंगफली का हलवा (Groundnut Halwa)
- कमल ककड़ी का अचार Lotus Stem Pickle Recipe
- अमिया का सलोना अचार (Mango Salona Pickle Recipe)
- आर्ट आफ रीडिंग (Art of Reading) में मोहनथाल की आडियो प्रस्तुति
- मोहन थाल Mohan Thal Recipe
- Papdi Chat Recipe - पपड़ी चाट
- साबूदाने की खीर Sabudane ki kheer
- Lauki Mix Dal Cheela - दाल लौकी चीला
- THANDAI Recipe - ठंडाई
- Papaya shake -पपीता शेक
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (0 मिले):
आपका क्या कहना है?