छोले मसाला (Chana Chole)
छोले मसाला (chole masala) सफेद चने यानी काबुली चने से बनाये जाते हैं. ये बहुत ही स्वादिष्ट और पोष्टिक होते हैं. छोले में प्रोटीन्स काफी मात्रा में मिलते हैं. छोले भटूरे तो बहुत ही स्वादिष्ट पंजाबी स्पेशल खाना (Punajbi special dish) है. तो आज हम छोले बनायेंगे.
आवश्यक सामग्रीचार लोगों के लिये. बनाने. में करीब 20 मिनिट लग जायेंगे.
- सफेद चना ( काबुली चना) ——– एक कटोरी या 150 ग्राम
- खाना सोडा ——– एक चौथाई छोटी चम्मच
- टी बैग ——— 1 ( टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी चम्मच चाय एक सफेड और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें )
- टमाटर ——– 3-4 मीडियम साइज
- हरी मिर्च ——– 3-4
- अदरक ——– 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
- रिफाइन्ड तेल ——— 2 टेबिल स्पून
- जीरा ——— आधा छोटी चम्मच
- अनार दाना ——— आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर ——— एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर ——– आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला ——— आधा छोटी चम्मच
- नमक ——— स्वादानुसार
- हरा धनियाँ ——— आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
विधि
चनों को रात भर पानी में भीगने रख दें.
अब चनों को धो कर कुकर में भरें, एक छोटा गिलास पानी, नमक और खाना सोडा मिला दें, और टी बैग भी डाल दें. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दें. कुकर में सीटी आने के बाद गैस सिम कर दें और 5 मिनिट तक पकने दें. अब गैस बन्द कर दें और प्रेसर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दें.
अब मसाला तैयार कर लेते हैं. टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. जीरा डाल दें. जीरा भुनने के बाद अनारदाना डालें और धनियाँ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल दें. चमचे से चलायें और टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण डाल दें. जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे. एक कटोरी पानी डाल दें. एक उबाली आ जाने दें.
पहले से उबाले हुये चनों को इस मसाले की तरी में मिला दीजिये. अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हों तो आप उनमें आवश्यकता अनुसार पानी मिला लें और 2 - 3 मिनिट पका लें. गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दे. आपके छोले तैयार हैं.
छोलों को बाउल मे निकाले और हरे धनियाँ ऊपर से डाल कर सजा दीजिये. गरमा गरम छोले को चपाती, पराठा या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
नोट
यदि आप प्याज पसन्द करते है, तो जीरा भुनने के बाद एक प्याज बारीक कतर कर हल्का गुलाबी होने तक भूनें और उपरोक्त विधि के अनुसार छोले बनालें.
अनार दाना न होने पर एक चौथाई चम्मच अमचूर पाउडर प्रयोग करें.
- आमरा का अचार
- खोया या मावा कैसे बनायें? - How to make mawa
- बैगन मटर मसाला
- आम का शेक - Mango Shake
- अंकुरित चने या दालें
- मावा समोसे - Mawa Samosa
- दाल भरी पूरियां - Dal stuffed Poori
- सिवईयों का हलवा - Vermicelli Halwa - Sevai Halwa
- बटाटा बड़ा चाट - Batata Wada Chat
- कांजी बड़ा -Kanji vada - Kanji Wada
- आम का मुरब्बा - Raw Mango Murabba Recipe
- हांडवो - Handvo Recipe
- दही की लस्सी (Curd Shake )
- आलू करी - Aloo Curry
- आलू की कचौड़ी - Aloo Kachori Recipe
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (1 मिले):
आपका क्या कहना है?