पकोड़े की कढ़ी (Besan Pakoda Kadi Recipe)
सब्जियाँ और दालें करीब करीब हम रोजाना ही खाते हैं, जब कुछ अलग खाने को मन करता है तो हम कढ़ी (Dahi Besan Kadi) बनाते हैं. कढ़ी कई प्रकार की होती है. पकोड़े की कढ़ी प्रमुख है. यह उत्तर भारत में बनाई जाती है.आज प्रस्तुत है, बेसन कढ़ी पकोड़ा (Kadhi Pakoras Recipe ). इसे आप रोटी, नान या चावल के साथ खा सकते हैं.
आवश्यक सामग्री- बेसन —— 200 ग्राम
- खट्टा दही —— 200 ग्राम
- तेल —— एक टेबिल स्पून
- हींग —— 1-2 पिन्च
- जीरा ——- आधा छोटी चम्मच
- दाना मैथी ——- आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर ——- आधा छोटी चम्मच.
- लाल मिर्च पाउडर ——– आधा छोटी चम्मच .
- नमक ——- 1 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- हरी मिर्च ——- 2 या 3 ( बारीक कटी हुई )
- हरा धनियाँ ——- एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ ).
- पकोड़ियाँ तलने के लिये ——– तेल
विधि
कढी़ बनाने के लिये सबसे पहले बेसन को एक बर्तन में डाल कर उसका गाढ़ा घोल बना लेते हैं. घोल को अच्छी तरह से फैंट लें. बेसन को दो भागों में बाँट लें.
1. पकौड़ियों के लिये.
कढा़ई में तेल डाल कर गरम करें. तेल गरम हो जाय तो बेसन के एक भाग की पकौड़ियाँ बनालें. ( पकौड़ियाँ बनाने के लिये चमचे की सहायता से थोड़ा थोड़ा बेसन का घोल लेकर गरम तेल में डालें. एक बार में 5 -6 पकोड़ियाँ डाल दें और तल लें ). गोल गोल पकौडि़याँ सिकने लगेंगी, जब वे ब्राउन होने लगे तब उन्हैं एक प्लेट में निकाल ले.
इसी तरह सारे बेसन की पकौड़ियां बना लें
2. कढ़ी के घोल के लिये.
दही को मथकर एक बर्तन में रख लें
बचे हुये बेसन को फैंटे हुये दही में मिला लें और इसमें लगभग 1 लीटर पानी मिला ले. अब एक कढ़ाई गैस पर रखें और उसमें एक टेबिल स्पून तेल डालकर गरम करें. हींग, मैंथी और जीरा डाल दें, जब ये ब्राउन हो जायँ तब हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च डाल दें. मसाला भुनने के बाद उसमें दही बेसन का घोल डाल दें और इस घोल को चमचे से तबतक चलाते रहें, जबतक घोल गाड़ा न हो जाय, और घोल में उबाल न आ जाय, उबाल आने के बाद इसमे पकौड़ियाँ डाल दें, और चमचे से चलाते जायं, अब फिर से उबाल आ जाय, तब उसमें नमक डाल दीजिये, और कढ़ी को 10 मिनिट तक धीमी गैस पर पकने दीजिये, लेकिन 2-3 मिनिट बाद चलाते अवश्य रहिये. आप देखेंगे कि कढ़ी के ऊपर किनारों की ओर बेसन की मलाई आ रही है.
कढ़ी (Punjabi Kadi with Pakora) तैयार है. कढ़ाई से कढ़ी को बाउल में निकाल लें. हरे धनिये से सजायें. कढ़ी को चावलों के साथ, या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
नोट:
आपको तीखा खाना पसन्द है तब आप छोटी कढ़ाई में 2 छोटी चम्मच स्पून तेल डाल कर गरम करें और आधा छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल दें. इस बघार को बाउल में भरी कढ़ी में डालें और चमचे से 2 -3 बार चलाकर मिला दें.
- आमरा का अचार
- खोया या मावा कैसे बनायें? - How to make mawa
- बैगन मटर मसाला
- आम का शेक - Mango Shake
- अंकुरित चने या दालें
- मावा समोसे - Mawa Samosa
- दाल भरी पूरियां - Dal stuffed Poori
- सिवईयों का हलवा - Vermicelli Halwa - Sevai Halwa
- बटाटा बड़ा चाट - Batata Wada Chat
- कांजी बड़ा -Kanji vada - Kanji Wada
- आम का मुरब्बा - Raw Mango Murabba Recipe
- हांडवो - Handvo Recipe
- दही की लस्सी (Curd Shake )
- आलू करी - Aloo Curry
- आलू की कचौड़ी - Aloo Kachori Recipe
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (4 मिले):
आपका क्या कहना है?