THANDAI Recipe – ठंडाई
Latest Video at YouTube Channel

ठंडाई (THANDAI) गर्मियों के दिनों में बहुत ही स्वादिष्ट, ताजगी और ऊर्जा देने वाला पेय है. अगर एक आप गिलास ठंडाई (Milk Thandai) रोज सुबह पीते हैं, तो धूप में लगने वाली लू और नकसीर (नाक से खून आने) जैसी तकलीफों से भी बचे रहेंगे.
बाजार से भी तैयार ठंडाई खरीदी जा सकती है, लेकिन घर में बनी हुई ठंडाई आपको बिना मिलाबट और प्रजरवेटिव्स के मिलेगी, जो अवश्य ही आपके स्वास्थ्य के लिये फायदे मंद होगी. तो आइये आज हम ठंडाई बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Thandai Recipe
- चीनी - 5 कप
- पानी - 2 1/2 कप)
- बादाम - 1/2 कप से थोड़े अधिक
- सोंफ - 1/2 कप
- काली मिर्च - 2 छोटी चम्मच
- खसखस - 1/2 कप
- खरबूजे के बीज -1/2 कप
- छोटी इलाइची - 30 - 35 (छील कर बीज निकाल लीजिये)
- गुलाब जल - 2 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
किसी बर्तन में चीनी और पानी मिलाइये और उबाल आने के बाद 5 -6 मिनिट तक उबालिये और ठंडा कर लीजिये, चीनी का घोल बन कर तैयार हो गया.
सोंफ, कालीमिर्च, बादाम, खरबूजे के बीज, इलाइची के दाने और खसखस को साफ कीजिये और धो कर पानी में अलग अलग घंटे के लिये भिगो दीजिये (रात भर भी भिगोया जा सकता है).
सभी चीजों से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. बादाम को छील कर छिलका अलग कर दीजिये.
सभी चीजों को बारीक पीस लीजिये. इन चीजों को पीसने के लिये पानी की जगह चीनी के घोल का प्रयोग करिये.
बारीक पिसे मिश्रण को चीनी के घोल में मिलाइये और छान लीजिये. बचे हुये मोटे मिश्रण में घोल मिला कर फिर से बारीक होने तक पीस कर छान लीजिये.
ठंडाई बन चुकी है, ठंडाई को एअर टाइट बोतल में भरिये और फ्रिज में रख लीजिये. इसको आप फ्रिज में 1महिने से भी अधिक रख सकती हैं.
जब भी आपको ठंडाई पीनी है, आप इसमें आवश्यक्तानुसार बर्फ एवं दूध मिलाइये, और ठंडी ठंडी ठंडाई पीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By bhuwan, 18 Jun, 2013
-
By rajni, 18 Jun, 2013
-
By mamta, 18 Jun, 2013
-
By guddu goyal, 18 Jun, 2013
-
By nikita, 18 Jun, 2013
-
By nisha, 17 Jun, 2013
-
By priyanka gupta, 16 Jun, 2013
-
By priyanka gupta, 16 Jun, 2013
-
By zenab kapasi, 16 Jun, 2013
-
By aarti, 16 Jun, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes




Comment(s): 67:
Nisha: किरन जी, ये ठंडाई का कंसंट्रेट बनाया गया है. आप जब भी इससे ठंडाई बनाना चाहें तो कंसंट्रेट ठंडाई से चार या पांच गुना पानी मिलाकर उपयोग करें.
निशा: सोना 25 ग्राम खसखस ले लीजिये.
निशा: शालिनी यह गर्भबती महिला के लिये बहुत ही अच्छा पेय है.
thanks
I am very much calorie conciouus but i love thandai... I usully have it without sugar...
निशा: दीपमाला, सोंफ और कालीमिर्च भिगो कर साथ में ही पिसे जायेंगे और केसर का आप अवश्य डालिये इससे कलर और स्वाद दोंनों ही बड़ते हैं.
निशा: जी नहीं.
Thanks
Aastha
निशा: आस्था, ये सब चीजें 3-4 घंटे के लिये भिगो दीजिये.
निशा: नलिनी,केसर को 10 मिनिट एक टेबल स्पून पानी में भिगो दीजिये, बादाम के साथ केसर को भी पीस दीजिये.
thank you for teaching us such a wonderful
drink
By chance I discovered ur website yday and since then i have been reading recipes. I really like the way u have described all the recipes in detail and used readily available products. All the recipes look simple enough to make. I plan to make sumthing soon(am not a gr8 cook but i love eating.
keep the good work going!
Regards
Swati
निशा: सरिता ठंडाई तो दूध से ही बनती है.
kya aap mujhe thandai powder ke roop mein banaane ki recipe bataa sakti hain?
I shall be very thankful.
निशा: आरती मैं लिखूगी.
thanks
निशा: सोनिया, आप `रोटी परांठा ` कालम में जाकर ये रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: तेजल, दूध, मावा, क्रीम, मलाई इत्यादि लिया जा सकताहै.
निशा: नलिनी, आप आधा दूध और आधा पानी ले सकती हैं.
plz do tel some recipes for pregnant ladies.and plz do add columns for men woman child specific.i wl wait till u created.
thank you
निशा: टीना, धन्यवाद.
निशा: इस मिश्रण से लगभग पचास ग्लास ठंडाई बन जाती है.
निशा: नीति, इस ठंडाई को फ्रिज में आप दो महीने तक भी रख सकती हैं.
निशा: चेतम दूध डालने के बाद, ठंडाई को ज्यादा देर तक नहीं रखते.
निशा: अनामिका, आप इस ठंडाई को रोजाना भिगो कर ताजी ताजी बनाकर पीजिये, ताजी बनी ठंडाई और भी अधिक स्वादिष्ट लगती है.
निशा: दिप्ति आप इस प्रश्न को डिटेल में लिखेंगी तो मुझे समझने में आसानी होगी.
thankssssssssss.
निशा: पूनम, आप पूछती रहिये हमें अच्छा लगता है. दी हुई ठंडाई की मात्रा में लगभग 1 1/2 बोटल ठंडाई की बन जायेगी. दी गई मात्रा की आधी मात्रा और मिला लें तब 2 बोटल से अधिक ठंडाई बन जायेगी.
निशा: पूनम, एक गिलास दूध में 1 टेबल स्पून ठंडाई डाल दिजिये.
निशा: पूनम, सारी साबुत चीजें को पीने के पानी में भिगोनी है.
निशा: पूनम, जी हाँ.
निशा: पूनम यदि चाशनी में पानी की मात्रा अधिक हो तब ठंडाई जल्दी खराब हो सकती है, क्यों कि चाशनी ही ठंडाई में प्रिजरवेटिव का काम करती है.
.
निशा: अन्कित, ये ठंडाई तो बनाकर फ्रिज में रखने के लिये है और जब भी मन हो 1 गिलास ठंडाई बना कर पी सकते हैं, जल्दी ही मेरा वीडियो आ रहा है, उससे आपके लिये 1 गिलास ठंडाई बनाना बिलकुल आसान हो जायेगा.
निशा: अनु, खरबूजे के बीज सूखे मेवा की दुकान पर आसानी से मिल जाते हैं.
Thandai mein aapne saunf likhi hai to,please clear kijiye ki saunf kis tarha ki leni hai.Means ki saunf 2 type ki hoti hai.Please tell me.
निशा: बनीता, आप कोई भी सोंफ ले सकती हैं, अगर पतली वाली सोंफ हो तो ज्यादा अच्छा है.
निशा: सुवर्ना, जी हां तरबूजे के बीज भी यूज कर सकते हैं.
निशा: सोनिया, आप खसखस मत डालिये, आप एक कप गुलाब की पंखुड़ी डाल दीजिये.
निशा: नंदिनी, ताजा दूध बिना उबला हुआ यूज कर सकते हैं.
we have search and find out your receipe we are trying to make it first time. wish me for the best.
Please badam ka sharbat banane ki recipe bhi daliye
Thanks
निशा: सिमरन जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: शगुन, चाशनी को चैक करते हुये बनाया जाता है, चाशनी अगर गाढ़ी हो गई है तो उसमें थोड़ा पानी मिला दीजिये वह सही हो जाती है.
Namaskar!!!
Aapki thandai ki receipe bahut he badhiya lag rhi hai. Mujhe poochna tha k kya hum ismein Pista, Kaju bhi mila sakte hain...?? Aur kya Gulabjal ki jagah kya Gulab k sookhe phool bhi mila sakte hain...??? Agar haan toh yeh sab kitna aur kaise milaein???
Thanks
निशा: भावना, ठंडाई में पिस्ता काजू मिलाने की आवश्यकता नहीं है, गुलाब के फूल इतनी ठंडाई में एक कप गुलाब की पंखुड़ी मिला सकते है.
निशा: पूनम जी हां आप चाहे तो कोई भी अपने मन पसन्द फ्लेवर केवड़ा या गुलाब डाला जा सकता है.
निशा: बासुंदी रैसिपी का वीडियो मेरे चैनल पर है, सर्च बटन पर बासुंदी लिखकर वीडियो को देखा जा सकता है, धन्यवाद.
Thank you for all recipes and instructions in english! Would it be possible to describe the thandai-ingredients in an other way, -do they have other names in english? Badam must be almonds I gather. But saunf, khas-khas.. I have unsuccessfully tried a hindu to english translator. I will be thankful for a reply.
Greetings from Norway :)
निशा: Marit, Here is link for thandai in English.
http://nishamadhulika.com/en/228-how-to-make-thandai.html
Thanks
निशा: आशा, छाच के लिये रैसिपी दी हुई है, दही में पानी डालकर मथने से मक्खन ऊपर आने पर उसे अलग कर लिया जाता है, बचता है उसे छाच होती है. अभी हम छाच पीने के लिये बनाते है, यानी कि दही की नमकीन लस्सी, वेबसाइट पर रैसिपी उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर नमकीन लस्सी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
.
निशा: जैसी, काली मिर्च ठंडाई में अच्छा स्वाद देती है, और तासीर में ठंडी भी होती है, लेकिन आपको पसन्द न हो तो बिलकुल मत डालिये, इसके बिना भी ठंडाई बहुत अच्छी बनेगी.
निशा: शशि, उसमें चीनी कम हो यानि कि ठंडाई की कनसिसटेन्सी पतली हो या उसे बाहर रखें तो वह खराब हो सकती है, अगर ठंडाई सही कनसिसटेन्सी में बनी है तो वह फ्रिज में रख कर महिने से भी अधिक यूज की जा सकती है.
निशा: द्रक्षा, मैं कोशिश करती हूँ.