Home | तले हुये | मटर की कचौरी (Matar Kachori Recipe)

मटर की कचौरी (Matar Kachori Recipe)

Font size: Decrease font Enlarge font
image मटर की कचौरी

मटर की कचौरी बनाने में इतनी आसान हैं, कि जब भी चाहें आप तुरन्त बना कर अपने मेहमानों को खिला सकती हैं., और घर में कभी भी जब आपका मन हो रहा है, मटर की कचौरी बनाकर खा सकते हैं. तो आइये आज हम मटर की कचौरी बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री

कचौरी का आटा गूथने के लिये.

  • गेहूं का आटा या मैदा --------- 200 ग्राम ( 2 छोटी कटोरी )
  • नमक --------- स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच )
  • तेल --------- 1 टेबिल स्पून


विधि

आटे को किसी बर्तन में निकाल कर उसमें नमक और तेल डाल कर अच्छी तरह मिला लें. अब 100 ग्राम ( एक छोटी कटोरी ) पानी की सहायता से आटे को नरम गूथ लें. गूथे हुये आटे को सैट होने के लिये 10 मिनिट रख दें.

तब तक कचौरी में भरने के लिये मटर की पिठ्ठी तैयार कर लेते हैं.

आवश्यक सामग्री

  • हरी मटर -------- एक कटोरी छिली हुई ( सफल फ्रोजन मटर ).
  • तेल -------- 1 टेबिल स्पून ( पिठ्ठी भूनने के लिये )
  • हींग -------- 1 पिंच
  • जीरा -------- आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर -------- एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च ------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला ------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर ------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च ------- 2-3 ( बारीक कटी हुई )
  • अदरक ------- 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दू कस कर लें )
  • हरा धनियां ------- 1 टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
  • नमक ------- स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच )
  • तेल ------- कचौरियां तलने के लिये


विधि

मटर को मिक्सी से पीस लें.

matar_kachori_recipe2_212481905.jpgकढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. तेल में हींग और जीरा डाल दें. जीरा ब्राउन होने के बाद धनियां पाउडर और पिसे हुये मटर डाल दें. अब लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनियां और नमक डाल कर मटर को 5-6 मिनिट तक भूनें. कचौरियों में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.

कचौरी का आटा, और पिठ्ठी तैयार है. अब कढ़ाई में कचौरियां तलने के लिये तेल डाल कर गरम करें. आटे से थोड़ा सा आटा ( एक छोटे नीबू के बराबर ) तोड़कार गोल करें अब इसे 1 1/2 या 2 सेमी. व्यास में बेल कर एक छोटी चम्मच पिठ्ठी भर कर रखें और उंगलियों की सहायता से कचौरी को बन्द करें. अब इस पिठ्ठी भरे गोले को हथेली से दबा कर चपटा करके थोड़ा सा बड़ा लें इससे मटर की पिठ्ठी एक सार हो जाती है. ( अगर हम सीधे बेलन से दबा कर बेलेंगे तो कचौरियां फटने का डर है ). अब इसे बेलन से 2 1/2 या 3 इंच के व्यास में बेल लें. इसी तरह सारे आटे की कचौरी बेल कर तैयार करनी हैं. और ये बेली हुई 3-4 कचौरियों को गरम तेल में डाल कर ब्राउन होने तक तलें. तल कर कचौरियां प्लेट में निकाल लें, और दूसरी कचौरियां तलने के लिये कढ़ाई में डालें. इसी तरह सारी कचौरियां तल कर तैयार कर लें.

मटर की कचौरियां तैयार हैं. गरमा गरम कचौरियां, आलू की मसाले वाली सब्जी, या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसें और खायें.

Comments (13 posted):

suman on 22 October, 2007 10:29:16
avatar
its wonderful
vibhuti agarwal on 30 March, 2008 11:01:14
avatar
its really very tasty and easy to make.
anjali on 07 October, 2008 12:34:17
avatar
it is really useful website for me
here is so many receipe available & very simple
tam on 17 October, 2008 03:16:37
avatar
bahut badiya recipe...mazzaa aa gaya kha kar aur bana kar.
aapki nayi recipes kab add hoti hai kaise pata chalega???
Dhanyawaad :)
geeta kabber sinha on 16 December, 2008 08:35:25
avatar
Great website. After long time i have found the taste of UP dishes. kindly add more dishes from north.

thanks
priya on 13 January, 2009 12:01:36
avatar
Agar ho saken to aur bhi recipes iss site par share
kijiyega ..please..kyonki ye bahut hi site hai..khaane mein bilkul ghar ke khaane ka taste aata hai...
anushka on 14 January, 2009 01:48:01
avatar
wow!! this site is just amazing.I cuould find many good indian recipes in a very simple format.Good work !!

Cheers
lakshmi on 28 January, 2009 12:07:59
avatar
mattar ki kachori recipe ke liye bahut dhanyavad. yeh mein ne try kiya. very tasty and easy to make. thank u... looking forward 4 more interesting recipes. thank you...
amrita on 04 February, 2009 07:48:33
avatar
came out quite nice, thanks and all the best!
shraddha sembi on 08 February, 2009 06:28:38
avatar
Thanks for the lovely recipe.Its very tasty!! bahot time se soch rahi thi ki india ma se bat kar ke recipe puchun,but time nahi mil pa raha tha abhi maine aabki recipe dekhi to main baho khush ho gai.thanks!!
madhuri sinha on 14 February, 2009 09:55:39
avatar
Matar kachori is very good. Thanks for the recipe
adwait on 21 May, 2009 05:17:37
avatar
matar kachori is very good.
priyanka on 11 June, 2009 12:34:59
avatar
matar kachori ko kitne din tak rakh sakte hain ??

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

: नई थीम
आपको यह नई थीम कैसी लगी?

ब्लागवाणी से कुछ अच्छी ब्लाग पोस्ट

-1-ड्रेस कोड:शुभ्र श्वेत सलवार कुर्ता! -2-एन्ग्लो वैदिकः लड़के एन्ग्लो, लड़कियाँ वैदिक
लड़कियों के पहनावे के सवालों पर घुघुती बासूती की दो ब्लाग पोस्टें

यह कैसी देशभक्ति?
हत्यारे कसाब के वकील अब्बास काज़मी की सोच पर प्रश्नचिन्ह

संगीतकार मदनमोहन - 85वाँ जन्मदिन-दो दुर्लभ गीत
संजय पटेल जी की प्रस्तुति

आप जितनी सुन्दर हैं उतनी ही सुन्दर आपके पैरों में लगी मेंहदी
उन्मुक्त जी के कोच्चि यात्रा संस्मरण

Rate this article
4.50
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 306