Home | चटनी | मूंगफली की चटनी (Groundnut Chutney)

मूंगफली की चटनी (Groundnut Chutney)

image मूंगफली की चटनी (Groundnut Chutney)

मूंगफली के दानो की चटनी (Moongphali ki Chutney) इडली, दोसे के साथ खाई जाती है. बहुत ही स्वादिष्ट होती है. 3-4 दिन तक फ्रिज में रख कर खाई जा सकती है.

आवश्यक सामग्री

  • मूंगफली के दाने एक कटोरी भुने और छिले हुये
  • हरी मिर्च 2-3
  • राई आधा छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर 1-2 पिन्च
  • नीबू 1 रस
  • रिफाइन्ड तेल 2 छोटी चम्मच
  • नमक स्वादानुसार

विधि
मूंगफली के दाने आपने जिस कटोरी से नाप कर लिये हैं उसी कटोरी से नाप कर उतना ही पानी ले लीजिये. अब इसमें नमक और हरी मिर्च डाल कर बारीक पीस लीजिये. बाउल में निकालिये अगर यह आपको बहुत अधिक गाढ़ी लगे तो थोड़ा पानी और मिला दीजिये. अब इसमें आप नीबू का रस मिला दीजिये.

अब गैस पर छोटी कढ़ाई गरम किजिये और इसमें तेल डालिये इसके बाद राई डालिये.  राई कड़कड़ाहट के साथ भुन जायेगी. गैस बन्द कर दीजिये. अब इसमें 1-2 पिंच लाल मिर्च पाउडर डालिये, और इस तड़के को

चटनी में डाल दीजिये. चम्मच से एक दो बार चला दीजिये. चटनी (Groundnut Chatni)तैयार है.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |
Muhurtha Explorer

आपके कमेन्ट्स (2 मिले):

Vibha on 19 November, 2008 02:21:49
avatar
Thanks
It helped me a lot.
SandhyaRaj on 27 November, 2008 05:16:41
avatar
Thank you Nisha ji apke is blog se mene bahut kuch sikha hai pehle mujhye khana bana nahi ata tha par ab mein sab kuch bana leti hu aur mujhye bahut khushi hoti hai jab ghar me mere khane ki tarif hoti hai and Iam very thankful to you

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
Daily Astrology Explorer
अपनी रेटिंग दीजिये
3.80