Home | चटनी | चने की दाल की चटनी (Chane ki dal ki Chutney)

चने की दाल की चटनी (Chane ki dal ki Chutney)

image चने की दाल की चटनी (Chane ki dal ki Chutney)

भुनी हुई चने की दाल बाजार में मिल जाती है. इससे बनी चटनी बड़ी स्वादिष्ट होती है. इडली, दोसे और बड़ो इत्यादि के साथ यह चटनी प्रयोग की जाती है.

आवश्यक सामग्री

  • भुनी चने की दाल ——– 100 ग्राम
  • हरी मिर्च ——— 2-3
  • नीबू ——— 1
  • राई ——— छोटी चम्मच
  • रिफाइन्ड तेल ——— 2 छोटी चम्मच
  • कशमीरी मिर्च ———- 2 पिंच
  • नमक ——— स्वादानुसार

विधि
चने की दाल में इतना पानी मिलायें जितनी चने की दाल है, हरी मिर्च और नमक मिला कर बारीक पीस लें. बाउल में निकालें और नीबू का रस मिला दें.

तड़के के लिये, गैस पर छोटी कढ़ाई रखें और उसमें तेल डाल कर गरम करे. गरम तेल में राई डालें. राई कड़कड़ाहट के साथ भुन जायेगी. गैस बन्द कर दें, और उसमें 2 पिंच कशमीरी मिर्च की डालें.  इस तड़्के को चटनी में मिला दें. स्वादिष्ट चटनी तैयार है.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |
Muhurtha Explorer

आपके कमेन्ट्स (3 मिले):

pratibha on 30 October, 2008 10:25:54
avatar
ur site is just amazing. i liked this recipe much. as before i was use to make this recipe using raw chana dal and soaking it in water then shallow fry and then to grind it.... but ur idea looks better... i must try it.

Thanks..
Pratibha
neelam van kessel on 24 November, 2008 12:46:47
avatar
mere yahan bhuni chana dal to nahi milti magar bhune chane jaroor milte hein kya hum unse ye chatni bana sakte hein?? please bataye..
निशा मधुलिका on 24 November, 2008 11:26:25
avatar
नीलम, आप भुने हुये चने से भी चटनी बना सकती हैं.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
Daily Astrology Explorer
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00