Home | चटनी | आंवले की चटनी (AMLA KI CHUTNEY)

आंवले की चटनी (AMLA KI CHUTNEY)

Font size: Decrease font Enlarge font
image आंवले की चटनी (AMLA KI CHUTNEY)

आंवले की चटनी (Emblica Chutney) बहुत ही स्वादिष्ट होती है. यह चटनी समोसे, कचोड़ी, पकोड़े के साथ खाई जा सकती है. खाने के साथ रोजाना खाइये यह चटनी बहुत ही गुणकारी है. पेट का हाजमा सही करती है, और खून में आयरन की कमी को दूर करती है.

आवश्यक सामग्री
  • आवले ——— 100 ग्राम
  • हरा धनियाँ ——– 50 ग्राम
  • हरी मिर्च ——– 2-3
  • काली मिर्च ——– 7-8
  • हींग ——– 1-2 पिंच
  • नमक ——– स्वादानुसार

विधि

आवले को धो कर काट लें, गुठलियों को हटा दें. हरे धनियाँ और हरी मिर्च को धो कर बड़ा बड़ा काट लें.

अब आवले, हरी मिर्च, हरा धनियाँ,  काली मिर्च, हींग और नमक मिला कर बारीक पीस लें. स्वादिष्ट एवं पोष्टिक चटनी तैयार है.

Comments (7 posted):

sanjay on 18 August, 2008 01:22:28
avatar
molokdi
puja on 12 September, 2008 06:21:24
avatar
kya apko pili sarson ki chatni banani aati hai,, please mujhe iski recipe bataiye
neelam sharma on 13 September, 2008 05:38:35
avatar
please tell me how can i make butter chicken
निशा मधुलिका on 13 September, 2008 01:37:56
avatar
नीलम मुझे सिर्फ शाकाहारी खाने बनाने आते हैं
pooja malhotra on 05 November, 2008 12:02:20
avatar
hi madhu ji thanks pls mujhe ice cream ki recipy bata dijiye
mona on 03 January, 2009 03:12:22
avatar
is chatni mein thoda pudina and garlic bhi dal thein to jayada taste aayga
Hansa Thacker on 13 December, 2009 10:35:41
avatar
Kya mujhe amla supari ki recipe bata sakti hai,plz reply urgently

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
3.67
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 352
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.