Home | चटनी | आंवले फ्राई (Amla Fry)

आंवले फ्राई (Amla Fry)

image Amla Fry

आंवला (Avla) न सिर्फ विटामिन सी का स्रोत है. यह पाचन क्रिया को सही करता है बल्कि आयुर्वेद के अनुसार तो यह शरीर के साथ साथ दिमाग के लिये भी गुणकारी है.

आप सामान्य तरीके से आंवला फ्राइ करके भी भोजन के साथ अचार चटनी की तरह उपयोग में ला सकते हैं.

आवश्यक सामग्री

  • आंवले - 250 ग्राम
  • हरी मिर्च - 100 ग्राम
  • तेल - 2 टेबिल स्पून
  • हींग - 2 पिंच
  • जीरा - एक छोटी चम्मच
  • अजवायन - एक छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • सौंफ पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच )

विधि
आंवलों को धो कर, काट लीजिये, गुठली को निकाल कर हटा दीजिये. हरी मिर्च धोइये डंडिया हटाइये, और काट लीजिये.

amla_fry_2_579109111.jpgकढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में हींग, जीरा और अजवायन डाल दीजिये. जीरा और अजवायन भुनने पर हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और सौंफ पाउडर डाल दीजिये. मसाले को  हल्का ब्राउन होने तक भूनिये. अब इस मसाले में, कटे हुये आंवले और हरी मिर्च डाल दीजिये, साथ ही नमक डाल दीजिये. आंवलों को चमचे से चलाकर 2-3 मिनिट तक भूनिये, और ढककर 5-6 मिनिट के लिये धीमी गैस पर पकाइये.

ढक्कन खोलिये. आंवलों को चलाइये. तोड़कर देखिये, यदि आंवला कठोर है, तो ढककर फिर से 2-3 मिनिट धीमी गैस पर पकाइये. आपके आंवले फ्राई तैयार हैं.

आंवले फ्राई बाउल में निकालिये. आंवले फ्राई 10-12 दिन तक खाये जा सकते हैं. आप जब भी खाना खायें, आंवले फ्राई साथ में अवश्य निकालें और थोड़े से आंवले फ्राई खाने के साथ खायें. यह आपको आइरन और विटामिन्स देने के साथ आपके खाने के स्वाद को भी बढ़ाते हैं.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |
Muhurtha Explorer

आपके कमेन्ट्स (9 मिले):

RA on 30 January, 2008 07:09:40
avatar
आपकी लिखी विधि पढ़कर ,आज ही इस आंवला फ़्राई को परिवार के सामने परोसा जायेगा।
sonali on 04 April, 2008 05:43:04
avatar
if i make this recipe without hing will the taste change?
निशा मधुलिका on 05 April, 2008 12:49:31
avatar
सोनाली जी, आप इस रैसीपी को बिना हींग के भी बना सकती हैं, बस हींग का स्वाद नहीं आयेगा, रैसिपी तो स्वादिष्ट ही होगी.
jaya on 16 July, 2008 09:18:49
avatar
nishaji,
can i use frozen amla for this reciepe.
we have only frozen amla available in tha US.
thanks
निशा मधुलिका on 16 July, 2008 01:09:31
avatar
जयाजी, आप फ्रोजन आंवले से भी फ्राई आंवले बना सकती हैं. आंवले को 2 मिनिट तक गुनगुने पानी में डाल कर रख कर निकाल लीजिये, और बना लीजिये.
riya on 31 July, 2008 09:50:45
avatar
very good for our health!.....
jaya on 12 September, 2008 11:08:43
avatar
nishji,
i made it with frozen.
it turned out great.thanks so much for the reciepe.
vrushali joshi on 06 November, 2008 10:06:22
avatar
निशा ji kay aap ki koi homemade nuksay skin kaybareme hesi koey side he ka? hindi may
vrushali joshi on 06 November, 2008 10:06:29
avatar
निशा ji kay aap ki koi homemade nuksay skin kaybareme hesi koey side he ka? hindi may

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
Daily Astrology Explorer
अपनी रेटिंग दीजिये
4.00