बादाम कुकीज – Recipe Almond Cookies without Eggs
Latest Video at YouTube Channel

स्वादिष्ट बादाम कुकीज (Almond Cookies) क्रिसमस पर परम्परागत रूप से बना कर मेहमानों को परोसी जाती हैं. लेकिन आप जब मन चाहे तब बनाईये. आइये बादाम कुकीज बनाना शुरू करते हैं.
आवश्यक सामग्री Ingredients for Eggless Almond Cookies
- मैदा - 200 ग्राम (2 कप )
- बेकिंग पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- बादाम - 150 ग्राम ( 1 कप) -
- मक्खन --200 ग्राम ( 1 कप )
- पिसी चीनी - 200 ग्राम ( 1 कप)
- दूध - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Almond Cookies without eggs
मैदा और बेकिंग पाउडर मिलाकर, किसी थाली में छान कर निकाल लीजिये.
थोड़े से 20-25 बादाम साबुत बचा कर, सारे बादाम दरदरा पीस लीजिये. बचाये हुये बादाम आधा घंटे के लिये गुनगुने पानी में डाल कर रखिये, पानी से बादाम निकालिये और लम्बाई में 2 टुकड़े में काट लीजिये.
किसी बड़े बर्तन में मक्खन निकालिये, हल्का गरम करके पिघला लीजिये, चीनी मिलाइये और खूब फैट लीजिये.
मक्खन और चीनी के मिश्रण में मैदा डालिये, मिश्रण के एकसार होने तक मिलाते रहिये. अब इसमें पिसा हुआ बादाम और दूध डाल कर अच्छी तरह मिला कर, आटा जैसा गूथ लीजिये.
ट्रे को घी लगाकर चिकना कीजिये. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालिये, हाथों से गोल कीजिये, एक हाथ पर रखकर, गोले को दूसरे हाथ से दबाइये, कुकीज के बीच में आधा कटा हुआ बादाम रखिये और दबा कर लगा दीजिये.

तैयार कुकीज को ट्रे में लगाकर रखिये. कुकीज को ट्रे में लगाते समय ध्यान रखिये कि एक कुकीज से दूसरी कुकीज थोड़ी दूरी पर हो, बेक होने पर कुकीज फूल कर अपना आकार बड़ायेंगी, जितनी कुकीज इस ट्रे में आ जाय उतनी कुकीज बनाकर ट्रे में लगा लीजिये.
ओवन को 180 डि. से. पर पहले से ही गरम कीजिये. कुकीज लगी हुई ट्रे ओवन में लगाइये और ओवन को 15 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. समय समाप्त होने के बाद कुकीज निकाल कर चैक कीजिये अगर किनारे से कुकीज हल्की ब्राउन हो गई है, तब कुकीज बेक हो गई है अगर नहीं तो ओवन को 5 मिनिट के लिये और सैट कीजिये. कुकीज बेक हो गई हैं. बादाम की कुकीज ओवन से निकालिये, ठंडा होने के बाद ट्रे से कुकीज निकाल निकाल कर डलिया में रखिये.
इसी तरह बची हुई सारी कुकीज तैयार करके, कुकीज को बेक कर लीजिये.
बादाम कुकीज (Eggless Almond Cookies) तैयार है, ताजा ताजा स्वादिष्ट बादाम कुकीज आपके हाथों से बनी अपने बच्चों को दीजिये और आप खाइये, बची हुई बादाम कुकीज (Almond Cookies without eggs) एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपका मन हो कन्टेनर से कुकीज निकालिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By KULDIP, 19 Jun, 2013
-
By kiran, 18 Jun, 2013
-
By vinita, 18 Jun, 2013
-
By anuja garg, 18 Jun, 2013
-
By rajni, 18 Jun, 2013
-
By mamta, 18 Jun, 2013
-
By guddu goyal, 18 Jun, 2013
-
By nikita, 18 Jun, 2013
-
By nisha, 17 Jun, 2013
-
By priyanka gupta, 16 Jun, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes




Comment(s): 104:
निशा: सिमरन, दाल बाटी के लिये आटा उसी प्रकार गूथ कर तैयार करके गोल दाल बाटी तैयार कर लीजिये, उपले जलाइये, काला धूंआ खतम होने के बाद बाटी उपले के अन्दर लगाइये, बाटी के नीचे उपलेऔर बाटी के Šৠपर उपले रहें, 5 - 5 मिनिट में बाटी को चैक भी करते रहिये, जब बाटी Šৠपर से अच्छी तरह सिक जायं तब निकाल कर कपड़े राख झाड़ दीजिये और बाटी को तोड़कर घी में डुबा दीजिये.
निशा: भावना, आप अमूल बटर भी प्रयोग में ला सकती हैं.
Maine Almond Cookies banayee - jab wo fresh thee to bahut achchhi thee. lekin rakhne ke baad agle din wo thodi hard ho gayee beech se...
निशा: शुचि, अगली बार कुकीज को थोड़ा कम बेक कीजिये.
निशा: खुशबू, आप कोई भी बटर ले सकती हैं.
thanx.
Thank you for Almond cookie recipe.
When I started making it, 1 and half cup of maida came out to be 200 gms. But your recipe says 300 gm maida or 1 1/2 cup maida. Could you please clarify whether to take 300gm maida or 1 and half cup maida in above recipe.
Thanks,
Monika
there's one problem though , you advise to store the leftover cookies in an airtight container , but rakhne ke liye kuch bachta hi nahi hai ... your cookies are superhit ! :)
Are these cookies to be directly exposed to heat or to be covered with a lid ?
निशा: अमित, इन्हैं ढकने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: आयुश्री, क्या आपने कुकीज, माइक्रोवेव में वेक किये थे?
निशा: दीपिका आप देशी घी भी आराम अवश्य प्रयोग कर सकतीं हैं
kya hum is recipe ko microwave me bhi bana sakte ha..kyonki main isko banana to chahti hu lekin mere pass microwave ha....so plz reply me
reply is appreciated.
निशा: जीत, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर सभी सामान्य बेकिंग की जा सकती है. आप नानखताई, कुकीज वगैरह कन्वेक्शन मोड पर बना सकते हैं.
निशा: नीति, उस समय जो भी उपलब्ध होता है, मैं उसे ही बेकिंग में काम में लाती हूँ.
निशा: रविन्दर आप अमोनिअम बाइकार्बोनेट यूज करके देखिये और अपने अनुभव यहां लिखिये.
all recipies are good
vibha
निशा: शम्पामित्रा, कुकीज भी केक की तरह से कुकर में बनाई जा सकती हैं, कुकर में कुकीज बनाने के लिये इडली स्टैन्द का प्रयोग कीजिये.
निशा: जीहा नित्या. नमक हम इसलिये रखते हैं ताकि वह कुकर के अन्दर गर्म होकर तापमान को गर्म रखता रहे.
निशा: मेघा, कुकीज का मिश्रण तैयार करके, कुकर में बालू या नमक की परत बिछा कर इडली स्टैन्ड को चिकना करके उसमें आप केक की तरह कुकीज भी बना सकती है. डिटेल में रैसिपी भी लिखूंगी.
I have OTG,so please tell me at what temperature and time should these biscuits bake in OTG.
निशा: दिया, सेम तापमान ओटीजी में भी चाहिये.
निशा: कविता, जी हाँ आटे का भी यूज कर सकती हैं.
निशा: रिया, जी हाँ.
निशा: मनप्रीत, इसमें कुकीज नहीं बना सकते.
निशा: मनप्रीति, आप किसी भी अच्छी कम्पनी का ओवन ले सकती हैं.
निशा: आरती, बना सकते हैं.
I like ur all the recipes and find the easiest way to make the things.
ise kaise is mode per garm karte hai
please jara bataiye
thanks....
निशा: सुषमा, ओवन में दोनों तरफ,ऊपर नीचे हीट सैट करके 180 सेग्रे. पर सैट कर लीजिये.
निशा: सरिता, कुकीज में मक्खन कम हो, या बेकिंग पाउडर या फिर वे कम तापमान पर बेक की जायं तो वे सख्त हो जाती हैं.
निशा: प्रीति, कुकीज ओवन में अच्छी बनती है.
निशा: सरिता, ओवन कोई भी हो आप उसमें 180 डि. से. तापमान सैट कर सकती हैं और इसी तरह कुकीज बना सकती हैं.
निशा: उमा, आप मलाई भी प्रयोग में ला सकती है, मलाई के साथ 1-2 स्पून घी मिला सकती हैं.
निशा़: वैशाली, आप 180 डि.से. तापमान सैट करके, 4 -5 मिनिट के लिये समय सैट कर दीजिये, ओवन प्रीहीट हो जाता है.
निशा: प्राशी, कुकीज पूरी तरह फूली न हों या बेक न हुई हों तभी वह सोफ्ट हो सकती हैं.
निशा: ईशा, कुकीज में मक्खन और चीनी दोनों ही डाले जाते हैं, बिना इसके कुकीज नहीं बन सकती.
निशा: गुन्जन, आप किसी भी अच्छी कम्पनी का ओवन ले सकती हैं.
निशा: अर्चना, क्या आपके माइक्रोवेव में कन्वेक्शन मोड है? लगता है कि आप इन कुकीज को सामान्य माइक्रोवेव मोड पर ही बना रहीं हैं. माइक्रोवेव मोड पर कुकी बनाने में कम समय लगता है और इसका रंग और स्वाद सामान्य कुकीज से थोड़ा अलग होता है. मैं बहुत जल्दी माइक्रोवेव मोड पर कुकीज बनाने का तरीका लिखने की कोशिश करुंगी.
निशा: निहारिका, ओवन को 180 डि. से. पर सैट कीजिये और 4-5 मिनिट तक पहले गरम होने दीजिये.
निशा: कन्चन, कोई भी मेटल ट्रे या प्लेट ले सकते हैं.
Actually mere MOM khareed kar toh le aayi par unhe pata nahi hai so plz help me to help her out !!! :P
thanks
निशा: प्रिया, केक को माइक्रोवेव सेफ बर्तन में डालकर, माइक्रोवेव में अधिकतम तापमान पर 4-5 मिनिट तक बेक कर लीजिये केक बन जाता है, माइक्रोवेव में कुकीज अच्छी नहीं बनती .
निशा: निधि, यदि आपके तंदूर में तापमान को कंट्रोल किया जा सकता है, तब आप कुकीज को तंदूर में बना सकती हैं.
निशा: करिश्मा, चौकलेट सास भी प्रयोग में ला सकते हैं.
निशा: सोनल मैं जल्दी ही कोशिश करूंगी
hmare ghar mein ovan nahin hai kya hum isse gass mein bana sakte hain.
निशा: दीक्षा, कुकीज आप कुकर में भी बेक सकते हैं, बिलकुल उसी तरह जिस तरह केक को कुकर में बेक करते हैं.
निशा: आयुषि, अगर आपको कोकोनट पसन्द है, तो अवश्य डालिये.
निशा: देवल, कुकर में पानी नहीं डालना है.
निशा: सुगन्ध, मैदा, 1 कप में लगभग 110 ग्राम होती है. चीनी, 1 कप में लगभग 200 ग्राम होती है. घी या बटर, 1 कप में लगभग 220 ग्राम होता है. हम राउन्ड फिगर में 100 ग्राम और 200 ग्राम नाप लिखते हैं.
निशा: सुहासिनी, आप दिये गये नाप से घी और मैदा चीनी नाप कर लीजिये, बादाम कुकीज अच्छी बनेंगी.
bana sakte hai to jaldi bataye plz.
our kala jamun ki recipy abitak mili nani muje
plz replay me. thanks.
निशा: अश्विनी, बिना ओवन के कुकीज कुकर या किसी बड़े भगोने में बनाई जा सकती है, जिस तरह हमने कुकर में केक बनाया है उसी तरह.
whem we make cookies then in witch mode we should set like gril, convection and microwave and witch pot we use for it....
thamk you
निशा: समीर, कुकीज को कन्वेक्सन मोड पर किसी भी मैटल प्लेट या ट्रे में बेक कर लीजिये.
निशा: भारती, उसमें भी कुकीज बनाई जा सकती हैं.
निशा: समीर, जी हां किय जा सकता है, सुखे खजूर को दूध में पहले से भिगो कर नरम कर लीजिये.
निशा: श्वेता, लगता है आपकी कुकीज पूरी तरह से बेक नहीं हुईं.
निशा: गीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:प्रियंका, कुकीज में कड़वा तो कुछ नहीं डाला गया है, कड़वा स्वाद तो नहीं आना चाहिये.
aap usko bhi pehle hi samjha deti hai..
निशा: अल्का, मात्रा में कम कुकीज हो तो वह जल्द पक जाती हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अदिति, बेकिंग के लिये माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड होना आवश्यक है.
maine kal coconut cookies mere morphy ke oven try ki thi... thik bani but uska jo brown effect hota hai oh nahi aaya...
oven pre heat main 180c to kar liya tha but badmain oven konse mode main rakhana hai & kitne tempreture pe rakhana hai oh muze malum nahi maine abhi Diwali main oven purchase kiya hai
kya aap mujhe batayengi plz.
निशा: कुकीज को 180 डि. से. पर पहले 10 मिनिट के लिये बेक करना है, चैक कीजिये और समय देकर कुकीज को ब्राउन होने तक बेक कीजिये, रैसिपी में समय का पूरा डिटेल दिया गया है, प्लीज पढ़िये और वीडियो देख लीजिये.
निशा: रितेश, मैदा की जगह आटे का यूज करके ये चीजें बिलकुल इसी तरह बनाई जा सकती है, दलिया दाल, बेसन या दाल या चावल के आटे का चीला, खिचड़ी आदि चीजें हल्दी है, डाक्टर से सलाह लेकर बेबी को उसके अनुसार खिलाया जा सकता है.
निशा: किर्ति, बेकिंग ट्रे को मिडिल रैक पर रखिये.
निशा: नफीसा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya without oven cookies banai ja sakti hai
aur kaise banai ja sakti hai.
निशा: निक्की, मैदा 2 कप में 200 ग्राम आती हैं लेकिन बटर 1 कप में ही 200 ग्राम आ जाता है, प्लीज कनफ्यूज मत होइये.
निशा: कुसुम, चीनी के कम करने से इतना फर्क नहीं पड़ता अगर मक्खन कम हो तो कुकीज हार्ड हो सकती हैं.
Namaskar. First let me tell u that i looo..ve your voice ! Secondly,I have prepared Apple cake in Microwave,Almond cookies without eggs& sprouted moong dal curry. Wow,they all turned out to be lovely & delicious ! Thanks soooooo much.I think now my cooking too has improved,as often my husband compliments me & the credit goes to you . Thanks again.neena
निशा: नीना, आप खाना बनाने में पूरी मेहनत कर रही हैं, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
aapne badam cookkies ya aur jo bhi cookies likhi hai kya usme maidae ki bajaye aatta ya kuch aur use kar sakte hai kyoki zyada maida pet k liye acha nahi hota. uske taste me farak aayega.
निशा: अनु, कुकीज के लिये अलग ललग चीजें ली जा सकती हैं, लेकिन ये कुकीज हमने मैदा से ही बनाई हैं.
निशा: चितवन, काटे गये बिस्किट्स के आकार ज्यादा अच्छे होंगे, हाथ से बनाये गये बिस्किट्स के, आप जैसे चाहें बनायें दोंनो ही अच्छे हैं.
निशा: कृ्तिका, कुकीज माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर अच्छी बनती है, इन्हैं आप कन्वेक्सन मोड पर बिलकुल ओवन की तरह बेक कीजिए, धन्यवाद.
निशा: दीपा दूसरी बार तो आपका ओवन पहले से गरम तो उसे फिर से गरम करने की आवश्यकता नहीं है.
Please reply...