छोलिया पूरी - Choliya Puri recipe - Green Chickpeas Poori recipe

हरे चने को मिला कर बनी हुई छोलिया पूरियां बहुत ही स्वादिष्ट बनती हैं. इन्हें हम किसी भी त्य़ोहार या खास अवसर पर बना सकते हैं.

Read - Choliya Puri recipe in English

आवश्यक सामग्री

  • गेहूं का आटा - 1 कप (150 ग्राम)
  • हरे चने (ताजा चने)- आधा कप ( 60 ग्राम)
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून
  • सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1 बीज हटाकर बारीक कटी हुई
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच ( स्वादानुसार)
  • अदरक पेस्ट - 1/2 छोटी चम्मच
  • तेल - आटे में डालकर गूंथने के लिये और पूरियां तलने के लिये

विधि:

हरे चनों को अच्छी तरह धोकर पानी हटा दीजिये, चनों को मिक्सर में डालिये, हरी मिर्च भी डाल दीजिये और दरदरा पीस लीजिये.

आटे को किसी बड़े प्याले में निकालिये, हरे चने, हरी मिर्च का पेस्ट भी डाल दीजिये, अदरक का पेस्ट, 2 छोटे चम्मच तेल, नमक, सोंफ पाउडर, धनियां पाउडर, गरम मसाला और हरा धनियां डालकर, सारी चीजों को मिलने तक मिला लीजिये, अब गुनगुने पानी की सहायता से थोड़ा थोड़ा पानी डालकर, पूरी का सख्त आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये, इतना आटा गूथने में 1/4 कप पानी लग जाता है. गुथे आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा.

हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कीजिये और आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये. आटे से छोटी छोटी लोइयां तोड़ लीजिये, इतने आटे में 11 -12 लोइयां तोड़ लीजिये, लोइयों को गोल करके चपटा कर लीजिये, सारी लोइयां बना कर तैयार कर लीजिये. लोइयों को सूती कपड़े से ढककर रखिये, ताकि वे सूखें नहीं.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. एक लोई उठाइये और चकले पर रखिये और गोल एक जैसी 3-3.5 इंच के व्यास में पूरी बेलिये, 3-4 पूरी बेल कर प्लेट में रख लीजिये.

तेल अच्छी तरह गरम होने पर 1 पूरी गरम तेल में डालिये, और कलछी से दबाकर पूरी को फुलाइये, पूरी के तैर कर आने पर पलटिये और दोंनो ओर हल्की ब्राउन होने तक तल कर, नैपकिन बिछी प्लेट में निकाल कर रखिये, सारी पूरियां इसी तरह बेल कर, तल कर तैयार कर लीजिये.

हरे चने की गरमा गरमा क्रिस्पी पूरी बनकर तैयार हैं. हरे चने की पूरियां आलू टमाटर की सब्जी, आलू मटर की सब्जी या किसी भी अपनी मन पसन्द सब्जी, चटनी, अचार, दही, या रायता किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:
हरे चने की की पूरियां की तरह से हरी मटर की पूरियां भी बनाई जा सकती हैं.

  • 2-3 सदस्यों के लिये
  • समय - 30 मिनिट

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 08 December, 2014 09:07:30 AM Asma

    chane uble hue lene he ya kachche??
    निशा: आसमा जी, चने बिना उबाले ही लिये है, ये चने तो बहुत ही सोफ्ट होते हैं.

  2. 30 November, 2014 07:37:22 PM sarika chaubey

    plz some snake item

  3. 17 July, 2014 09:39:24 AM Anuradha Agarwal

    mam agar humko black chikpeas puri banani hai to bheege hue chane mixer me pees kar bana sakte hain ya nahi ?
    निशा: अनुराधा, ब्लेक चने को भिगो कर पूरी इसी तरह बनाई जा सकती है, उनका छिलका काला और सख्त होता है, चने की दाल भिगो कर इसी तरह पूरी बना सकते हैं, ये पूरी ज्यादा सोफ्ट और अच्छी बनेंगी.

  4. 27 April, 2014 10:15:36 AM chinki

    Mam mujhe aap batayeh 1 cup 250 gram hota h na Maine aap ke bohot sari reciepes padi h jis mai 1 cup 150 ya fir 250 likha hota h mam mai bohot confused ho jati ho .
    निशा: चिंकी, कन्फ्यूज मत होइये, हर चीज कप में अलग अलग मात्रा में होती है. मैदा 1 कप में 125 ग्राम होती है, बेसन 1 कप में 100 ग्राम होता है, गेहूं का आटा 1 कप में 150 ग्राम होता है. घी 1 कप में 250 ग्राम होता है.

  5. 27 April, 2014 05:28:45 AM Enem

    How to make Choliya Puri Choliya puri containing green gram is very tasty. We can make this on any festival or on any special occasion. Ingredients for making Choliya Puri Wheat flour (Gehun atta) - 1 cup or 150 gram Green peas (Fresh) - ½ cup or 60 gram Coriander leaves (Hara dhaniya) - 2 tbsp Fennel powder (Saunf powder) - 1 tsp Coriander powder (Dhaniya powder) - 1 tsp Green chilly (Hari mirch) - 1 (Remove the seeds) Garam masala - ¼ tsp Salt (Namak) - ½ tsp or as per taste Ginger paste (Adrak paste) - ½ tsp Oil - To knead the dough and to fry the puris How to make choliya puri Wash the green peas properly. Remove all the extra water. Add the green peas to a mixer and grind well. Add green chilly as well and coarsely grind. Add the flour to a big bowl. Now add the paste of green peas and green chilly to it. Also add ginger paste, 2 tbsp oil, salt, fennel powder, coriander powder, garam masala and coriander leaves. Mix everything well. Now add a little lukewarm water to the flour and knead a hard dough, just like the one prepared for a puri. We have used ¼ cup water to knead this much dough. Cover the dough and keep it aside for 20 minutes, the dough will set and will be ready for use. Apply a little oil on your hands. Knead the dough a little more and make it smooth. Break small balls from the dough. We will prepare 11-12 balls from this much dough. Press the balls and make a flat round. Prepare all the balls similarly. Cover the balls with a cotton cloth so that they do not get dry. Add oil to a pan and let it heat. Pick one ball and put it on a rolling board and roll out a disc of 3 or 3.5 inch. Roll out 3-4 puris and keep it on a plate. Once the oil is hot add a puri to the pan. Press it using a spatula. Change the side of the puri once it floats in the oil. Take out the puri once it is golden brown in colour from both sides. Fry all the puris in the same way. Take out the puris in a plate spread over a tissue. Hot and crispy green peas puri is now ready. Enjoy eating the puri along with the dish of aloo tamatar, aloo matar or any dish of your choice. You can also serve it with pickle, curd or raita. Suggestions : We can make the green peas puri in the same way just like the puri of hara chana. Quantity : 2-3 members Time : 30 Minutes