तरबूज के छिलके की सब्जी - Watermelon Rind Curry Recipe

हम तरबूज के मीठे लाल हिस्से को खा लेते हैं और उसके मोटे छिलके को फैंक देते है, इन मोटे छिलके को काट कर सब्जी बनायें तो इनकी बहुत अच्छी सब्जी बनती है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Watermelon Rind Curry
- तरबूज के छिलके - 1.5 किग्रा तरबूज के
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 बारीक कटी हुई
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक -3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि - How to make Watermelon Rind Curry
तरबूज के छिलके के ऊपर डार्क ग्रीन कलर के पतले छिलके को छील कर निकाल दीजिये, और मोटे हल्के ग्रीन पल्प को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा डालकर भूनिये, जीरा भूनने के बाद, हींग डाल दीजिये, अदरक पेस्ट , हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिये, अब कटे हुये तरबूज के छिलके के टुकड़े डाल दीजिये, नमक और लाल मिर्च भी डाल दीजिये, तरबूज के छिलके के टुकड़े को मसाले के साथ 2 मिनिट भून लीजिये, टुकड़ों के ऊपर मसाले की कोटिंग आ जाय, 1/4 कप पानी डाल दीजिये और सब्जी को ढककर 5-6 मिनिट धीमी गैस पर पकने दीजिये.

सब्जी खोलिये और चमचे से अच्छी तरह चला दीजिये, सब्जी को ढककर फिर से 5-6 मिनिट पका कर चैक कर लीजिये और चमचे से अच्छी तरह चला दीजिये, और अगर सब्जी में पानी कम हो तो 1/4 कप पानी और डाल दीजिये, इस तरह सब्जी को हर 5 मिनिट बाद चैक करते हुये पका लीजिये. जब तरबूज के छिलके नरम हों जाय सब्जी में गरम मसाला, अमचूर पाउडर और हरा धनियां डालकर मिला दीजिये. तरबूज के छिलके की सब्जी 25 मिनिट में पक कर तैयार हो जाती है.
सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये और ऊपर से हरा धनियां डालकर गार्निस कर दीजिये. तरबूज के छिलके की स्वादिष्ट सब्जी को चपाती, परांठे, या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
- 4-5 सदस्यों के लिये
- समय 45 मिनिट्स
Watermelon Rind Curry Recipe video in Hindi
कमेंट (30)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अर्चना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अदिति जी, आप प्याज डालकर सब्जी बना सकती है.
निशा: अमृत जी, अवश्य डाल सकते हैं.
NICE RECIPIE FOR ALL
Ur amazing n more amazing is ur recipe.
Thanks a ton
Thanks for making this great website
Maine bahut kuch seekha hai is site se .
Besan k laddo bahut pasand aaye sabko.
Aur kal maine ye sabji banayee to sab bahut khus ho gaye ki ek to itni tasty sabji aur wo bhi usse bani jise hum fenk dete the.
Aapki batai sari recipes bahut saral tareeke se aur tasty banti hai thanks
निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संध्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हिना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, इसमें हल्का खट्टा स्वाद रहता है, इसलिये बिना टमाटर के ही सब्जी बहुत अच्छी बनती है, आप चाहें तो 1 या 2 टमाटर डाल सकती हैं.
निशा: प्रिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेखा, ये सब्जी कुकर में बहुत जल्दी बन जायेगी, 1 सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और सब्जी को धीमी आग पर 5 मिनिट तक पकने दीजिये, अब गैस बन्द कर दीजिये और कुकर का प्रेशर खतम होने के बाद सब्जी कुकर से निकाल लीजिये, सब्जी बनकर तैयार है.
निशा: मोनिका जी हां आप इसमें टमाटर और चीनी दोनों डाल सकते हैं और सब्जी को जल्दी बनाने के लिये कुकर में भी बनाया जा सकता है.
निशा: सोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; मनु प्याज डाली जा सकती है.
thank you so much
निशा: प्रियंका , बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
THANKS!
निशा: दीपक, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जोयस आप सही कह रही हैं, इसे पकने में देर लगती है, इसे कुकर में बनाया जा सकता है.
निशा: रजनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी हां सारी रेसिपी आप लिखी हुई देख सकेंगी.
We eat the sweet red part of a watermelon and throw away the rind, But if we make a dish using the rind of a watermelon then it tastes delicious.
Ingredients for watermelon rind curry
Watermelon rind- 1.5 kg
Coriander leaves (Dhaniya) - 2-3 tbsp (Finely chopped)
Oil - 2 -3 tbsp
Ginger paste (Adrak paste) - 1 tsp
Green chilly (Hari mirch) - 2 to 3 (Finely chopped)
Asafetida (Hing) - 1 pinch
Cumin seeds (Jeera) - ¼ tsp
Red chili (Lal mirch) - less than ¼ tsp
Garam masala - less than ¼ tsp
Turmeric powder (Haldi powder) - ¼ tsp
Dried mango powder (Amchoor powder) - ¼ tsp
Coriander powder (Dhaniya powder) - 1 tsp
Salt (Namak) - ¾ tsp or as per taste
How to make Watermelon Rind Curry Recipe
Remove the dark green part from the top of the watermelon rind. Cut the thick green pulp into small pieces.
Add oil to a pan and let it heat. Once the oil is hot, add cumin seeds to it and roast a little. Once the cumin seeds are roasted, add asafetida, ginger paste, green chilli, turmeric powder and coriander powder to it and roast. Now add the pieces of watermelon rind to it. Add salt and red chilly powder as well. Cook the watermelon pieces along with all the spices for about 2 minutes. Make sure the coating of all the spices comes on top of the watermelon pieces. Add ¼ cup water to it. Cover the dish and let it cook for 5-6 minutes on low flame.
Using a spoon, mix the dish properly. Once again rind the dish and let it cook for another 5-6 minutes and then check. If the water has dried then add more water to it. Make sure to keep checking the dish after every 5 minutes. Once the watermelon pieces become soft, add garam masala, dried mango powder and coriander leaves to it and mix well. The watermelon rind curry will be ready in 25 minutes.
Take out the sabzi in a bowl and garnish it using coriander leaves. Watermelon rind curry can be served along with chapati, paratha or rice.
Serving - 4-5 members
Time - 25 minutes