मखाना नमकीन - व्रत के लिये - Phool Makhana Namkeen recipe - Popped Lotus Seeds Snacks Recipe

📅 4 अप्रैल 2014 👁 3.6 लाख बार देखी गई 💬 13 कमेंट ★ 3.8 (4832)


आम तौर पर मखाना नमकीन व्रत या नवरात्रि में खाते है लेकिन यह बहुत ही स्वादिष्ट, एन्टीओक्सीडेन्ट और अन्य लाभकारी तत्वों से भरपूर होती है कि आप इसे जब चाहे खाईये, इसका कुरकुरा स्वाद बच्चों को भी बहुत पसंद आता है.

Read - Phool Makhana Namkeen Recipe In English

आवश्यक सामग्री

  • मखाने - 50 ग्राम
  • घी - आधा कप
  • चाट मसाला - छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)

विधि - How to make Makhana Namkeen

कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, घी गरम होने पर थोड़े से मखाने जितने मखाने कढ़ाई में आ जाय उतने डाल दीजिये, मीडियम और धीमी आग पर मखाने को अलट पलट कर एकदम हल्के ब्राउन होने तक तल लीजिये, तले मखाने को किसी प्लेट में बिना नैपकिन पेपर बिछाये निकाल कर रखिये. सारे मखाने इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.


गरम गरम तले मखाने में मसाला बुरक कर मिला दीजिये, मसाला मखाने के ऊपर अच्छी तरह चिपक जाता है, और बहुत ही स्वादिष्ट मखाना नमकीन बनकर तैयार है.

मखाना नमकीन को पूरी तरह ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और एक महिने तक खाते रहिये.

सुझाव:

  • मखाने तलने के लिये धीमी आग का प्रयोग कीजिये.
  • मखाना नमकीन को पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही कन्टेनर में रखिये.
  • नमकीन में अगर आप चाटा मसाला नहीं डालना चाहें तो नहीं डालें. नमकीन में नमक और काली मिर्च से भी स्वाद बहुत अच्छा आता है.

Phool Makhana Namkeen recipe in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (4832 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (13)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Mahesh
What is it's shelf life?

निशा: महेश जी, इन्हें आप 2 -3 महिने भी रखकर उपयोग में ला सकते हैं.
rishi
Chat masala vrat me chalta he kya?
निशा: ऋषि जी, चाट मसाला व्रत में नहीं चलता.
Shahin
Makhana kya hota hai?
Please kuch jankari dijiye.

निशा: शाहीन जी, मखाने को lotus seeds कहते हैं, ये ड्राई फ्रूट है जो खीर, मिठाई और नमकीन इत्यादि में यूज किये जाते हैं.
A k Makhana
Phool makhana

निशा: ए.के. जी, हां, यह फूल मखाना की रेसिपी है.
sachin
If keep in airtight container can be eat four month

निशा: सचिन जी, इसे एयर-टाइट कन्टेनर में रख कर 3 माह तक इस्तेमाल कर सकते हैं.
radhe sah
hi, how can i keep this makhan namkin for long lasting around 6 months,please help me .
निशा: राधे जी, आप थोड़ा बनाकर यूज कर लिजिये, इतने लम्बे समय तक क्यूं रखना चाहते हैं, यदि आप इसे लम्बे समय तक रखना चाहते हैं तब एअर टाइट कन्टेनर में रखें और 3 महिने तक यूज कर सकते हैं.
chinki
Hello mam mai jab bhi makhana ko ghee mai roast krti Ho to Pura ghee makhano mai absorb Ho jta h mai Jan sakti Ho aisa Kyu hota h
निशा: चिन्की जी, मखाने तलने में मखाने घी एब्जोर्व करते हैं, अगर आप कम घी में मखाने रोस्ट करना चाहती हैं तब नानस्टिक कढ़ाई में 1-2 टेबल स्पून घी डालें और मखाने डालकर लगातार चलाते हुये रोस्ट कर लीजिये.
Neha Singh
mam chakra phool kis recipe me use hota hai
निशा: नेहा जी, ये एक तरह का मसाला है, चक्र फूल को गरम मसाले में यूज करते हैं, चाय में, स्वीट में भी यूज किया जाता है, स्पाइसी केक में यूज करते हैं.
aditi
Hello nisha ji
Thank you so much aap ki recipe se mere family mein mujhe special attention milne laga hai, I was a worst cook but now scene is change , everyone love the food very much.
Thanks again
निशा: अदिति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sanaya
Kya aap jarda recipe likh sakte ho
sanaya
Nice snack recipe
Deepak Rai
nice namkin
Enem
Phool makhana Namkeen recipe - Popped Lotus Seeds Snacks Recipe
Generally makhana is eaten during the navratri fast. This namkeen is very tasty and acts as an anti oxidant and is rich in other elements.

Ingredients for Popped lotus seeds namkeen
Makhana - 50 gram
Ghee - ½ cup
Chaat masala - 1 tsp
Black pepper (Kali mirch) - ¼ tsp
Salt (Namak) - ¼ tsp or as per taste

How to make Makhana Namkeen
Add oil to a pan and let it heat. Once the oil is hot, add as many makhana as can come at one time. Keep mixing and roast the makhana till they appear golden brown in colour. Once the makhana are roasted take them out in a plate spread over a tissue. Fry all the makhana similarly.

Add the masala to the hot makhanas. The masala will stick properly on top of the makhana. Tasty makhana namkeen is now ready.
Once the namkeen is cool, store it in an airtight container and enjoy eating it for a month.

Suggestions :
Fry the makhanas on low flame.
Make sure to store the makhana in an airtight container once they are cool.
You can avoid adding masala to the namkeen if you like.