अचारी बैगन - Achari Baingan recipe


अचार वाले मसाले से बने अचारी बैगन (Brinjals Pickle Style) एकदम अलग स्वाद में बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं, अचारी बैगन पूरी, परांठे, के साथ बहुत अच्छे लगते हैं.

Read - Achari Baingan Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Achari Baingan

  • बैंगन - 500 ग्राम (8-10 बैंगन बिना बीज वाली वैराइटी के)
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हींग - 2 पिंच
  • राई - आधा छोटी चम्मच
  • मेथी दाने - 1/4 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 - 1/2 छोटी चम्मच
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च - 2 छोटी छोटी कटी हुई
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - स्वादानुसार
  • नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
  • सरसों का तेल - 2-4 टेबल स्पून
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून

विधि - How to make Achari Baingan

बैगन को अच्छी तरह धोकर तैयार कर लीजिये. बैगन के डंठल हटा कर, आधा इंच मोटे और 2 इंच लम्बे टूकड़े काट कर तैयार कर लीजिये. सब्जी बनाने में देर है तो बैगन को पानी में डुबा कर रखिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल गरम होने पर जीरा और हींग डालिये, मेथी और राई के दाने भी डाल दीजिये. मेथी और राई तड़कने के बाद, अदरक, हरी मिर्च मिर्च डालिये, मसाले को थोड़ा सा भूनिये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और सोंफ पाउडर डालिये, मसाले को हल्का सा भूनिये, अब कटे हुये बैगन डालिये, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर बैगन को 2-3 मिनिट या बैगन को जब तक भूनिये तब तक बैंगन के ऊपर मसाले की कोटिंग न आ जाय.


सब्जी को ढककर धीमी आग पर 2-3 मिनिट तक पकाइये और फिर चैक कीजिये.सब्जी को चमचे से अच्छी तरह चलाइये और अगर बैंगन सूखे लग रहे हों तो 1-2 टेबल स्पून पानी डाल दीजिये, और बैगन को ढककर 3 मिनिट तक पकने दीजिये. सब्जी को खोलिये और अच्छी तरह चमचे से चलाइये. बैगन अभी नरम नहीं हुये हैं,  सब्जी को ढककर 2-3 मिनिट और पकने दीजिये, सब्जी को खोलिये और देखिये कि बैंगन नरम हो गये हैं, सब्जी में, अमचूर पाउडर, गरम मसाला और हरा धनियां डालकर, अच्छी तरह मिक्स कीजिये.

अचारी बैंगन तैयार हैं. अचारी बैंगन को प्याले में निकालिये और बचा हुआ हरा धनियां डालकर सजाइये. अचारी बैंगन *Eggplants with Pickling Spices)  को पूरी, परांठे या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.

  • 4-5 सदस्यों के लिये.
  • समय 25 मिनिट

Achari Baingan Recipe Video

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 02 February, 2019 10:42:49 AM Sangita

    टिप्पणीPERFECT

    • 05 February, 2019 06:32:00 AM NishaMadhulika

      Sangita जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  2. 20 July, 2018 08:03:42 AM Sahi Khan

    Very Nice

    • 21 July, 2018 03:27:47 AM NishaMadhulika

      बहुत बहुत धन्यवाद Sahi Khan

  3. 02 February, 2016 03:06:14 AM rachana

    Kya is sabji ki test acchi hair
    निशा: रचना जी हां सब्जी बहुत अच्छी है, एक बार बनाकर अवश्य खाइये.

  4. 16 November, 2015 03:56:54 AM Jatinder

    Very tasty . I like it mam .
    निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.

  5. 13 December, 2014 06:26:54 AM Badal mishra

    Nishajee namskar, Bagan ka achar kasybanta hai,

  6. 07 November, 2014 08:45:42 PM Madhu

    Nisha ji...saunf aur amchoor kisi bhi sabji me kab dalna chahiye.....sabse end me ya haldi, dhania wagarah ke sath.......apki kuch dishes me saunf pele dalti hai kuch dishes me bad me dalti hai...so i m confused....pls general sa formula bta dijiye
    निशा: मधू जी सोंफ और अमचूर पाउडर को भूनने की आवश्यकता नहीं होती तो सब्जी हल्की सी पक जाय तब इन्हैं डाल दीजिये.

  7. 27 October, 2014 08:37:38 PM rohit katariya

    hii dii (nisha) mje akpi site bahut pasand hai mai aapki sabi recipi padta hun or banata v hun muje bengn ka bharta bahut pasand hai mai aapki site se ye banana v sikha hai pr aap muje bringle pickle banane ki vidhii bataye plzzz mai mai wo banana chahta hun plzzz aap muje wo batane ki jaldi kosisi kre m wait kruga
    निशा: रोहित जी, बैगन का अचार मैने कभी नहीं बनाया, कोशिश करती हूँ.

  8. 14 October, 2014 11:55:55 PM mahak

    hi thank u so much for more recipicesplz kya aap avle (amle) ki sabji ya achar ki recipices bata sakti h
    निशा: महक जी, आंवले फ्राई, आंवले का अचार, आंवले का मुरब्बा, आंवले की और भी कई रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर आंवला रेसिपी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.