भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi Coconut Masala Recipe

दक्षिण भारतीय स्वाद से सराबोर कच्चे नारियल के साथ बनी भिन्डी नारियल मसाला फ्राय (Bhindi Nariyal Masala Recipe) उनको भी पसंद आती है जो भिन्डी को पसंद नहीं करते. इस सूखी सब्जी को आप आफिस या बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं.
Read: Bhindi Coconut Masala Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Okra With Coconut Masala
- भिन्डी - 250 ग्राम
- कच्चा नारियल - 1/4 कप कद्दूकस किया हुआ
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
- चना दाल - 1 छोटी चम्मच
- उरद दाल - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- राई - 1/4 छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
विधि How to make Bhindi Coconut Masala
भिन्डी को अच्छी तरह पानी से धोकर छलनी में रख पानी सूखने तक सुखा लीजिये या किसी कपड़े से भिन्डी को पोंछ कर पानी सुखा लीजिये. भिन्डी के दोनों ओर डंठल काट कर निकाल दीजिये, और आधा इंच के गोल टुकड़ों में भिन्ड को काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा, राई और हींग डालिये, जीरा और राई तड़कने पर, चने की दाल और उरद की दाल डालिये, दाल को हल्का ब्राउन भूनने के बाद, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट डालिये, मसाले को हल्का सा भूनिये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डाल कर मसाले को मिक्स करते हुये हल्का सा भूनिये, भिन्डी डालिये, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च और नमक डाल दीजिये, भिन्डी को चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक कि भिन्डी के ऊपर मसाले की कोटिंग अच्छी तरह से न आ जाय.

भिन्डी को ढककर 2 मिनिट तक मीडियम आग पर पकने दीजिये. ढक्कन खोलिय, भिन्डी को चला कर चैक कर लीजिये. भिन्डी को फिर से ढककर और 2 मिनिट तक पका लीजिये, खोलिये और भिन्डी को चलाकर चैक कर लीजिये. भिन्डी नरम हो गई हैं. भिन्डी में नारियल डालकर मिला दीजिये और भिन्डी को 1-2 मिनिट तक चलाते हुये खुले ही पका लीजिये, हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.
भिन्डी नारियल तैयार है, भिन्डी नारियल को प्याले में निकाल लीजिये और हरा धनियां ऊपर से डालकर सजाइये, भिन्डी नारियल को चपाती, परांठे, या चावल के साथ साइड डिश के रूप में परोसिये और खाइये.
सुझाव :
भिन्डी को धोकर गीला ही न काटें, कपड़े से पोंछ कर सुखा लीजिये, गीली भिन्डी काट कर बनाने से भिन्डी लसलसी बनती हैं.
कमेंट (40)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शाजि़या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता जी, कोई खास कमी नहीं है, मसाला ज्यादा भुन जाय या भिन्डी ज्यादा देर तक पकती रहें तो कलर डार्क हो जाता है.
thank you Mam
निशा: रेनुका. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीता जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, मिक्स वेज सब्जी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मिक्स वेज लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
pllllllssssssss ans me
and thanx for the all recipes....really very helpfull for cooking ....pls ans. my ques.
निशा: स्म्रति, दाल सूखी है जिन्हैं तेल में भून लिया है. आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजय जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
hindustan ki sari house wife ko milkar aapko dunia ka sabse bada niswarth karm seva ka sanman dena chahiye shashikant
निशा: शशिकान्त जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धनवन्ति जी, भिन्डी में अमचूर पहले ही डाला जाता है और भिन्डी बहुत जल्द पक जाती है, लेकिन दूसरी सब्जियों में अमचूर बाद में ही डाला जाता है.
निशा: मुस्तफा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रग्या, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खुशबू, कुरकुरी भिन्डी की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कुरकुरी भिन्डी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: पूनम, भिन्डी को पहले ढककर 2 -3 मिनिट पकाकर नरम करना होता है, इसके बाद खुले ही पका लीजिये, भिन्डी बहुत अच्छी बनती है.
निशा: रितु, इसमें हरे कच्चे नारियल का स्वाद ज्यादा अच्छा आता है.
thanx for dish.
निशा: मोनिका, साबूत दाल भून कर भिन्डी में डाली जाती है, यदि आपको नहीं पसन्द तब आप डाल के बिना ही नारियल भिन्डी बना सकती हैं.