डोनट - Homemade Donuts Recipe
Latest Video at YouTube Channel

कुरकुरे फूले फूले और नर्म डोनट्स चाहे ये सिनामॉन और चीनी में लिपटे हुये हों या चाकलेट की ग्लेजिंग किये हुये, जितने स्वाद में मजेदार उतने ही दिखने में आकर्षक. आपको ओर आपके सारे परिवार को घर में बने चाकलेट डोनट्स (Homemade Donuts) बेहद पसंद आयेंगे, विशेष रूप से बच्चों को.
Read : Homemade Donuts Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Donuts
डोनट के लिये आटा तैयार करन के लिये
- मैदा - 2 कप
- दूध - 3/4 कप
- मक्खन - 1/4 कप
- चीनी - 2 टेबल स्पून
- ड्राई एक्टिव यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- तेल - डोनट्स तलने के लिये
डोनट ग्लेज करने के लिये
- पाउडर चीनी - 1/4 कप
- ब्राउन चौकलेट - 100 ग्राम
- व्हाइट चौकलेट - 100 ग्राम
विधि - How to make Chocolate Donuts
डोनट के लिये सबसे पहले आटा लगाकर तैयार कर लीजिये. दूध को हल्का गरम कर (गुनगुना गरम) लीजिये, मक्खन को इतना हल्का सा गरम कर लीजिये कि वह आटे में मिक्स हो जाय.
आटे को किसी बड़े प्याले में डालिये, आटे में चीनी, नमक, ड्राई एक्टिव यीस्ट और मक्खन डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, अब गुनगुने दूध की सहायता से नरम आटा लगाकर तैयार कर लीजिये (इतना आटा लगाने में आधा कप से थोड़ा सा ज्यादा दूध लगा है. आटे को 5-7 मिनिट तक मसल मसल कर चिकना कर लीजिये.

गुंथे आटे को गोल लोई का आकार दीजिये, और बोर्ड पर सूखा मैदा डालकर, आटे की गोल लोई बोर्ड पर रखिये और बेलन की सहायता से 1/2 - 3/4 सेमी. मोटा बेल लीजिये, बेली हुई शीट से गिलास की सहायता से गोल गोल डोनट्स काटिये और कटे हुये डोनट्स में बीच में किसी बोटल के ढक्कन से काटकर गोल छेद कर लीजिये, कटे गोल डोनट्स उठाकर ट्रे में रख लीजिये. डोनट्स निकालने के बाद जो आटा बचा हुआ है, उसे फिर से गोल लोई बनाकर, बेल कर इसी तरह काटकर डोनट्स तैयार कर लीजिये. सारे डोनट्स तैयार होने के बाद, डोनट्स के ऊपर ब्रस से तेल लगा दीजिये, ताकि वे ऊपर से सूखेंगे नहीं.
डोनट्स को ढककर 2 घंटे के लिये रख दीजिये, डोनट्स फूल कर दुगने हो जायेंगे.
2 घंटे बाद डोनट्स को तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, मीडियम गरम तेल में 2-3 या जितने डोनट्स कढ़ाई में आ जाय उतने डोनट्स डाल दीजिये, और धीमी आग पर डोनट्स को गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल कर नैपकिन पेपर बिछे प्लेट पर रख लीजिये. सारे डोनट्स को तल कर निकाल लीजिये.
तलने के बाद गरम गरम डोनट्स को पाउडर चीनी में लपेट दीजिये.
डोनट्स ग्लेज कीजिये:
ब्राउन और व्हाइट चौकलेट को मेल्ट कीजिये, मैल्ट की हुई चौकलेट के कटोरे नीचे उतार कर रखिये, और कुछ डोनट व्हाइट चौकलेट में डिप करके, निकाल कर प्लेट में रख लीजिये और कुछ को ब्राउन चौकलेट में डिप करके निकाल लीजिये.
ब्राउन चौकलेट (Chocolate Dark Compund) का कोन बनाकर व्हाइट चौकलेट (Chocolate White Compund) वाले डोनट्स पर लाइन डालकर या कर्व बनाकर सजाइये. व्हाइट चौकलेट का कोन बनाकर ब्राउन चौकलेट वाले डोनट्स के ऊपर लाइन या कर्व करके सजाइये.
चौकलेट को कैसे मैल्ट करे?
चौकलेट (Chocolate Dark Compund & White Compund) को मैल्ट करने के लिये, किसी बर्तन में पानी गरम कीजिये और दूसरे बर्तन में चौकलेट के छोटे छोटे टुकड़े करके, डालकर गरम पानी वाले बर्तन के ऊपर रखिये. मीडियम आग पर चौकलेट को एकदम पतला होने तक मैल्ट कीजिये, हर 1-2 मिनिट में चौकलेट को चमच्च से चलाते रहिये. चौकलेट पिघलने के बाद उसे गैस से उतार कर नीचे रखें और हल्की गरम रहने पर उसे काम में लायें.
Homemade Donuts Recipe Video
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By MEENAKSHI, 19 Jun, 2013
-
By anuja, 19 Jun, 2013
-
By pooja, 19 Jun, 2013
-
By pooja, 19 Jun, 2013
-
By sangeeta, 19 Jun, 2013
-
By Shilu, 19 Jun, 2013
-
By divya, 19 Jun, 2013
-
By bhuwan, 19 Jun, 2013
-
By KULDIP, 19 Jun, 2013
-
By kiran, 18 Jun, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes




Comment(s): 55:
निशा: उमा. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अल्का, दूसरी बार में ओवन अधिक गरम होने की वजह से एसा हो सकता है, उसके लिये आप केक को चैक करते हुये बेक कीजिये, या तापमान थोड़ा कम कर दीजिये.
market mai ye choclates kis name se milte hai. kabhi choclate try nahi kiya hai.
निशा: श्वेता, ये चौकलेट कम्पाउन्ड के नाम से मिलती है.
SWEET CORN CUP KI RECIPI KAB BTAOGE. I M WAITING.
निशा: मानसी मैं जल्दी ही कोशिश करती हूँ.
निशा: सिया, मैं कोशिश करती हूँ.
Nishaji, I like your smile very much.
निशा: अंजना, बेकिंग पाउडर डालकर बना सकते हैं, लेकिन सोफ्ट डोनट बनाने के लिये यीस्ट की आवश्यता होती है.
निशा: विजय, आटा गूथते समय अधिक मक्खन डालने से एसा हो सकता है.
निशा: यमन, ज्यादातार ब्रान्ड के यीस्ट काम करते हैं, लेकिन कुछ यीस्ट काम नहीं करते. हमारे यहां जो यीस्ट यूज हो रहा है, वह Kothari Four Sesoans Instant yeast है, ये यीस्ट बहुत अच्छा है, अगर आपके यहां मिल जाता हो तो वह ले सकते हैं.
निशा: अर्चना, चौकलेट कम्पाउंड पैक 1/2 किग्रा. पैक में आता है, जिसे तोड़कर और मैल्ट करके डोनट्स पर यूज किया जाता है. चौकलेट कम्पाउन्ड बड़ी चौकलेट की दुकानों पर मिलता है.
निशा: आकांक्षा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कोमल, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालिनी, पैक पर यीस्ट की Exp. date होती उसके अनुसार उसे यूज कर सकते हैं, यीस्ट को अधिक गरम जगह पर नहीं रखते इससे वह जल्दी खराब हो जाता है.
Mam, my donuts rose(but not till double like it was 1.5th times its size) and they were cooked nicely also(but i made of 1 cup and added 1/2 yeast, they had a very little amount of yeasty smell in them)..
i served without any glazing and just rolled with some sugar. can u tell how to make some glazing's? mujhe pata h kaha milte h chocolate hyd me par wo mere ghar se bahut door h.. so pls tell some more glazings like coconut.
निशा: यमन, यीस्ट की स्मैल या तो यीस्ट अधिक डालने से आती है, या आटे को गूथ कर बहुत ज्यादा देर तक रखे रहने से आती है. नारियल पाउडर लगाने के लिये या तो चीनी और नारियम मिक्स करके गरम गरम डोनट पर डाल दें या थोड़ा सा कन्डेन्स्ड मिल्क ब्रस से डोनट पर लगायें और नारियल पाउडर बुरक कर लागा दीजिये.
निशा: पल्लवी, डोनट में यीस्ट ही डालना चाहिये.
निशा: नितिन जैन, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया, जी हां आप सर्दी ही इसकी वजह है. सर्दी के दिन में ट्रे को कपड़े अच्छी तरह ढककर किसी गरम जगह रख दीजिये, 2 घंटे में ये उतने नहीं फूलेंगे, 4-5 घंटे का समय दीजिये वह अवश्य फूलेंगे और बहुत अच्छे बनेंगे.
निशा: नैना, डोनट को फ्रिज में रखकर 6-7 दिनों तक खाया जा सकता है.
reply please..
निशा: कोमल, डोनट यीस्ट से ही अच्छे बनेंगे.
निशा: मोनिका, ड्राई यीस्ट किराना स्टोर पर मिल जाता है.
निशा: कविता, ये डोनट बेक भी किये जा सकते हैं.
Thanks Nisha Ji !
निशा: लोकेश, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: रूपल, इस रैसिपी के लिये यीस्ट आवश्यक है.
aap ne jo chocolate banane k liye compound ( white & Dark ) bataye hi wo isse pehle hame bilkul bhi pata nhi the jo ki hamare liye kisi khoj se kam nhi hain. hum sochte the ki chocolate sirf factory me hi banaye ja sakte hi lekin aap k karan ab hum ghar pr bhi bana sakte hain.
निशा: रिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सेजल, डोनट बेक कर सकते हैं.
निशा: डोनट को बेक करके बनाने के लिये भी बिलकुल सेम तरीके से ही बनाकर तैयार करेंगे.
निशा: नेहा, होम मेड यीस्ट डालकर डोनट बनाये जा सकते हैं, लेकिन अभी ठंड का मौसम हैं, इस समय घर में यीस्ट अच्छा नहीं बन पाता, गर्मी के मौसम में आप इस यीस्ट से डोनट बना सकेंगी, अच्छे डोनट बनेंगे.
Mene aap k donut banaye bhaut hi achche bane hain, halaki mene thoda bht receipe me change kiya jaise mujhe jayada mitha pasand hi isliye jayada chini dali,yeast ki jagah gada dahi dala jaisa ki hum balusai me dalte hi, thoda baking powder b dala is tarah mere donut bhaut hi badiya bane.
Me iskeliya nisha ji ko thank karna chaungi.
निशा: रिया, आपने बिना यीस्ट के डोनट बहुत अच्छे बनाये, बहुत बहुत धन्यवाद.
...
pls write..
Yamini
निशा: सागी जी, डोनट निकालते समय, डोनट को कलछी के ऊपर रखते हुये कढ़ाई के ऊपर रखें और प्लेट में नैपकिन पेपर बिछाये जो अतिरिक्त तेल को एब्जोर्ब कर लेगा.
निशा: पूनम, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नलिनी, आटे में चीनी डालना न भूले, और यीस्ट बढ़ने के लिये पर्याप्त तापमान होना आवश्यक है.
ye yist kya hota hai
निशा: यूनिका, यीस्ट एक तरह की फंजाई है, कुछ चीजों के मिलने से डवेलप हो जाती है, ये आटे को फरमेन्ट कर देती है, इससे खाना पाचक और स्वादिष्ट हो जाता है. तैयार यीस्ट बाजार किराना में मिल जाता है, जो पीले बारीक सरसों के दाने के जैसा होता है.
निशा: गीना, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गगन, आप एक कप मैदा में 2 टेबल स्पून घर के बने यीस्ट के डालें और वाकी सारी इन्ग्रीडियेन्ट डालकर, बिलकुल इसी तरह आटा गूथ लीजिये, और गरम जगह रख लीजिये, 2-3 घंटे में आटा फूल कर दुगना हो जायेगा.
निशा: राशि, ड्राई एक्टिव यीस्ट को 2 टेबल स्पून हल्के गरम पानी में चीनी के साथ डालकर 10 मिनिट रखकर उसे एक्टिव करना होता है, इसके बाद आटे में डालकर उसे गूथिये दाने नहीं रहेंगे.
निशा: आकांक्षा, आटे में बेकिंग सोडा, चीनी, नमक, तेल और दही डाल कर गूथे और उससे डोनट बनायें बिना यीस्ट के डोनट बनाये जा सकते हैं.
निशा: अम्रिता, चौकलेट मेल्ट करके डाली जा सकती है, बहुत बहुत धन्यवाद.