सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls Recipe

📅 1 नवंबर 2012 👁 2.6 लाख बार देखी गई 💬 38 कमेंट ★ 3.4 (4524)


ताजा ताजा घर में बने सिनामन रॉल्स के स्वाद का कोई जबाव नहीं है, सुबह की चाय के साथ या शाम को हल्की भूख में काफी के साथ कभी भी सिनामन रॉल्स (Cinnamon Rolls Recipe) को परोसिये, आपके सारे परिवार को पसंद आयेगा.

Read : Cinnamon Rolls Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cinnamon Rolls

  • मैदा - 2 कप
  • मक्खन - 1/4 कप
  • चीनी - 2 टेबल स्पून
  • दूध - आधा कप हल्का गरम किया हुआ
  • ब्राउन सुगर - 1/4 कप
  • ड्राई एक्टिव यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • दालचीनी पाउडर - 1 टेबल स्पून
  • तेल - 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Cinnamon Rolls

मैदा में 2 टेबल स्पून मक्खन डाल दीजिये, चीनी और ड्राई एक्टिव यीस्ट डाल कर अच्छी तरह से मिला दीजिये.  गुनगुने दूध की सहायता से नरम आटा गूंथ कर तैयार कीजिये, आवश्यकता हो तो 1-2 चम्मच पानी डाला जा सकता है.  गूंथे हुए आटे को मसल मसल कर 5-6 मिनिट तक पंच करते रहिये ताकि आटा एकदम चिकना हो जाय.  इस आटे को चारों ओर से तेल लगाकर चिकना करके 2 घंटे के लिये ढककर रख दिजिये, आटा फूल कर दुगना हो जायेगा, इसके बाद हम सिनामन रॉल्स बनायेंगे.

2 घंटे बाद जब आटा फूल कर दुगुना हो जाये तो आटे को पंच करके थोड़ा सा मसल लीजिये.  किसी भी बोर्ड या किचन टाप पर थोड़ा सा सूखा मैदा डाल कर फैलाइये.  गुंथे आटे को गोल सही आकार देकर सूखे आटे के ऊपर रखिये और पहले थोड़ा हाथ से बड़ा कर लीजिये, अब इसके ऊपर सुखा मैदा डालकर बेलन की सहायता से आयताकार आकार में, आधा सेमी.  मोटाई में 10 इंच चौड़ाई और 16 इंच लम्बाई में बेल कर तैयार कर लीजिये. 


बेली हुई शीट के ऊपर बचा हुआ मक्खन डालिये और चम्मच से सारी सरफेस के ऊपर फैला लीजिये.  सिनामन पाउडर और ब्राउन चीनी को मिक्स करके, आगे की ओर आधा इंच खाली छोड़कर चम्मच से सारी सरफेस के ऊपर फैलाइये, बेलन से हल्का दबाव देते हुये सिनामन पाउडर के ऊपर चला दीजिये ताकि पाउडर मक्खन से चिपक जाय.  शीट को अपने हाथों की सहायता से मोड़ते हुये रॉल्स कीजिये, रॉल्स करते समय ध्यान रहे कि रॉल्स को टाइट नहीं करना है, लूज रखना है, बहुत ही हल्के हाथ से एकदम लूज रॉल्स बनाकर तैयार कर लीजिये. 

रॉल्स को 1 इंच के मोटाई के टुकड़े काट कर तैयार कर लीजिये.  बेकिंग ट्रे में सिनामन रॉल्स को गोलाई में थोड़ी थोड़ी दूर पर लगाकर रख लीजिये.  ट्रे को इस तरह ढककर, 1 - 1/2 घंटे के लिये रख दीजिये कि ढक्कन रॉल्स को खराब न करे.  रॉल्स फूल कर आकार में दुगने हो जायेंगे.


सिनामन रॉल्स को बेक कीजिये
ओवन को 180 डिग्री सेन्टिग्रेड पर प्रिहीट कर लीजिये.  ओवन गर्म होने बाद रॉल्स से भरी ट्रे को ओवन में रख दीजिये और रॉल्स को किनारों से ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.  सामान्यतया सिनामन रॉल्स 180 डि.से.  पर लगभग 15 मिनट में बेक हो जाते हैं.  यदि 15 मिनट में ये सफेद दिख रहे हों तो 2- 5 मिनिट तक या सिनामन रॉल्स के ब्राउन होने तक आवश्यकतानुसार और बेक कर सकते हैं. 

सिनामन रॉल्स (Cinnamon Rolls Recipe) तैयार हैं, इनके ऊपर थोड़ा सिनामन पाउडर और चीनी मिक्स पाउडर डाल दीजिये.  सिनामन रॉल्स के ऊपर व्हिप क्रीम या चाकलेट लगाकर भी सर्व कर सकते हैं.

सुझाव:

  • अलग अलग ओवन में बेकिंग के टाइम में ओवन के हिसाब से फर्क हो सकता है.  सिनामन रॉल्स को बेक करने लगायें और 10 मिनिट के बाद एक बार चैक कर लीजिये, अब आवश्यकतानुसार समय को बढ़ाते हुये सिनामन रॉल्स को बेक कर लीजिये.
  • साल्टेड बटर ले रहे हैं तो आटे में नमक डालने की आवश्यकता नहीं है, यदि अनसाल्टेड बटर ले रहे हैं तब आटा गूंथते समय 1/4 छोटी चम्मच नमक और मिला लीजिये.

How to make Eggless Cinnamon Rolls

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (4524 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (38)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

nitin
mam mere paas grill oven haii.usme usme yeh roll bn jayenge.plzzz jldi btaayie.
निशा: नितिन जी, सिनामन रोल ग्रिल में नहीं बनते.
Anjali
Hello Nisha ji..!

I have a query. Please mujhe btaiye ki 1 cup mein kitne ml flour aayega. Mere 1 cup 200 ml ka hai. Please reply me asap.

निशा: अंजली जी एक कप में लेबल से भरा जाय तो 125 ग्राम और ऊपर तक भरने पर 150 ग्राम मैदा आ जाती है.
pratima singh
pree heet karne per maicrovav me dhuna uthne lagta h kun?
निशा: प्रतिमा जी, माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर सैट करके तापमान सैट कीजिये, और अब प्रीहीट कीजिये, धूंआ नहीं निकलता इसके कुछ और कारण हो सकते हैं.
savi singh
isko microwave me kitni der tak bake kre??
निशा: सावी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बिलकुल इसी तरह बेक किये जा सकते हैं.
aarti
aap ki recipe hme ache lagte hai kye ham se recipe me drye active yeast k jaghe per haedro ka use ker saktye hai.
निशा: आरती, आटे को फरमेन्ट करने के लिये यीस्ट का यूज ही किया जाता है. मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं हैं.
Spring
Thanks Nishaji.....could you please let me know the way to replace yeast in any recipe like in breads, cinnamon rolls...etc we don't take yeast...
निशा: स्प्रिंग, यीस्ट की जगह बेकिंग सोडा यूज कर सकते हैं, 1 छोटी चम्मच यीस्ट की जगह 1/2 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा यूज किया जाता है.
seemab
hello Nisha Ji.....
Its my first chance to see your website today and i really loved it....i must say that you are putting a lot of efforts to make us these exotic dishes for that thank you so much...i have a query now that i have IFB Microwave with convection...please post some baking recipes to make in microwave convection as im totally new to baking and secondly i have microwave so im totally dumb in these cases that how to make cakes in microwave.....please help...waiting for your reply..
Thanks n regards
seemab
Nisha: Seemab, Microwave bake eggless apple spong cake recipe is available on the website, to view the name of recipe writing on search botton.
sheetal
Nishaji..kiya ye rolls microwave kiye ja sakte hai yadi ha to kitne time tak and kitni heat par..thanks
निशा: शीतल, इन्हैं माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बिल्कुल इसी तरह बेक किया जा सकता है, इन्हें माइक्रोवेव करके अच्छा नहीं बना सकते हैं.
shailee bansal
hello nisha ji kal mene cinnamon rolls banaye the bahut he acche bane thankyou for this recipe.
निशा: शैली, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Neha
hello,
I also tried this cinnamon roll recipe y'day n it came out so nice. Thank u for this recipe.

निशा: नेहा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यावाद.
Desrae Reddy
very good recipes
Vibha
Hello Ma'am
Very nice RCp. I'll definitely try it. Plz ek confusion clear kijiye. Cinnamon ka matlab dalchini jo ki brown colour ki hoti hai. jab meine cinnamon ko ghar par peesa, toh brown powder bana. Aapka white colour ka kaise hai? Kya mein ghar par pisa cannamon powder use kar sakti hoon?
Regards.
निशा: विभा, आप सही कह रही हैं कि सिनामन का कलर, ब्राउन होता है, जी हां आप घर का बना पाउडर अवश्य यूज कर सकती है.
jyoti
maam main kaya yre role........gas per ( beasn ki nonkhati without oven ) wali recepi ki tarakh wanna sakti hu?
निशा: ज्योति, बना सकते हैं लेकिन उतने अच्छे रोल नहीं बनते.
ekta
hi nisha ji aap ki recpie show very nice bahut asan hoti hai,,,,,,,,,,,,,thanks nisha ji
निशा: एकता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Aanchal Gupta
Thnk u mam...mene apki bhut si recipes try ki or wo bht hi tasty bani....thnks a lot mam
निशा: अंचल जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
RUBY NOGIA
mam mene tava pizza banaya or sabhi gharwale khush ho gaye or roj khte hai ki tava pizza khilao THANK U MAM

निशा: रूवी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha shree
Dhanyawad Nishaji..maine aapka video dekh k ye rolls banaye or wo bahot ache bane.
निशा: निशा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.

swaroopsinghal
हमारे शहर में अच्छा yest नहीं मिलता भारत में ऑनलाइन मिलता हें क्या ?
farancy
nisha ji hello app ki recipe show is very nice or bahut asan hoti hai nisha ji cin namon ki jagah kuch or bi mix kar sakte hai cinamon kya hota hai pata nahi ham italy hai is ley cinamon na mily ok tanks veg recipe ki liya
निशा: फरेन्सी, इलाइची पाउडर मिक्स करके भी रोल बनाये जा सकते हैं.
Aanchal Gupta
mam mere yhan yeast nhi milta iski jaggh kuch aur use kar skte h?
निशा: आंचल, इस रैसिपी में यीस्ट आवश्यक है, अभी सर्दी अधिक है, थोड़े दिन बाद आप घर में यीस्ट बनाकर मैदा में डालकर आटा गूथ सकती है, घर में यीस्ट बनाने का तरीका वेबसाइट पर दिया है.
vandana
Nishji
-Kya dry active yeast chotte dane ki tarah hota hai
-dry yeast ,sugar and salt ko pahale pani main bhigo kar nahi rakhana hai.
-Kya yeast ko direct hi maida main mila dena hai.
Pl. reply

निशा: वन्दना, आप इसे चीनी के पानी में भिगो कर एक्टिव करके भी यूज कर सकती है और डायरेक्ट आटे में भी डालकर गूथ सकती है.
anshika
mam is yeast is veg or non veg??
निशा: अंशिका, यीस्ट वेज है, ये वेबसाइट भी वेज है.
amita
nisha ji mere yaha gas oven hi h to kya ye usme b ban jayge yadi ha to uska samy bata dijiye
निशा, अमिता, इसमें बनना तो चाहिये,पहले आप इन्हैं धींमी गैस पर 20 मिनिट के लिये सिकने दीजिये इसके बाद चैक करते हुये समय 5 -5 मिनिट बढ़ाते हुये, इन्हैं पूरी तरह सिकने तक पका लीजिये.
amita
aapki recipes ke liye thanks
kya cinnamon rolls ko oven me bhi banaya ja sakta h aur agar oven me ban jayegi to kitna samay lagega
निशा: अमिता, सिनामन रोल ओवन में ही बनाये जाते हैं, और ये भी ओवन में ही बने हैं.
Pallavi
Thanks Nisha ji
RAKESH KUMAR
yeast kaha milta hai
निशा: यीस्ट किराना स्टोर पर मिल जाता है.
Pallavi
Hi Nisha ji,
I tried your so many receipe & they taste really good.can you provide me eggless honey bun receipe ?
निशा: पल्लवी, मैं कोशिश करती हूँ.
vandana srivastava
nisha ji kya deep fry kar sakte hain ?
निशा: वन्दना, सिनामन रोल को बेक कर के ही बनाना है.
akanksha
mam plz aap sugar free recipes bhi bataiye ..
Mayan
That was a very nice recipe !