तीन परता परांठा - Teen Parta Paratha for Kids
Latest Video at YouTube Channel

तीन परतों वाला परांठा बच्चों को बहुत पसन्द आता है. परांठे की 2 कुरकुरी परत और एक नरम मुलायम परत बहुत अच्छी लगती है.मैंने भी अपने बचपन में यह तीन परता परांठे बहुत खाये और पसंद किये हैं.
Read: Teen Parta Paratha for Kids Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Teen Parta Paratha
- गेहूं का आटा - 2 कप
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- घी या तेल - 2-3 टेबल स्पून
विधि - how to make Teen Parta Paratha
आटे को किसी बर्तन में निकालिये, आटे में 1 छोटी चम्मच घी और नमक डालकर मिला लीजिये, अब आटे में थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर एकदम नरम आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये (आटा गूथने केलिये पानी आटे की मात्रा का आधा लगता है, आटा 2 कप है, तब पानी लगभग 1 कप लगना चाहिये). गूथे हुये आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रखिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा. परांठा बनाने के लिये आटा तैयार है.
गैस पर तवा रखिये और गरम होने दीजिये, आटा से 1 नीबू के बराबर लोई तोड़िये, और अब उस लोई को 3 बराबर भागों में बांट कर 3 लोई बनाकर तैयार कर लीजिये. एक लोई को सूखे आटे में लपेट कर 2 1/2 - 3 इंच के व्यास में बेलिये, अलग प्लेट में रख लीजिये, तीनो लोई को इसी आकार में बेल कर तैयार कर लीजिये.
बेला हुआ एक परांठा जो चकले पर है, उस पर आधा छोटी चम्मच घी डालकर चारों ओर फैलाइये, ऊपर से थोड़ा सा सूखा आटा छिड़क दीजिये, अब इसके ऊपर दूसरा बेला हुआ परांठा रखिये, इसके ऊपर भी आधा छोटी चम्मच घी डालकर लगाइये, और थोड़ा सा सूखा आटा छिड़किये, और अब तीसरा परांठा इसके ऊपर से ढककर, हाथ से दबाकर चिपका दीजिये, अब इस तैयार परांठे को, सादा परांठे के, पतला जितना बेल लीजिये.

तवे को गरम कीजिये, थोड़ा घी डालकर चारों ओर फैलाइये, परांठे को तवे पर डालिये, परांठे के ऊपर की सतह का कलर डार्क होने पर परांठे को पलट दीजिये, और नीचली सतह सिकने पर, परांठे की ऊपर की सतह पर घी डालकर परांठे के ऊपर फैलाइये. परांठे को पलटिये, और दूसरी सतह पर भी घी डालकर फैलाइये, परांठे को दोनों ओर से ब्रानुन चित्त्ती आने तक सेकिये. सिका परांठा तवे से उतार कर, प्लेट पर रखी प्याली के ऊपर रखिये. सारे परांठे इसी प्रकर सेकने हैं.
बच्चे की प्लेट में परांठा परोसते समय तीन परत अलग अलग करके दीजिये, परांठे के साथ बच्चा जो भी पसन्द करता हो, दाल या आलू या दही, जैम या सास परोसिये, बच्चा खुश हो कर परांठा खाना पसन्द करता है. परांठा बनाकर बच्चे के टिफिन में भी रखिये.
सुझाव:
बीच की परत को कुरकुरी करने के लिये, परांठे की परत निकाल कर तवे पर फिर से डालकर सेक कर भी बच्चे को दे सकते हैं. परांठे को इसी तरह 4 परतों वाला भी बनाया जा सकता है.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By Rhythm Varshney, 19 May, 2013
-
By piya baidya, 19 May, 2013
-
By kirti yadav, 19 May, 2013
-
By tahsin khatoon, 19 May, 2013
-
By kamal, 19 May, 2013
-
By lucky, 19 May, 2013
-
By Injila Ahmed, 19 May, 2013
-
By varsha sharma, 18 May, 2013
-
By nitin sinha, 18 May, 2013
-
By kunjal, 18 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -




Comment(s): 18:
Parantha with three layer or folds is liked by kids a lot. The two crispy and one soft layer of parantha turn out to be very delicious. Even I have myself enjoyed eating this teen parat parantha.
Ingredients for Teen Parta Paratha
Wheat flour - 2 cup
Salt - ½ tsp
Ghee or oil - 2-3 tbsp
how to make Teen Parta Paratha
Take flour in any utensil, add 1 tsp ghee and salt in the flour and mix well. Now add little water at a time and knead soft dough (while kneading flour it requires half amount of water then that of flour. If the flour is 2 cup then use 1 cup water). Keep the dough aside for 20 minutes so that it gets fermented. Dough for making parantha is ready.
Preheat tawa, take little amount of dough (lemon size) and make a ball. Now divide the ball into three equal parts. Coat one ball at a time with dry flour and roll it into circle with 2.5-3 inch diameter. Place it separately in a plate. Like wise prepare all balls.
Now spread ½ tsp ghee on one parantha evenly and sprinkle some dry flour as well. Place the second parantha on top of it. Again spread ghee and dry flour on the top of second parantha and now place the third parantha on top of it. Press it gently with hands and now roll the parantha thinly like that of normal parantha.
Preheat tawa, sprinkle ghee and spread it evenly on tawa. Place parantha on the tawa. When the upper layer gets dark in color flip the parantha and when the beneath side gets cooked place some ghee on top of the upper layer and flip it upside down and spread some ghee on the below side as well. Cook until it gets brown spots on both the sides. Place the tawa on the plate when cooked. Like wise roast all paranthas.
Before serving parantha to the kids, separate the three layers and serve with whatever is liked by them. They will love eating the parantha. It can also be packed in the lunch boxes of children
Suggestion:
If you wish to make the middle layer of parantha to be crispier then take it out and roast on tawa. You can also make parantha with four layers as well.
निशा: मन्नू जी, धन्यवाद.
nisha ji mujhe ye puchna hai ki jo beech ki parat hoti hai wo kachi to nahi reh jati kahi usse bacho ko stomach pain na ho jaye???????????
निशा: सविता, यह कतई कच्ची नहीं रहती, बस परत अलग हो जाती है. यह परांठा तीनों परत मिलाकर सामान्य परांठे जितना मोटा ही होता है. फिर भी यदि आप इसे क्रिस्प करना चाहतीं हैं तो इसे भी सेंक कर दे सकते हैं.
निशा: अवश्य बनाया जा सकता है.
par delhi me koi iske bare me nhi janta..
aunty thanks a lot ,,apki inni tasty tasty recipes ke liye..you are kitchen king.
निशा: धन्यवाद अलका, आप के कमेन्ट से मुझे खुशी और काम करने की प्रेरणा मिलती है.
निशा: रीता, मैं जल्दी ही जीरावन लिखने की कोशिश करतीं हूं.
निशा: श्रध्दा, वेवसाइट पर कुछ सैन्डविच की रैसिपी उपलब्ध हैं. आप होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर सेन्डविच लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं, और सवाल पूछने के लिये आप रैसिपी पर कमेन्ट कीजिये मुझे जबाव देने में आसानी होती है.
निशा: सीमा, नहीं ये परांठा स्टफ्ड नही बनेगा.
Aap recipe ki quantity ko gram ya kg me bataya kare cup me quantity samajh nai ati kyoki kisime cup ka matlab 100 gm hota kisi me cup ka matlab 200 gm hota he islia please aap gram me btaya kijia
निशा: डौली, अगर आप किसी भी चीज को को कप से ही नापें तो नाप बिलकुल सही आयेगी, उसके लिये आप अपने घर का कप यूज कर सकती हैं, आपको कोई प्रोब्लम नहीं होगी. आप जो भी पसन्द करती हैं बनाइये और कोई भी समस्या हो तो पूछ लीजिए, सभी के घर पर व्हेट मशीन न होने की वजह से हमने नाप को कप से दिया है.
और एक बात आप से मै ये जानना चाहूगेी कि इन परतो के बीच मे क्या घी के साथ-साथ हम गुड का भी लेयर बिछा सकते है या फिर गुड के पराठे किसी और तरीके से बनाते है..?
निशा: बबली, गुड़ के परांठे तीन परत वाले नहीं बनाये जाते हैं, वेबसाइट पर गुड़ का परांठा रेसिपी दी हुई है, आप उसे देख सकती हैं.
निशा: मीनाक्षी, जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: स्वीटी, लच्छा परांठा वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर लच्छा परांठा लिखकर या रोटी परांठा कालम पर क्लिक करके रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: रेनू, बहुत बहुत धन्यवाद.