सोया पालक कटलेट - Palak Soya Granule Cutlet

पालक और सोया चंक्स को मिलाकर बनाये गये कटलेट्स (Palak Soy Cutlets) का मसाला मिक्स स्वाद सभी के बेहद पसंद आयेगा. आप इन्हें नाश्ते के साथ साथ स्टार्टर के रूप में भी परोस सकते हैं. इसे तल कर बनायें या सैलो फ्राय करके दोनों तरीके से बने सोया पालक कटलेट (Palak Soya Granule Cutlet) का स्वाद बहुत लाजबाव है.
Read: Palak Soya Granule Cutlet Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak Soya Cutlet
- पालक - 2 कप, बारीक कटा हुआ
- सोया ग्रेनुअल्स- 1 कप
- मैदा - 2 टेबल स्पून
- ब्रेड क्रम्बस - 1 कप
- आलू - 2 उबले हुये
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ (या 1 छोटी चम्मच पेस्ट)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच
- तेल - कटलेट तलने के लिये.
विधि - How to make Palak Soya Cutlet
किसी बर्तन में 1.5 कप पानी डालकर गरम कीजिये, पानी गरम होने पर सोया ग्रेनुयल गरम पानी में डाल दीजिये, और 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. सोया ग्रेनुअल्स को छलनी में छान कर अतिरिक्त पानी हटा दीजिये, सोया ग्रेनुअल्स से दबाकर सारा पानी निकाल दीजिये.
मैदा में 4 टेबल स्पून पानी डालकर पतला घोल बनाइये, घोल बनाने के लिये पहले थोड़ा पानी डालें और गुठलियां खतम होने तक मैदा घोल लें और बाद में और पानी मिला लें, घोल में 1 पिंच नमक भी मिला दीजिये. आलू को छील कर बारीक मैस कर लीजिये.

पालक को पैन में डालिये और 2 मिनिट कलछी से चलाते हुये भून लीजिये ताकि उसकी रोनेस खतम हो जाय.
किसी बड़े प्याले में मैस्ड आलू , भुना पालक और सोया ग्रेनुअल्स डालिये, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाकर, मिश्रण तैयार कर लीजिये. कटलेट के लिये मिश्रण तैयार है, कटलेट बनाना शुरू करते हैं.
मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण उठाइये, हाथ से गोल लड्डू की तरह करके को बांधिये, और अब दूसरे हाथ की हथेली पर रखरकर कटलेट को गोल या ओवल आकार दीजिये. बने हुये गोले को मैदा के घोल में डुबाइये और ब्रेड क्रम्बस में लपेटिये, हाथ से हल्का सा दबाकर प्लेट में लगाकर रख लीजिये, सारे कटलेट इसी प्रकार बनाकर तैयार कर लीजिये, ये कटलेट 5 -7 मिनिट के लिये रख दें तो ये सैट हो जाते हैं, कटलेट तलने के लिये तैयार है.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जितने कटलेट कढ़ाई में आ जाय 4-5 कटलेट डालकर, पलट पलट का गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे कटलेट तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम सोया पालक कटलेट तेयार है, सोया कटलेट को हरे धनिये की चटनी या टमाटो सास के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: यदि सोया ग्रेनुअल्स न हो, उसकी जगह सोया बड़ी को दरदरा कूट कर लिया जा सकता है. यदि आप कम तेल खाना पसन्द करते हैं, तब सोया कटलेट को बहुत ही कम तेल में सैलो फ्राई भी कर सकते हैं.
Palak Soya Granule Cutlet video in Hindi
कमेंट (49)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: तनवी, वेबसाइट पर चाउमीन की रेसिपी उपलब्ध है, वेबसाइट के सर्च बटन पर चाउमीन या नूडल्स लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Once my doctor told not to use soya badi or soya beans because of some allergy. Can we use something else in place of that. Thanks. By the way, I am your great fan. Your work is awesome.
निशा: कीर्ति, आप सोया बड़ी यूज मत कीजिये, वेबसाइट पर कई प्रकार के कटलेट हैं, अपनी पसन्द के अनुसार कोइ भी कटलेट बना सकती हैं.
निशा: स्नेहलता, जी हां ब्रेड क्रम्ब्स की जगह आप रस्क का पाउडर यूज कर लीजिये.
i will try it surely
thanks
Regards -- Sunita
निशा: सुनीता, बहुत बहुत धन्यवाद और बेबी को बहुत बहुत प्यार.
निशा: दीक्षा, धन्यवाद.
निशा: जी रूची, सैलो फ्राई भी कर सकते हैं.
निशा: ऊषा, बिना ब्रेड क्रम्बस के भी कटलेट बनाये जा सकते हैं. ब्रेड को मिक्सर से पीस कर ब्रेड क्रम्बस तैयार हो जाते हैं, ब्रेड क्रम्बस से कटलेट ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं.
निशा: सोया बड़ी का चूरा कह सकती है, सोया ग्रेनुअल्स का पैक किराना स्टोर पर मिल जाता है.