मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में - Malai Kofta in White Creamy Gravy
Latest Video at YouTube Channel

काजू किशमिश भरे हुये नर्म मुलायम मलाई कोफ्ते और वह भी काजू, दही और क्रीम की मखनी सफेद तरी के साथ. भूख न भी हो तो आपका मन खाने को हो जायेगा. जब भी कभी घर में कोई खास मौका हो तो इस खास मुगलाई मलाई कोफ्ता करी (Mughlai Malai Kofta Curry) को बनाईये, अपको और सभी को बहुत पसंद आयेगी
Read: Malai Kofta in White Creamy Gravy Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Malai Kofta Curry
कोफ्ते के लिये - for Malai Kofta
- पनीर - 1/2 कप ,कद्दूकस किया (100 ग्राम)
- मावा - 1/2 कप ,कद्दूकस किया (100 ग्राम)
- कार्न फ्लोर - 1/3 कप (40 ग्राम)
- काजू - 8
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 2
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- तेल - कोफ्ते तलने के लिये
ग्रेवी के लिये : for White Gravy for Malai Kofta
- तेल - 2 टेबल स्पून
- काजू - 1/3 कप (50 गाम)
- खरबूजे के बीज - 1/3 कप (50 ग्राम)
- क्रीम - 1 कप (200 गाम)
- ताजा दही - 1/2 कप (100 गाम)
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून धनियां (बारीक कटा हुआ)
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- साबुत गरम मसाला (2 बड़ी इलाइची, 6 काली मिर्च,2 लोंग, आधा इंच दालचीनी का टुकड़ा)
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ या 1 छोटी चम्मच पेस्ट)
- हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- मक्खन - 1 टेबल स्पून
विधि : How to make Malai Kofta
पनीर और मावा को किसी प्लेट में डालिये, आधा कार्न फ्लोर नमक और काली मिर्च भी डाल दीजिये और सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके, मसल मसल कर बिलकुल चपाती के आटे जैसा चिकना तैयार कर लीजिये. कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
कोफ्ते में भरने के लिये स्टफिंग तैयार कर लीजिये:
काजू को 1 काजू के 7-8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये, किशमिश की डंडियां तोड़ कर, कपड़े से पोंछ कर साफ कर लीजिए, इलाइची को छील कर पाउडर बना लीजिये. कटे काजू, किशमिश और इलाइची पाउडर को मिक्स कर लीजिये, कोफ्ते में भरने के लिये स्टफिंग तैयार है.
कोफ्ते बनाइये:
कोफ्ते के मिश्रण से थोड़ा सा छोटे नीबू के बराबर मिश्रण तोड़कर गोल करके चपटा कीजिये, बीच से थोड़ा सा गहरा कीजिये और 3 - 4 टुकड़ा काजू, 2 किशमिश गहरे भाग पर रखिये, मिश्रण को चारों ओर से उठाकर स्टफिंग को इस तरह बन्द कीजिये कि कोफ्ते फटने न पायें, कोफ्ते को गोल कीजिये. बने गोले को कार्न फ्लोर में अच्छी तरह लपेटिये और प्लेट में रख दीजिये, सारे कोफ्ते इसी तरह बनाकर प्लेट में रख लीजिये.
कोफ्ते तलिये:
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल बहुत अधिक गरम और ठंडा भी न हो, मिडियम गरम तेल में 2-3 कोफ्ते डालिये और गरम तेल उनके ऊपर उछालते हुये कोफ्ते हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, सारे कोफ्ते इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. कोफ्ते तैयार है, अब ग्रेवी बनाते हैं.
ग्रेवी बनाइये - How to make white Gravy for Malai Kofta Curry
सबसे पहले काजू और खरबूजे के बीज से पेस्ट बना लीजिये, पेस्ट बनाने के लिये काजू और खरबूजे के बीज को गरम पानी में आधा घंटे भिगो लीजिये या सादा पानी में 2 घंटे भिगो लीजिये, भीगे काजू और खरबूजे के बीज को बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये.
साबुत गरम मसाले को तैयार कीजिये, बड़ी इलाइची छीलिये, छिलका हटा कर दाने ले लीजिये, काली मिर्च, लोंग और दाल चीनी सब को एक साथ एकदम मोटा मोटा कूट लीजिये.
पैन गरम कीजिये, पैन में तेल डालकर गरम होने दीजिये, जीरा डालकर तड़कने दीजिये, कुटा हुआ गरम मसाला डालिये, थोड़ा सा भूनिये, अदरक और हरी मिर्च डालिये और थोड़ा भूनिये, काजू और खरबूजे का पेस्ट डालिये और तब तक भूनिये जब तक तेल पेस्ट से अलग न होने लगे, क्रीम डालकर मसाले को चलाते हुये फिर से इतना भूनिये कि मसाले से तेल अलग होने लगे.
भुने मसालों में धनियां पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला दीजिये, दही डालकर मसाले को चमचे से चलाते हुये मसाले में अच्छी तरह उबाल आने तक पका लीजिये, मसाले भुन कर तैयार है, अब आप ग्रेवी को अपने अनुसार जितना पतला रखना चाहते है, उतना पानी डालिये 1- 1 1/2 कप पानी मिला दीजिये और ग्रेवी को चमचे चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक कि उसमें उबाल न आ जाय. ग्रेवी में नमक, चीनी, मक्खन और हरा धनियां डालकर मिलाकर 2 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिये. ग्रेवी तैयार है, गरम ग्रेवी में परोसने से पहले कोफ्ते डालकर, 2 मिनिट ढक दीजिये और स्वादिष्ट मलाई कोफ्ता सब्जी चपाती, परांठे, पूरी या नान के साथ परोसिये और खाइये.
सब्जी को इस तरह भी परोस सकते हैं, ग्रेवी और कोफ्ते दोनों अलग रखे हैं, सर्व करने वाली प्याली में 2 कोफ्ते रखें और ऊपर से 2 चमचे गरम ग्रेवी डालें और थोड़ा हरे धनियां डालकर गार्निस करके सर्व करें.
सुझाव:
अगर आप इस सब्जी में खटास न पसन्द करें तो दही की जगह दूध का प्रयोग कीजिये, दूध नार्मल तापमान पर जिस तरह दही डालते समय चमचे से चलाते हुये ग्रेवी को पकाया है, उसी तरह दूध डालते समय ग्रेवी को पकाइये.
ग्रेवी में प्याज पसन्द करते हैं तब 2 प्याज मोटी काट कर उबालिये, उबलते पानी में डालिये और 3 -4 मिनिट तक उबलने दीजिये, प्याज को ठंडा होने पर बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये. तेल में जीरा और गरम मसाला भूनने के बाद प्याज का पेस्ट डालकर हल्की सी पिंक होने तक भून लीजिये, और सारे मसाले इसी तरह डालते हुये ग्रेवी तैयार कर लीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By rachna, 24 May, 2013
-
By leena, 24 May, 2013
-
By Parul Garg, 24 May, 2013
-
By roseline, 23 May, 2013
-
By Seema, 23 May, 2013
-
By meenakshi, 23 May, 2013
-
By Mini, 23 May, 2013
-
By abha soni, 23 May, 2013
-
By SHEENU, 23 May, 2013
-
By SWATI, 23 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
- पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
- आम का कलाकन्द - Mango Kalakand
- पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza




Comment(s): 61:
निशा: धन्यवाद प्रभात, मैं अवश्य कोशिश करूंगी
निशा: नीरू, शुरु में दिक्कत होगी लेकिन बाद में आप बडे आराम से अधिक मात्रा में भी डिशेज बना पायेंगी, शुभकामनायें
निशा: सोनल, अवश्य कर सकते हैं
निशा: अवश्य कर सकते हैं. आप लहसुन की 3-4 कली कूटकर जीरा भूनने से पहले भून लीजिये
निशा: कतई जरूरी नहीं, आप काजू की ही तरी बना सकतीं हैं
निशा: रूपाली, मलाई कोफ्ता मिश्रण में कार्नफ्लोर कम होने के कारण कोफ्ते फट सकते है. इस मिश्रण में कार्नफ्लोर मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कीजिये. सारे कोफ्ते तलने से पहले एक कोफ्ता तल कर देखिये.आग पर्याप्त गरम न हो तो भी कोफ्ते फट सकते हैं.
निशा: घर में क्रीम बनाना थोड़ा मुश्किल होता है. क्रीम डेयरी पर मिल जाती है. आप अमूल की क्रीम भी प्रयोग कर सकते हैं
निशा: राधा, आप ग्रेवी को जिन भी इन्ग्रेडियेन्ट्स से बनाना पसंद और विश्वास करें बना डालिये. आप दूध की जगह दही ले लीजिये. वरना आपको खाने में बिल्कुल भी मजा नहीं आयेगा.
वैसे सदियों दुनियां भर में वेज बिरयानी में दूध और नमक प्रयोग होते आये हैं.
निशा: भानुप्रसाद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i m big fan of your. m aapki website se sikh kar kafi dishe bnati hu jeise rasgulla, gulab jamun, sabjiya, naan, Dhokla or veh perfact bhi banti h. is jis k liy Thanks.
mera aap se Qst. ki is dish m aapne CORN FLOUR ka use kiya h jis ka color white h. par market m milne wale corn flour ka color yellow hota h. aisa kyu. Plz Reply
निशा: ललिता, हम जो यूज कर रहे हैं वह सादा मक्के का पीला वाला आटा नहीं है, वह कार्न स्टार्च है, इसे कार्न फ्लोर कहा जाता है.
Mam aapne onion ko boil kyou karne ko kaha hai kiya hum bina boil kiye normal cut karke hi paste nahi bana sakte?
Mam pls. clear.
निशा:
टीना, आप बिना भूने भी पीस कर भून कर तरी बना सकती हैं, लेकिन इस ग्रेवी में अगर आप प्याज उबाल कर भूनें और इस तरीके से बनाई गई तरी कुछ अलग होती है.
Thanx for reply
निशा: धीरज, स्पंज रसगुल्ले से सवाल है, आप रैसिपी पर ही लिखे तो मुझे जवाब देने में आसानी होती है, छेना में बेकिंग पाउडर डालने की आवश्यकता नहीं है.
mai kai recipes mai pyazz ko boil kar ke peesne ke lia pada hai..hum use kaacha peeche ya ubaal kar kya phark padta hai??
Thanks
निशा: उबाल कर, प्याज पीसने से स्वाद अलग आता है, प्याज को भूनने में भी बहुत ही कम समय लगता है.
निशा: प्रियंका, प्याज के बिना ग्रेवी थिक भी बनती है और अच्छी स्वादिष्ट भी बनती है.
निशा: ग्रेवी को सिर्फ काजू के पेस्ट से ही बना सकते हैं, मावा डाला जा सकता है. खसखस का पेस्ट डाला जा सकता है.
निशा: सीमा, सांबर पाउडर की रैसिपी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध हैं, वेबसाइट पर दिये गये सर्च बटन पर सांबर पाउडर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: ममता, बहुत बहुत धन्यवाद.
Please mujhe ye bataiye ki creem ka use kab karna hai and kya bina cream k bhi ye reeipe banai ja sakti hai,,,,
निशा: वन्दना, हमने ये ग्रेवी व्हाइट बनाइ है, इसमें हम क्रीम यूज करते हैं, वीडियो में क्रीम हमने डाली है, प्लीज सी द वीडियो.
निशा: दोनों एक जैसे ही हैं और लगभग दोनों एक दूसरे की जगह प्रयोग किये जा सकते हैं
kya kofta aalu ka ya phir daal se bhe bnaya ja sakta hai. please reply.
निशा: आकांक्षा, कोफ्ता पनीर से या पनीर आलू को मिक्स करके बनाये जा सकते हैं.
निशा: दीपक, ये रैसिपी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, वेबसाइट के सर्च बटन पर रैसिपी का नाम छोले मसाला या चना मसाला लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: बुशरा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा,बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रचना, यदि मावा उपलब्ध नहीं है, तो कोफ्ते सिर्फ पनीर से ही बनाये जा सकते हैं. पनीर में मिलाने और लपेटने के लिये अरारोट का यूज किया जा सकता है.
निशा: नेहा, जी हां मलाई यूज कर सकते हैं.
reply as soon as possible...plz...
निशा: नीलम कार्न स्टार्च का ही यूज करना होता है, कार्न मील का नहीं.
निशा: विजय, कार्न फ्लोर की जगह अरारोट यूज किया जा सकता है, क्रीम की जगह मलाई यूज कर सकते हैं. बिना क्रीम के भी बना सकते हैं.
Starch cornflour kanha se milta hai, malai kofta ke liye.
निशा: सोना, ये किराना स्टोर पर मिल जाता है.
निशा: ज्योति, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
can i make it in triangle(samosa) shape
निशा: हेमन्त जी, कोफ्ते गोल बनाना आवश्यक नहीं है, हां आप अपने मन पसन्द आकार के कोफ्ते बना सकते हैं.
Your Viewers
Alok n my family
निशा: आलोक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका, ग्रेवी में कार्नफ्लोर का यूज ज्यादा अच्छा है, अगर आप मैदा यूज करना चाहती है तो उसे पहले तेल में हल्का सा रोस्ट कर लीजिये, और यूज कर लीजिये.
निशा: पूनम, ओनियन यूज कर सकते हैं लेकिन टमाटो से ग्रेवी का व्हाइट कलर नहीं आयेगा.
निशा: प्रीति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा, आप ये कोफ्ते माइक्रोवेव में बना सकती है, कोफ्ते तलने के लिये हमने मावा और पनीर में कार्न फ्लोर मिलाया है, कोफ्ते बिना तले बनाने के लिये उसमें कार्न फ्लोर मिलाने की आवश्यकता नहीं है.
bahot achi achi hai raspies aapki i like thes
निशा: कोमल, मलाई यूज की जा सकती है, लेकिन मलाई में घी अधिक होता है, सब्जी में घी की मात्रा थोड़ी अधिक हो जायेगी, अगर आप अधिक घी की सब्जी पसन्द करें तो मलाई डाल सकती हैं.
निशा: फरहा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फरहा, जी मैं भेल पूरी बनाना जरूर लिखूंगी.