बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
Latest Video at YouTube Channel

त्यौहार हों या कोई विशेष अवसर, हर मौके पर मिठाई तो जरूरी ही है. जब भी कभी मिठाई बनाना हो तो बस घर में मौजूद बेसन घी, सूखे मेवाऔर चीनी से तुरत फुरत बेसन की बर्फी बना डालिये.
Read: Besan Barfi Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ki Barfi
- बेसन - 2 कप ( 250 ग्राम)
- चीनी - 1 कप ऊपर तक भरा हुआ ( 250 ग्राम)
- देशी घी - 1 कप ( 200 ग्राम)
- दूध - 2 टेबल स्पून
- काजू - 2 टेबल स्पून
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 4
विधि: - How to make Besan Barfi
बेसन को किसी प्लेट या थाली में निकाल कर, दूध और 2 टेबल स्पून घी डाल कर मिलाइये, दोनों हाथों की हथेलियों से मीड़ कर बेसन, घी और दूध को अच्छी तरह मिक्स करके, मिश्रण को स्टील के तार वाली छलनी से छान कर बेसन का दाना तैयार कीजिये. बेसन में दाना बनने के बाद बेसन की बर्फी (Besan Barfi) का स्वाद कई गुना बढ जाता है.

काजू को एक काजू के 6-8 टुकड़े करते हुये. पिस्ते को पतले पतले लम्बाई में काट लीजिये. इलाइची को छीलकर बारीक कूट कर पाउडर बना लीजिये.
कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. घी में बेसन का तैयार दाना डालिये और मीडियम फ्लेम पर, बेसन को लगातार चलाते हुये अच्छी महक आने तक या हल्का ब्राउन होने तक या बेसन से घी अलग होने तक भून लीजिये. भुने बेसन को किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
कढ़ाई में चीनी और आधा कप पानी डालिये, चीनी घुलने तक चाशनी को पकाइये, चिनी घुलने के बाद चाशनी को 2 मिनिट और पकाइये और चैक कीजिये, थोड़ी सी चाशनी कलछी से प्लेट में टपकाइये और चाशनी के ठंडा होने पर, उंगली और अंगूठे से चिपका कर देखिये. चाशनी को दो तार की होने तक पकाईये.

चासनी बनने के बाद बेसन डालिये और 1-2 मिनिट चमचे से चलाते हुये, मिक्स करते हुये पकाइये. काजू और इलाइची पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिये, बर्फी को जमने वाली कनिसिस्टैन्सी पर पहुंच गई होती है. चैक कर लीजिये.
किसी प्लेट या ट्रे में थोड़ा घी डालकर चिकना कीजिये, बर्फी का मिश्रण प्लेट में डालिये और कलछी से एक जैसा फैला दीजिये, बर्फी के ऊपर कतरे हुये पिस्ते डालकर, चम्मच से दबा दीजिये. बर्फी को जमने रख दीजिये, 1-2 घंटे में बर्फी जम कर तैयार हो जाती है.
जमी हुई बेसन बर्फी (Besan Barfi) को अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये.
बहुत ही स्वादिष्ट बेसन की बर्फी (Besan Burfi) बन कर तैयार है, बेसन की बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 15 दिन तक खाते रहिये.
सुझाव:
बेसन भूनते समय लगातार चलाते हुये, मीडियम आग पर भूनना है, बेसन जलना नहीं चाहिये.
चाशनी को चैक करते हुये पकायें. बेसन की बर्फी अगर 6 घंटे में भी जमकर तैयार न हो तो बर्फी को फिर से कढ़ाई में डालें और गरम होने पर या घी पिघलने पर 2-3 मिनिट भूनें और फिर से जमा दें.
बेसन की बर्फी अगर बहुत सख्त हो गई हो तब कढ़ाई में 2 टेबल स्पून दूध डालें, गरम करें और सख्त बर्फी को गरम दूध में डाल दें, धीमी गैस पर बर्फी को कलछी से तोड़ते हुये नरम होने तक पकायें और जैसे ही मिश्रण एकसार लगने लगे बर्फी को फिर प्लेट में घी लगाकर जमादें, बर्फी सोफ्ट होकर जम जायेगी.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By nolesh, 22 May, 2013
-
By mann bose, 22 May, 2013
-
By Anuradha Agarwal, 22 May, 2013
-
By ashi, 22 May, 2013
-
By abhinandanchoubey, 22 May, 2013
-
By rajiv kumar, 22 May, 2013
-
By payal, 22 May, 2013
-
By POOJA, 22 May, 2013
-
By shallu singla, 22 May, 2013
-
By vishwanath prasad sinha, 22 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe




Comment(s): 84:
निशा: डॉली बेसन में थोड़ा दूध मिलाकर मसल कर छान लेने से बेसन दानेदार हो जाता है और इससे बनी बरफी में स्वाद कई गुना बढ़ जाता है.
निशा: मोनिका, हमने इस बेसन में दूध से दाने बना ही लिये हैं इसलिये इसके लिये बारीक बेसन या मोटा बेसन जो भी उपलब्ध हो, ले लीजिये.
निशा: धन्यवाद मनु, चाशनी यदि हम दो तार की बनाते हैं तो बेसन बर्फी जल्दी बन जाती है क्योंकि बेसन डालकर कम पकाना होता है. लिखे हुये में भी करेक्शन कर दिया है.
happy rakhi thanks for sharing nice n sweet recipe
निशा: धन्यवाद सुनीता
निशा: स्मिता, डाल सकते हैं लेकिन इससे बर्फी की शेल्फ लाइफ कम हो जाती है. यदि आप बेसन में दाना बनाकर बर्फी बनातीं हैं तो आपको यह बर्फी मावा की बर्फी से अधिक स्वाद वाली ही लगेगी
Aap ki besan ki barfi ye reciepe maine try ki but shayad ghee ya fir chashni jyada ho gayi aur barfi jam nahi payi lekin maine use as a besan ka halwa serve kiya, bohot tasty bana tha, sabko bohot pasand aaya aur kisi ko pata nahi chala ki barfi halwa kaise ban gayi.
thanks for very tasty reciepe
निशा: संजना जी, धन्यवाद, अगर आप हलवा को थोड़ा और पका लेती तो वह बेसन बर्फी हो जाती है, बेसन बर्फी फिर कभी बनाइये, आप बर्फी भी बना लेंगी.
निशा: विजय मैं कोशिश करूंगी.
can we make besan laddo instead of besan burfi by this method?
निशा: लिप्पू, इस तरीके से बेसन लड्डू बनाये तो जा सकते हैं, लेकिन उन लड्डू की सैल्फ लाइफ उतनी नहीं होगी जितनी कि बेसन लड्डू दूसरे तरीके से बनाये जाते हैं उनकी होती है, वेवसाइट पर बेसन लड्डू बनाने की रैसिपी दी हुई है, सर्च बटन पर बेसन लड्डू लिखकर रैसिपी सर्च की जा सकती है.
निशा: अवश्य कर सकते हैं लेकिन देशी घी से जो स्वाद आता है उसमें वो खास स्वाद नहीं मिलता.
itna batoo basan main milk pahele ki fry ke baad
निशा: बेसन में दूध फ्राय करने से पहले डालना है. इस रेसीपी का वीडियो भी उपलब्ध है. आप इसे भी देख सकतीं हैं.
निशा: सीमा, जी मैं कोशिश करूंगी.
Thank's
निशा: बर्फी को खोया डालकर बना सकते हैं, लेकिन ये बर्फी हमने बेसन की ही बनाई है और इसकी सैल्फ लाइफ खोया बेसन की बर्फी से ज्यादा है, स्वाद भी बहुत अच्छा है, ट्राई करके देखिये.
निशा: जोया, मैं जल्दी ही लिखने की कोशिश करूंगी.
lakin ise bananai mai kitna waqt lagta hai kya aap bata sakti hai
निशा: शवीना, अगर आप 2 कप बेसन की बर्फी बनायेंगी, तब 1 घंटा तो लग जायेगा.
its taste very good. you teach very good.and i will try your other recipe. please teach microwave recipe like cake, gravy sabji and other. thank you.........
निशा; निधि, बहुत बहुत धन्यवाद. मैं माइक्रोवेव रैसिपी जल्दी ही लिखूंगी.
धन्यवाद.
निशा: विवेक, चाशनी थोड़ी ज्यादा पक जाय तब एसा हो जाता है.
निशा: स्वेता, आप सही कह रही हैं, ये देशी घी है, लेकिन आप अनसाल्टेड बटर से बर्फी बना सकती हैं, बर्फी अच्छी बनेगी.
निशा: रानिन्दर, धन्यवाद.
thanks & regards.
Gunja Soni
gunjaso
Is.
निशा; रूपा, बर्फी के ऊपर दूध 3-4 टेबल स्पून दूध डालकर थोड़ी देर के लिये रख दीजिये, किसी कढ़ाई में डालिये, बिलकुल धीमी गैस पर गरम कीजिये, मैल्ट होने पर बर्फी की कनसिसटेन्सी को चैक करके फिर से जमा दीजिये, बर्फी सही हो जायेगी.
निशा: आरती, बेसन की बर्फी दिये गये तरीके से बनाइये, बेसन में दाना पड़ेगा और बर्फी अच्छी बनेगी.
निशा: आरती, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा, बेसन की बर्फी में मलाई डाल कर भी बना सकते हैं.
निशा: रेनू,मलाई को चाशनी बनाने के बाद, चाशनी में डालिये और चाशनी को थोड़ा और पकाइये, चाशनी के साथ ही मलाई का मोइश्च्योर जल जायेगा, चाशनी को एक बार और चैक कर लीजिये, चाशनी से तार निकलना चाहिये, सेम तरीके से बर्फी बनाइये.
pls reply soon.
thanks in advance.............
निशा: डीपमाला, बर्फी को धीमी गैस पर फिर से एक बार 4-5 मिनिट पका लीजिये, चमचे से थोड़ा सा मिश्रण लेकर चैक कर लीजिये, ठंडा होने पर मिश्रण हाथ पर जमने लग जाता है, और बर्फी को जमा दीजिये.
thank you nisha ji
निशा: मनीषा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमित्रा, खोया को अलग से भून कर बेसन डालिये चाशनी में और खोया भी डाल कर गाढ़ा होने तक पकाकर बर्फी जमा दीजिये.
निशा: नाजिर, आप फ्रूट सुगर डाल कर बेसन बर्फी बनाइये, और हमें अपने अनुभव अवश्य बताइये.
maine n meri mumma ne mil kar abhi besan barfi banayi..maza aa gaya mam..bahut tasty hai..
thank u very much mam..
निशा: अदिति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनकुमार, घी बेसन भुनने पर अधिक है तो वह अलग होने लगता है, और चम्मच से उसे अलग निकाल सकते हैं.
Thanks!
Nishaji ye bataiye ki chasani 1 tar ki ya 2 tar kia hai kese janege, uska koi tarika bataiye plc.
निशा: मीना, चाशनी को अंगूठे और उंगली के बीच चिपका कर चैक करते हैं, एक तार की चाशनी पतली होती है, तार नहीं बनता लेकिन अंगूथे और अंगली में चाशनी चिपकती है. 2 तार की चाशनी में तार बनता है और तीन तार की चाशनी में तार बड़ा बनता है और ये चाशनी जमने वाली कनसिसटेन्सी की होती है
निशा: बर्फी बनाने के लिये बेसन में 2 टेबल स्पून दूध मिलाकर हमने बेसन का दाना तैयार करना है, जैसा दूध आपके पास हो वो डाला जा सकता है.
maine aapki basan ki brfi ki recipe pdi or fir try ki to meri brfi bhut achi bni iske liye aapka bhut bhut thanx
निशा: रानी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिशा, जी हां बना सकते हैं.
निशा: द्रास, कच्चे ही बेसन में दूध और घी मिलाना है, प्लीज रैसिपी पढ़िये और वीडियो भी देखिये.
निशा: श्रुति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजय मैं कोशिश करूंगी.
Please reply.......................
निशा: जी हां छान तो सकते हैं लेकिन वह मोटे छेद वाली होनी चाहिये.
निशा: निशिका, अभी आप यू ट्यूब चैनल और वेबसाइट पर मैसूर पाक देख सकती है.
निशा: निशिका, मैसूर पाक रैसिपी चैनल अभी आप देख सकती हैं, जल्दी ही वेबसाइट पर भी देख सकेंगी.
Mai Tokyo,Japan me rahati hu,aur yaha barik shakkar milti hai,to is recipe me barik shakkar ka amount wahi rahega ya change hoga,plz bataiye.mai apki recipes ki hamesha help leti hu nayi dish banane me,thanku for such gr8 support.
Pooja.
निशा: पूजा, जी हां उतनी ही मात्रा रखेंगी तो भी ठीक रहेगा, और थोड़ी सी ज्यादा भी कर लेंगी तो भी ठीक रहेगा, चीनी को थोड़ा कम ज्यादा किया जा सकता है.
bahot pasand aayi... thank you....
निशा: आशिश, पानी पूरी की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: अंकिता, यदि एसा है तो 1 -2 चम्मच दूध डालकर मिक्स कर दीजिये और बर्फी जमा दीजिये.
nisha ji meri burfee jum to gayee hai lekin kafi bhurbhuri hai........ matlab k sakht nahi hai.......lekin kafi swaad hai
निशा: राजीव जी अगली बार आप और भी अच्छी बेसन बर्फी बना सकेंगे.
निशा: राजीव, मिक्सर को थोड़ा अधिक पका लिया जाये तो वह खुश्क होने लगता है, अगर मिक्सर खुश्क हो जाय तो 1 टेबल स्पून पानी डालकर मिक्स करें थोड़ा और पकायें वह ठीक हो जाता है, थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये सारी प्रोब्लम अपने आप दूर हो जाती हैं.
निशा: पूजा इसे हम घर पर नहीं बनायेंगे.
निशा: कृ्ष्णा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा, बेसन की बर्फी और बेसन के लड्डू दोंनो अलग तरीके से बनाये जाते हैं, बेसन के लड्डू बनाना बेबसाइट पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर बेसन के लड्डू लिखकर तरीका सर्च कर सकते हैं.
Nisha ji thanks