पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
Latest Video at YouTube Channel

पोटली समोसा, पोटली जैसे बहुत सुदर, एकदम अलग और बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं. सामान्य समोसे की अपेक्षा पोटली समोसा (Potli Samosa) आकार में छोटे होते हैं और इन्हैं किसी भी पार्टी में स्टार्टर के रूप में या किसी भी खास अवसर परोसा जा सकता है, शाम को हल्की फुल्की भूख में,स्नेक्स के रूप में बना कर खाया जा सकता है.
सामान्यतया इन पोटली समोसा (Matar Potli Samosa) में आलू और मटर की मसाला स्टफिंग बना कर भरी जाती है लेकिन आप अपनी मर्जी के अनुसार इनमें मावा, खजूर, पनीर, टोफू, भुनी हुई दाल आदि भी भरकर पोटली समोसा बना सकते हैं.
Read: Potli Samosa Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potli Samosa
आटा लगाने के लिये:
- मैदा - 1 कप
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच
- तेल या घी - 2- 2 1/2 टेबल स्पून
- तेल - समोसे तलने के लिये
स्टफिंग के लिये:
- आलू- 2 मीडियम आकार के ( उबले हुये)
- हरे मटर के दाने - 1/4 कप
- पनीर - 1 1/2 इंच का चौकोर टुकड़ा
- काजू - 4-5 ( छोटे छोटे कटे हुये)
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से आधी
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि: - How to make Potli Samosa
मैदा में नमक और तेल मिला कर अच्छी तरह मिलाइये, पानी की सहायता से पूरी के आटे से भी सख्त आटा गूथ कर तैयार कीजिये. गुथे आटे को 3-4 मिनिट मसल मसल कर चिकना होने तक गूंथिये. गुथे आटे को ढककर, 20 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि आटा फूल का सैट हो जाय.
जब तक आटा सैट होता है, तब तक समोसे के लिये स्टफिंग बनाकर तैयार कर लेते हैं.
पैन गरम कीजिये और 1 -2 छोटी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये. आलू छील कर बारीक तोड़ लीजिये. पैन में हरी मिर्च, मटर के दाने डालकर मैस करते हुये 2 मिनिट भूनिये, मैस्ड अलू, पनीर के टुकड़े, काजू के टुकड़े और किशमिश, धनियां पाउडर , लाल मिर्च पाउडर, नमक, गरम मसाला और हरा धनिया डालकर, स्टफिंग को 2-3 मिनिट भूनते हुये पकाइये. समोसे के लिये स्टफिंग बनकर तैयार है.
गुथे आटे को मसल कर थोड़ा और चिकना कीजिये और गुथे आटे से छोटी छोटी लोई बनाकर तैयार कर लीजिये (इतने आटे से 8-10 लोइया बनाई जा सकती हैं).

लोइयों को कपड़े से ढककर रखिये ताकि वे सूखे नहीं, एक लोई निकालिये और पतली पूरी बेलिये, पूरी को बहुत अधिक पतला नहीं करनी है. बेली हुई पूरी को दायें हाथ की हथेली पर रखिये. 1 - 1 1/2 चम्मच स्टफिंग पूरी के बीच में रखिये और ऊपर से आधा इंच छोड़ते हुये सारी गोलाई में ऊंगली से पानी लगाइये, पूरी को दूसरे हाथ से उठाकर स्टफिंग को पोटली के आकार में बन्द कीजिये, और अब दूसरे हाथ की उंगलियों और अंगूठे की मदद से से पोटली को स्टफिंग के ऊपर और बाहरी हिस्से से आधा इंच छोड़ते हुये दबाकर चिपका दीजिये. सारे पोटली समोसे इसी तरह तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. मीडियम गरम तेल में 3-4 या जितने समोसे एक बार कढ़ाई में आ जाय उतने डाल दीजिये और समोसे को मीडियम और धीमी आग पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर किसी प्लेट में नेपकिन बिछा कर निकाल कर रखिये. सारे पोटली समोसे तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम पोटली समोसे (Potali Samosa) तैयार है, पोटली समोसे को हरे धनियां की चटनी या टमाटर सास के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: समोसे में ड्राई फ्रूट को, दरदरा पीस कर, मसाले मिलाकर या मूंग की दाल को भिगो कर, दरदरी पीस कर, मसाले के साथ, तेल में आच्छी तरह भूनकर बनाई गई स्टफिंग कई दिन चलती है, ये स्टफिंग मुंगदाल के मिनी समोसा में भर कर बनाई गई है, या बेसन भून कर मसाले मिला कर स्टफिंग बनायें, या सत्तू को तेल मसाले मिलाकर, भून कर स्टफिंग बनायें, ये स्टफिंग के साथ बने पोटली समोसे 15 दिन तक रख कर खाये जा सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By REKHA SHAILENDRA TADLEWAR, 20 May, 2013
-
By nevil, 19 May, 2013
-
By Rhythm Varshney, 19 May, 2013
-
By piya baidya, 19 May, 2013
-
By kirti yadav, 19 May, 2013
-
By tahsin khatoon, 19 May, 2013
-
By kamal, 19 May, 2013
-
By lucky, 19 May, 2013
-
By Injila Ahmed, 19 May, 2013
-
By varsha sharma, 18 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -




Comment(s): 25:
Potli samosa are like small packets or bag that look very beautiful, unique and very delicious. Compared to other samosa, potli samosa are very small in size and can be served as starter in any party or can be prepared for any special occasions or can be accompanied in supper.
Often this potli samosa is made with masala stuffing of potato and peas, but you can use any stuffing as per your taste like mawa, dates, paneer, tofu, roasted dal etc.
Ingredients for Potli Samosa
For making dough:
Dough
Maida (all purpose flour) - 1 cup
Salt - ¼ tsp
Oil or ghee - 2- 2.5 tbsp
Oil - to fry samosas
For stuffing:
Potato - 2 medium (boiled)
Green peas - ¼ cup
Paneer - 1.5 inch square piece
Cashew nuts - 4-5 (chopped)
Raisins - 1 tbsp
Green chilly - 1 (finely chopped)
Salt - ¼ tsp
Red chilly powder - less then ¼ tsp
Garam masala - less then ¼ tsp
Green coriander - 2 tbsp (finely chopped)
How to make Potli Samosa
Add salt and oil in maida (all purpose flour). Pour water to knead the dough. Knead the dough for 3-4 minutes until it becomes soft. Cover the dough and keep for 20 minutes so that it gets fermented.
Meanwhile prepare stuffing for the samosa.
Preheat a pan with 1-2 tsp oil. Peel the potatoes and mash them finely. Add green chilies, peas in the pan and cook for 2 minutes. Mash the peas as well. Also add mashed potatoes, paneer chunks, cashew nuts, raisins, coriander powder, red chilly powder, salt, garam masala and green coriander in the pan. Cook for 2-3 minutes. Stuffing for the samosas is ready.
Knead the dough more to make it softer. Make small balls out of the dough. 8-10 balls ca be prepared with this much quantity of dough.
Cover the balls with cloth so that they don’t get dried up. Take one ball and roll it. Make sure it doesn’t become much thin. Take the puri in your hand and place 1-1.5 tsp stuffing in the center. Apply little water at the corners of the puri and give it a shape of potli. Seal from all sides very carefully.
Take a pan to heat oil. Place 3-4 samosas or as many as possible at a time and fry them on medium flame till they get golden brown color. Take out the fried samosas in a plate. Like wise prepare and fry all samosas.
Pinning hot potli samasas are ready. Serve with green coriander chutney or tomato sauce.
निशा: प्रिया, समोसे के आटे में ईनो साल्ट डालने की आवश्यकता नहीं है.
Pl tell me how these samosas can be kept in freezer and at what stage for storing for along time.
निशा: अंजली, समोसे भर कर पोटली बना कर फ्रीज किये जा सकते हैं, और जब भी तलने हों फ्रीजर से आधा घंटे पहले निकाल कर रख लीजिये और तल कर खाइये.
maine potli samosa try kiye par wo talte hue upar se khul gaye aisa kyu hua.
please reply me
निशा: नेहा, समोसे अच्छी तरह चिपके नहीं थे, समोसे को चिपकाने के लिये उंगली से थोड़ा पानी लगाकर अच्छी तरह दबाकर चिपका लीजिये.
निशा: प्रिया, मूंग की दाल को भिगो कर, दरदरी पीस कर, मसाले के साथ, तेल में आच्छी तरह भूनकर बनाई गई स्टफिंग कई दिन चलती है, ये स्टफिंग मुंगदाल के मिनी समोसा में भर कर बनाई गई है. या बेसन भून कर मसाले मिला कर स्टफिंग बनायें, या सत्तू को तेल मसाले मिलाकर, भून कर स्टफिंग बनायें, ये स्टफिंग के साथ बने पोटली समोसे 15 दिन तक रख कर खाये जा सकते हैं.
सूखे मेवे से भी स्टफिंग बनाई जा सकती है.
निशा: शिप्रा, पोटली समोसा में सत्तू नहीं लिया गया है.
thank you very much mam
i hope it will be so tasty n my mom wil love it
thank u again
:)
निशा: ज्योति, समोसे को धीमी आग पर कुरकुरी होने तक तलना होता है, एक बार के समोसे तलने में 8-10 मिनिट तक लग जाते हैं, समोसे बहुत देर तक कुरकुरे रहते हैं. कोशिश कीजिये आप अच्छे कुरकुरे समोसे बना लेंगी, धन्यवाद.
निशा: शबनम, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सर्बजीत, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks
निशा: पूनम, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वनीला जी, समोसे का आटा सख्त गूथिये, और समोसे को धीमी आग पर तलिये, समोसे कुरकुरे जल्दी सोफ्ट नहीं होंगे.