सेव की खीर - Apple Kheer Recipe - Sev Kheer Recipe

सामान्यतय सेब की खीर व्रत के दौरान बनाई जाती है लेकिन इसे आप किसी भी त्यौहार या जब भी मीठा खाने का मन करे, बना सकते हैं. इलायची से महकती और सूखे मेवों के स्वाद वाली सेब की खीर आपको और आपके घर के बच्चों को बेहद पसंद आयेगी.
सेब की खीर को 2 तरीके से बनाते हैं. 1. सेब को कद्दूकस करके पकायें और दूध में डाल कर खीर बनालें.
2. सेब को कद्दूकस करके सीधे उबलते दूध में डालें और खीर बनालें, अगर सेब को बिना पकायें दूध में डालना हो तो पहले दूध में बिलकुल थोड़ा बेकिंग सोडा डालें ताकि दूध सेब डालने पर फटे नहीं.
हमने दोनों प्रकार से सेब की खीर बनाई है, वीडियो में सेब को पकाकर और लिखी हुई रैसिपी में सेब को सीधे दूध में डालकर, दोंनो ही तरीके से सेब की खीर बहुत स्वादिष्ट बनती है. आइये सेब की खीर बनाना शुरू करते हैं.
- Read this recipe in English - Apple Kheer Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Apple Kheer Recipe
- दूध फुलक्रीम - 1 लीटर (5 कप)
- बेकिंग सोडा - आधा पिंच
- सेब - 400 ग्राम (मीडियम आकार के 2 सेब)
- चीनी - 75 ग्राम ( 1/3 कप)
- काजू - 10
- किशमिश - 15-20
- पिस्ते - 7-8
- छोटी इलाइची - 4
विधि - How to make Apple Kheer - Sev Kheer
दूध को किसी भारी तले की कढ़ाई में गरम करने के लिये गैस पर रख दीजिये. दूध को उबाल आने के बाद चमचे से चलाइये और दूध के आधा रहने तक उबाल लीजिये, थोड़ी थोड़ी देर में उबलते दूध को चमचे से नीचे तले तक ले जाते हुये चलाइये ताकि दूध कढ़ाई के तले में लगे नहीं.
काजू को एक काजू के 7-8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये, चार काजू साबुत बचा लीजिये जो खीर को सजाने के काम में आयेंगे. किशमिश के डंठल तोड़्कर धो लीजिये. पिस्ते बारीक कतर लीजिये. छोटी इलाइची छील कर कूट लीजिये.

सेब को धोइये, छीलिये और बीच का सख्त हिस्सा हटा कर कद्दूकस कर लीजिये.
उबलते दूध में बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये, कद्दूकस किया हुआ सेब डालिये और खीर में फिर से उबाल आने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये.
सेब के पकने और खीर के गाड़ा होने, एक जैसे मिलने के बाद सूखे मेवे और चीनी मिला दीजिये. खीर को चमचे से चलाते हुये 2-3 मिनिट पकाइये. सेब की खीर बन चुकी है, आग बन्द कर दीजिये. खीर में कुटी इलाइची डालकर मिला दीजिये.
सेब की खीर को प्याले में निकालिये और ऊपर से बारीक कटे पिस्ते और काजू से सजाइये. सेब की खीर गरम या ठंडी जैसे चाहें परोसिये और खाइये.
सुझाव:
सेब की खीर में आप अपने मन पसन्द से सूखे मेवे डाल सकते हैं और जो आपको न पसन्द हों उन्हैं हटा सकते हैं. सेब की खीर छोटे बच्चों जो 2 साल से छोटे हैं, उनके लिये बना रहे हैं तब आप सेब की खीर में सूखे मेवे नहीं डालें.
- 4-5 सदस्यों के लिये
- समय - 30 मिनिट
Apple Kheer Recipe video in Hindi
कमेंट (67)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: माही मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: नीधि, जी हां अगर आप छिलका सहित बनाना चाहें तो बना सकती हैं, एपल की कुछ वैराइटी होती हैं जो दूध में डालने से दूध फट जाता है, लेकिन एक पिंच बेकिंग सोडा डालने पर दूध नहीं फटता.
Apki batayi hui APPLE RECIPE boht hi acchi he or ye sev ki khir meri 2 saal ki baby ko bohot pasand aayi...
Dil se apka shukriya....
निशा: याघमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aapne ek bar to sugar ko apple ke saath pakaya he fir esa bhi likha he ki Sukhe meva or sugar milk me dal dijiye to fir sahi kya he ?
Please Bataiye
निशा: श्रष्टी, आप सारी पोस्ट को पढ़िये, उसमें हमने खीर में बाद में ही चीनी डाली है, ये फोटो वीडियो के हैं जो हमने सेब के साथ चीनी डालकर बनाया है, और ये चीजें हमने सबसे ऊपर लिखकर बता भी दी है, प्लीज आप इसे एक बार पढ़ लीजिये.
mam.
agar m apple ke khree m soda nhi dale to khree thk nh bani
निशा: अनु, एपल के कारण कभी कभी दूध फट जाता है, अगर दूध में 1 पिंच सोडा डाल दिया जाय तो दूध नहीं फटता.
:)
निशा: लक्ष्मी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
medam hum aj apple kheer banane jarahe hai.
O vi 150 Porsons keliya
agar kheer phatgayi to jimedar aap hon ge
निशा: दीनदयाल जी, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: दूध में एपल डालने से यदि एपल खट्टा हुआ तो दूध फट सकता है. बेकिंग सोडा दूध को फटने नहीं देता. खीर के लिये एपल की कोई भी अच्छी मीठी वैरायटी प्रयोग कर लीजिये.
mein use kar sakte hain
निशा: गीतू, व्रत रैसिपी में बेकिंग सोडा यूज नहीं किया जाता है.
निशा: सारिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उमा, बेकिंग सोडा बहुत ही कम 1/2 पिंच डाला जाता है, प्लीज, आप वीडियो को ध्यान से देखिये, और एपल खीर बनाइये, बहुत ही स्वादिष्ट एपल खीर बनती है.
निशा: दीपक, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ab Intjar kis bat ka h.
निशा: बेबी,को चावल से निकला हुआ स्टार्च, चावल का माड़, केले दही आदि खाने को दीजिये और डाक्टर के बताये अनुसार दबा दीजिये,उसका ध्यान रखिये, सोनिया बेबी के लिये सारे सवाल शिशुयों के आहार लेख पर ही लिखेंगी तो मुझे जवाब देने में आसानी होगी.
I was a ANTI COOKING kinda a girl, who never amde anything beyond Tea n Maggi... but due to u i have developed gud interest in cooking.. more than me my family n friends are grateful to you, as u put the receipe in such a simple n easy manner that cooking feel Horifying :)
Thanx a lot..........with a big hug to u....
Regarding this receipe i want to know as why do we need to add baking soda in to it? just out of my curosiy i m asking...
निशा: शालिनी, धन्यवाद. सेब खट्टे भी हो सकते हैं और सेब डालने से दूध कभी कभी फट जाता है, लेकिन यदि दूध में 1 पिंच बेकिंग सोडा डालने से दूध नहीं फटता है.