छोले भटूरे (Chole Bhature Recipe)

छोले भटूरे (Chole Bhatoore) पंजाब की पसंददीदा डिश है. खाने में बहुत ही लाजबाव. अगर आप तेल की बनी चीजों से दूर नहीं रहते तो आपको ये बहुत पसंद आयेंगे. तो आइये आज हम छोले भटूरे (Chhole Bhature) बनायें.
Read - Chole Bhature Recipe In English
आवश्यक सामग्री- भटूरे के लिये - Ingredients for Bhature
- मैदा - 400 ग्राम (4 कप)
- सूजी (रवा) - 50 - 60 ग्राम( आधा कप)
- दही - 100 ग्राम ( आधा कप )
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिये
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, मैदा के बीच में जगह बनाइये, 2 टेबिल स्पून तेल, नमक, बेकिंग सोडा, दही और चीनी इसमें डालकर, इसी जगह इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.
गुथे हुये आटे को 2 घंटे के लिये बन्द अलमारी या किसी गरम जगह पर, ढक कर रख दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.
गूथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा एक नीबू के बराबर आटा निकालिये. लोई बनाइये और पूरी की तरह बेलिये, लेकिन यह, पूरी से थोड़ा सा मोटा बेला जाता है. ( यदि आप इसे हाथ से थपथपा कर बेल सकते हैं तो हाथ से थपथपा कर बना लें ). पूरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, दोनों ओर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तलिये. एक प्लेट में पेपर नेपकिन बिछाइये, तले भटुरे निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे भटूरे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
भटूरे तैयार हैं. छोले, अचार और हरे धनिये की चटनी के साथ गरमा गरम भटूरे परोसिये और खाइये.
आवश्यक सामग्री - छोले (chole) के लिये - Ingredients for chole
- सफेद चना ( काबुली चना) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- टी बैग - 2 टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी चम्मच चाय एक सफेद और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें
- टमाटर - 4 - 5 मीडियम साइज
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- अनार दाना पाउडर - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक
- धनियाँ पाउडर - डेड़ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Chole Bhature
चनों को रात भर पानी में भिगने रख दीजिये. पानी से निकाल कर चनों को धोकर, कुकर में डालिये, एक छोटा गिलास पानी, नमक और बेकिंग सोडा मिला दीजिये, और टी बैग भी डाल दीजिये. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, और 2-3 मिनिट तक पकने दीजियें, गैस बन्द कर दीजिये और प्रेसर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये. तब तक हम मसाला तैयार कर लेते हैं.
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. हींग, जीरा और अनारदाना डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद धनियाँ पाउडर डाल दीजिये. चमचे से चलायें, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. एक उबाली आ जाने दीजिये.
कुकर खोलिये और टी बैग चने से निकाल कर फैंक दीजिये. चनों को इस मसाले की तरी में मिला कर अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हो, तो आप उनमें आवश्यकता अनुसार पानी मिला लीजियें, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये. आपके छोले तैयार हैं.
छोलों को प्याले में निकाल लीजिये, हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम छोल भटुरे और चावल के साथ परोसिये और खाइये.
चार या पांच सदस्यों के लिये, समय -1 1/2 घंटा
Chole Bhature Recipe
कमेंट (854)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा; ज्योति, मैदा गूथने के लिये मैदा की मात्रा की आधी मात्रा पानी की लगती है.
hmaree bhature na toh fuulte hai or nahi soft hote hai or rakhne ke bad maida bahut gilli ho jati hai ab ham kya kare nisha ji
निशा: वरुंदन जी भटूरे के लिये गूथी गई मैदा यदि पतली हो जाती है तो अगली बार मैदा थोड़ी सख्त गूथिये, तेल को पर्याप्त गरम (गरम तेल में जब थोड़ा सा आटा तोड़ कर डालें तो वह तुरन्त तैर कर आना चाहिये) करें तो आपके भटुरे अच्छे बनेंगे.
निशा: आप इसे किराना दुकान से खरीद सकती है.
thanksssssssssssssssssssssssssssssss
nisha ji aapse ak advise lena chah rahi thi ki garmi ka time hai agar humko 4 hour ki journey per kahi jana hai aur hum cake,chole bhature jaise koi dish banaye aur unhe vaha leja ker khaye to kya vo kharab ho jayenge
निशा: रक्षा, चार घंटों में तो कुछ भी खराब नहीं होता.
me aapko bahut bahut thanks kerna chahugi pata hai kyu mene jab se aapki sight dekhi hai me alag alag tarah ki dish banane lag gai hu pehle muje jyada kuch nahi aata thaa magar ab to aapki sight dekh ker sab banati hu mene chole bhature bhi banaye sahi me bahut teste bane nisha ji mere paas microvave nahi hai magar muje cake bahut pasand hai me sochti thi ki bina microvave ke cake kaise banau magar aapki vajah se mene cake banaya cooker me sahi me vo bhi bahut testi bana me to aapki bahut badi fen ho gai hu nisha ji ab me aapse ak request kerna chahti hu vo ye ki mera baby 2 and half year ka hai uske liye koi recipie batiye na jo usko pasand aaye thanks
निशा: रक्षा, धन्यवाद. बेबी के लिये, आप दाल चावल की खिचड़ी, दलिया मूंग की दाल की खिचड़ी, द्लिया दूध के साथ, दलिया की खीर, सूजी की खीर, स्टफ्ड दाल या कोई भी सब्जी के कम मसाला प्रयोग कीजिये और बेबी के लिये स्वादिष्ट परांठा आप बना सकती हैं. दाल या बेसन का चीला, इडली इत्यादि.
निशा: बन्टी आप छोले बनाकर देखिये बाजार से अच्छे होंगे.
MERE CHHOLE BHTURE BAHUT HI ACHHE BANE
AAPKA BHUT DHANYBAD
AAP MUJHE PANI PURI (GOLGPPA)BNANE KI BIDHI BTAIY PLEASE
ME BETI KO ACHHA LAGTA HAI PAR DELI MARCET JANA SAMBHAW NAHI HAI
निशा: अन्नी आप नाश्ता कालम में दूसरे पेज पर गोल गप्पे की रैसिपी देख सकते हैं.
My wife followed your recipe and you won't believe I and the whole family licked our fingers after the meal. Thanks to you for the fantastic recipe of chhole Bhature.
MAI HAMESA BANATI HU THANKS OK
Its very nice