पेठे का हलवा - Petha Halwa Recipe
Latest Video at YouTube Channel

पेठा के नाम से हमें आगरे का पेठा (Agra Petha Recipe) का ध्यान आ जाता है जबकि पेठा के फल से सब्जियां, हलवा आदि भी बहुत स्वादिष्ट बनाये जाते हैं. आज हम पेठे का हलवा बनायेंगे.
पेठे का फल बाहर से एकदम सफेद लेकिन आकार में कद्दू से छोटा होता है. बाजार में पेठे का फल आराम से मिल जाता है. सब्जियां बनाने के लिये पेठे का फल कच्चा लेकिन पेठा मुरब्बा (Agra Petha) या पेठे का हलवा बनाने के लिये पका हुआ पेठा फल अधिक अच्छा रहता है,
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Petha Halwa
- पेठा - 1 किग्रा
- चीनी - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- घी - 50 ग्राम (1/4 कप)
- मावा - 250 ग्राम (एक कप)
- काजू - 2 टेबल स्पून (एक काजू के 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- नारियल - कद्दूकस किया हुआ (2 टेबल स्पून)
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून(बारीक काट लीजिये)
- बादाम - 1 टेबल स्पून (बारीक काट लीजिये)
- छोटी इलाइची - 6-8 (छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to make Petha Halwa
पेठे को मोटा छिलका उतारते हुये छीलिये, बीज और स्पंजी गूदा निकाल कर अलग कर दीजिये. पेठे का सख्त गूदा बड़े टुकड़े में काटिये, इन बड़े टुकड़ों को कद्दूकस (grate) कर लीजिये.
किसी बर्तन में इतना पानी लीजिये जिसमें ये कद्दूकस किया गया पेठा (grated petha) अच्छी तरह डूब सके. इस पानी में कद्दूकस किया पेठा डाल कर डुबाइये और दो बार धो कर निचोड़ लीजिये.
कढ़ाई गैस पर रखिये, घी डालकर गरम कीजिये, घी में पानी निचोड़ा हुआ पेठा डालिये और भूनिये, पेठे का रंग बदलने के बाद चीनी डालिये और धीमी आग पर पकने दीजिये, बीच बीच में पेठे चीनी को चलाते रहें.
मावा को अलग कढ़ाई में हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये.

पेठे और चीनी में पानी न रहने के बाद मावा मिलाइये और चलाते हुये 3-4 मिनिट तक भून लीजिये, हल्वे में कटे हुये सूखे मेवे मिला दीजिये (थोड़े से कटे मेवे हलवा के ऊपर डालने के लिये बचा लीजिये) आग बन्द कर दीजिये, पेठे के हलवा (Petha Halwa) में इलाइची डालकर मिला दीजिये.
पेठे का हलवा तैयार है, पेठे के हलवे को प्याले में निकालिये, कटे हुये मेवे डालकर हलवे को सजाइये, ताजा ताजा स्वादिष्ट पेठे का हलवा परोसिये और खाइये, बचा हुआ पेठे का हलवा कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख लीजिये, जब भी आपका मन करे पेठे का हलवा फ्रिज से निकालिये और 7 दिन तक खाइये.
पेठे के हलवे को चलाते हुये जमने वाली कनसिसटैन्सी तक पका लिया जाय, किसी ट्रे में घी लगाकर जमा दिया जाय, तब यह बर्फी की तरह टुकड़ों में काटा जा सकता है और आप इसे पेठे की बर्फी भी कह सकते हैं.
पेठा - पेठा कद्दू से थोड़ा छोटा सफेद रंग का फल होता है जिससे इसके कच्चे फल से सब्जी और पके हुये फल से हलवा और पेठा मिठाई (मुरब्बा) बनाई जाती है. पेठे की मिठाई इतना अधिक प्रसिद्ध है कि इसे ही पेठा कहा जाने लगा है. इस फल का चित्र निम्न है.

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By HIMANI SINGH, 25 May, 2013
-
By Seema Garg, 25 May, 2013
-
By rashmi kumari, 25 May, 2013
-
By S, 25 May, 2013
-
By dev sharma, 25 May, 2013
-
By Vandana Gupta, 25 May, 2013
-
By anju, 24 May, 2013
-
By seema dubey, 24 May, 2013
-
By Kalpana Vaishnav, 24 May, 2013
-
By rachna, 24 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
- पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
- आम का कलाकन्द - Mango Kalakand
- पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza




Comment(s): 35:
निशा: प्रभात, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha mam please aap mushroom ki recipe bhi dikhayen.
निशा: सोनू, लिखने की कोशिश करूगी.
निशा: आप बिलकुल सही कह रही हैं, मैंने रैसिपी को एडिट कर दिया है.
निशा: अभिलाशा, आप क्या फ्रोजन करना चाहती हैं.
निशा: मंजू, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: मधुलिका, मैं पाव भाजी मसाला रैसिपी लिखने की कोशिश करूगी.
thanks n regards.
निशा: वर्षा, मोमोज बनाने वाला बर्तन एकदम एअर टाइट नहीम होता, उसमें से अतिरिक्त भाप निकलती रहती है.
निशा: अभिलाशा, आप फ्रोजन क्या करना चाहती है.
निशा: वर्षा, इडली स्टैन्ड में मोमोज बनाये जा सकते हैं, अतिरिक्त भाप तो निकलेगी ही उसमें ढक्कन के ऊपर सीटी नहीं लगाई जाती है.
निशा: आलिया, पनीर को पानी में डुबाकर फ्रिज में रखो तो वह 2- दिन तक भी ताजा रहता है.
निशा: कविता, मै कोशिश करती हूँ.
निशा: मधुलिका, आप मिल्कमेड से हलवा बना सकती हैं, चीनी कि मात्रा कम कर दीजिये, मिल्कमेड में चीनी काफी मात्रा में रहती है.
निशा: पूजा, ये दोनों अलग हैं.
.
निशा: अमन, दोंनो अलग अलग हैं.
निशा: अभय, जी आप मिल्कमेड डाल सकते हैं, चीनी की मात्रा कम तो करनी ही होगी क्यों कि मिल्कमेड में चीनी आधी मात्रा में चीनी होगी है़
Thanks a lot
thank you so much mam....
निशा: डिम्पल, मुझे बहुत खुशी हुई, धन्यवाद.
regards
निशा: मीरा दोनों तरीके एकदम सही हैं, आप जैसे आसान समझे बना सकती हैं, धन्यवाद.
May God Bless u More and more with love and peace thanks for blessing us this website
Nisha Ji meri abhi abhi shadi hui he or aapki website se mujhe bahut help milti he
Thankyou so much.
निशा: हेमा, धन्यवाद.
निशा: आमिर, वेवसाइट के होम पेज पर इंगलिश में रैसिपी देखने के लिये क्लिक करके जाया जा सकता है, इंगलिश में भी ये रैसिपी पढ सकते हैं.
Your Petha receipe was ravishing, hence i would kindly request you to please send me some more interesting receipes, i would be obliged.
Regards,
Neha
mam iski recipe video sahit bataiye..
thank you
निशा: आकांक्षा जी हां, डाला जा सकता है.
निशा: नीतू, हलवा बनाने का तरीका तो ये ही रहेगा, मावा मत डालिये, आप चाहे तो स्वाद के लिये इसमें कन्डेन्स्ड मिल्क डाल सकती है, कन्डेन्स्ड मिल्क डाल रही हैं तब चीनी कम डालिये, कन्डेन्स्ड मिल्क में चीनी काफी मात्रा में रहती है.