चना दाल हलवा – Chana Dal Halwa Recipe
Latest Video at YouTube Channel

चने से हर तरह प्रकार के नमकीन और मीठे व्यंजन बनाये जा सकते हैं. चने की दाल से बना पारम्परिक हलवे का तो कहना ही क्या.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana Dal Halwa
- चने की दाल - 200 ग्राम (एक कप)
- घी - 150 ग्राम ( 3/4 कप)
- मावा - 200 ग्राम ( एक कप)
- चीनी - 200 ग्राम (एक कप)
- दूध - 1.5 कप
- काजू - 20 -25 (5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- बादाम - 10-12 (पतला पतला काट लीजिये)
- पिस्ता - 20 -25 (पतला पतला काट लीजिये)
- छोटी इलाइची - 5 (छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to make Chana Dal Halwa
चने की दाल को साफ करके, 4-5 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. भीगी हुई दाल को कुकर में डालिये आधा कप पानी डालिये और एक सीटी आने के बाद गैस बन्द कर दीजिये.
कुकर खुलने पर ढक्कन खोलिये, चने की दाल को ठंडी होने पर बिना पानी डाले हल्की दरदरी पीस लीजिये.
कढ़ाई में आधा कप घी डालकर गरम कीजिये. पिसी हुई दाल को घी में डालिये, कलछी से लगातार चलाते हुये भूनिये, दाल को हल्का ब्राउन कलर आने तक भून लीजिये, दाल में कढ़ाई में मावा भी डाल दीजिये और अब दोनों को ब्राउन कलर और अच्छी महक आने तक भूनिये.

कढ़ाई में दूध और चीनी डालिये, हलवा को चलाते हुये पकाइये.
थोड़े से कतरे मेवे बचा कर सारे मेवे डाल दीजिये, हलवा को कलछी से चलाते हुये हलवे को कढ़ाई के किनारे छोड़ने तक पका लीजिये, आग बन्द कर दीजिये, हलवा में 1 या 2 टेबल स्पून घी और कूटी इलाइची डालिये और मिला दीजिये.
चना की दाल हलवा तैयार है, चना दाल के हलवा को प्याले में निकालिये और बचे हुये मेवे ऊपर से डालकर सजाइये.
चना दाल के हलवा को बर्फी की तरह जमाना चाहें तो हलवा को कलछी से चलाते हुये थोड़ी और देर पका लीजिये, प्लेट या ट्रे में घी लगाकर चिकना कीजिये, हलवा को प्लेट में डालिये, कलछी से फैला कर एक जैसा कीजिये, मेवे ऊपर से डालिये और कलछी से मेवे को दबा दीजिये, हलवा के जमने के बाद, चाकू से अपनी मन पसन्द के टुकड़े काट लीजिये.
चना दाल के हलवा (Chana Dal Halwa) परोसे जाने के लिये तैयार है. बचे हुये हलवा को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर, फिज में रख लीजिये और जब भी आपका मन करे, 7 दिन तक कन्टेनर से हलवा निकालिये और खाइये.
सावधानियां
चना दाल अच्छी तरह उबल जानी चाहिये, चना दाल उबालते समय और पीसते समय कम पानी का ही उपयोग कीजिये, दाल में ज्यादा पानी होने पर दाल भूनते समय ज्यादा समय लगता है.
दाल को धीमी और मध्यम आग पर भूनिये, कलछी से लगातार चलाते हुये भूनिये.
सुझाव:
चना दाल के हलवा (Chana Dal Halwa) में मावा आप अपनी इच्छा के अनुसार कम या अधिक कर सकते हैं. चना दाल का हलवा बिना मावा के भी बना सकते हैं.
सूखे मेवे अपनी इच्छा के अनुसार कम ज्यादा कर सकते है, जो न पसन्द हों वह मेवा हटा सकते हैं, जो मेव पसन्द हो वे और डाले जा सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By anju, 24 May, 2013
-
By seema dubey, 24 May, 2013
-
By Kalpana Vaishnav, 24 May, 2013
-
By rachna, 24 May, 2013
-
By leena, 24 May, 2013
-
By Parul Garg, 24 May, 2013
-
By roseline, 23 May, 2013
-
By Seema, 23 May, 2013
-
By meenakshi, 23 May, 2013
-
By Mini, 23 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
- पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
- आम का कलाकन्द - Mango Kalakand
- पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza




Comment(s): 39:
निशा: रीता, चना दाल का हलवा भी मूंग दाल के हलवा की तरह स्वादिष्ट होता है, बिना मावा के हलवा बनाने के लिये भी दूध इतना ही ले लीजिये, लेकिन चीनी की मात्रा कम 125 ग्राम (2/3 कप) कर दीजिये. बेसन से बना हलवा की अपेक्षा दाल से बना हलवा ज्यादा स्वादिष्ट बनता है.
प्रिया: बताशा 3 तार की चाशनी को गर्म अवस्था में ही फैंटते हुये कपडे पर टपका कर बनाया जाता है. इसे घर में बनाना मुश्किल है.
निशा: नमकीन मूंग दाल का तरीका नमकीन चना दाल या मोठ दाल जैसा ही है. इसकी रेसीपी निम्न है
How to make chana dal namkeen
निशा: रेनू, मैं जल्दी ही लिखूंगी.
निशा: अनु, हलवा से मावा निकाल दीजिये, चीनी की मात्रा 50 ग्राम (1/4 कप ) कम कर दीजिये, और बिलकुल इसी तरीके से हलवा बना लीजिये.
निशा: नेहा, हलवा देशी घी का ही अच्छा लगता है.
thanks nishaji
निशा: जस्सी, मैं जल्दी ही Besan ki Barfi की रेसीपी लिखने की कोशिश करुंगी
निशा: मोना, मिल्कमेड का यूज करके भी हलवा इसी तरह बनायेंगे, बस आप चीनी की मात्रा पहले से 2/3 कर दीजिये, मिल्कमेड को उस समय मिलाइये जब हम भुना मावा मिलाते हैं.
निशा: रूबी, मूंगदाल का हलवा वेवसाइट पर पहले से दिया गया है, आप सर्च बटन पर मूंगदाल हलवा लिखकर रैसिपी खोज सकती हैं.
निशा: क्रीति, मैं कोशिश करूंगी.
...http://jadibutishop.blogspot.com
निशा: जीहां अवश्य किया जा सकता है. प्रेशर कुकर तो बस समय बचाने के लिये है.
Nisha ji,maine aap ki recipe try ki acchi bani ,mujhe plz mango halwa recipe bataye use bhi isi halwe ki tarah bana sakte hai.
thank u.
निशा: शवाना, मैन्गो हलवा रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: दीप्ती, धन्यवाद.
very nice
निशा: ज्योति, चने का साग वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटर पर चने का साग या भांजी लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकते हैं.
निशा: मीनल, मावा को खोया भी कहते हैं, मावा बनाने की विधि वेबसाइट पर दी हुई है, वेबसाइट पर दिये गये सर्च बटन पर मावा लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: शुहुमा, बहुत बहुत धन्यवाद.