आलू चिप्स - Potato Chips Recipe - Potato Crisp
Latest Video at YouTube Channel

कुरकुरे क्रिस्प आलू के चिप्स, आप इन्हें खाने से जितनी बचने की कोशिश करते हैं, इनका स्वाद आपको उतना ही खींच लेता है.
आलू के चिप्स दो तरह से बनाये जाते हैं.
- सुखाये हुये आलू के चिप्स (Dried Potato Chips) - इन्हें बनाने के लिये उबले आलू के चिप्स काट कर धूप में सुखा लेते हैं और इन्हें जब भी आवश्यकता होती है तल लेते हैं.
- दूसरी तरह से बिना उबाले हुये आलू के चिप्स (Spicy Potato Crips) आलू को काट कर, तुरन्त तल कर बनाये जाते हैं. आज हम बिना उबाले हुये आलू के चिप्स बनायेंगे.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato Chps - Potato Crips
- आलू - 3-4 (बड़े आकार के)
- तेल तलने के लिये
- फिटकरी - एक चने के बराबर
- नमक - स्वादानुसार (1/3 छोटी चम्मच)
- काली मिर्च - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
विधि - How to make Potato Chips
आलू के चिप्स बनाने के लिये आलू एक दम चिकने, लम्बे या गोल लेकिन आकार में एक जैसे हों. आलू कहीं से कटे फटे नही होने चाहिये. आलू को छीलिये और पानी से अच्छी तरह धो लीजिये.

छिले आलू से आलू के चिप्स काटिये, आलू के चिप्स काटने के लिये, चिप्स कटर प्रयोग कर सकते हैँ या फूड प्रोसेसर में भी काटे जा सकते हैं या अच्छी धार वाले चाकू से पतले चिप्स काटे जा सकते हैं. किसी से भी आलू के चिप्स काटिये लेकिन वे पतले हों और एक ही मोटाई के हों. इस तरह के चिप्स बनाने के लिये आलू के चिप्स एकदम पतले काटे जाते हैं.
किसी बर्तन में 1 लीटर पानी ले लीजिये या इतना पानी जिसमें सारे कटे हुये चिप्स आसानी से डूब सकें, पानी में फिटकरी मिला कर घोल लीजिये. पानी में फिटकरी मिलाने से आलू के चिप्स का कलर बहुत अच्छा आता है. यदि फिटकरी उपलब्ध न हो तो फिटकरी की जगह एक टेबल चम्मच सिरका भी डाला जा सकता है, आलू के चिप्स काट कर पानी में डुबा कर, आधा घंटे के लिये रखे रहने दीजिये.
चिप्स को पानी से निकालिये और साफ पानी से एक बार और अच्छी तरह धो लीजिये. चिप्स को पानी से निकाल कर, सूती कपड़े पर फैलाइये और ऊपर से भी किसी कपड़े से पोंछ कर सारा पानी हटा दीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में आलू के इतने चिप्स डालिये जितने कि तेल में डूब कर अच्छी तरह तले जा सकें. तेल का तापमान एकदम अधिक न हो, नहीं तो ये चिप्स जल्दी से सिक कर ब्राउन हो जायेंगे और कुरकुरे नहीं बनेंगे. चिप्स को धीमी और मध्यम आग पर तलिये, एक बार के चिप्स तलने में 7 - 8 मिनिट तक समय लग जाता है. आलू के चिप्स के कुरकुरे होने पर कल्छी से निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे आलू के चिप्स इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
चिप्स तलने के बाद, आलू के चिप्स पर नमक और काली मिर्च पाउडर छिड़क कर मिला दीजिये. कुरकुरे आलू के चिप्स आप अभी खाइये और बचे आलू के चिप्स किसी एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और महिने भर तक जब भी आपका मन करे कन्टेनर से चिप्स निकालिये और खाइये.
सुझाव
- व्रत में खाने के लिये आलू के चिप्स में लाहोरी नमक और हल्की सी काली मिर्च मिलायें.
- आलू के चिप्स पूरी तरह ठंडा होने तक खुले ही हवा में रहने दीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
- potato chips (Answer : 1)
- potato chips (Answer : 1)
- आलू चिप्स का मसाला बनाने से विषय में (Answer : 0)
- tomato flavor (Answer : 1)
- potato chips (Answer : 0)
- how to make aloo chips (Answer : 0)
- fitkari kaha se milti hai or kya price hai uska (Answer : 1)
- gud afternoon mam,mai ye jana chati hu ki ye fitkari jo ki aapne pani mein use ki hai vo kya hoti ha.. (Answer : 1)
-
More Question..
Latest Questions
-
By varsha sharma, 18 May, 2013
-
By nitin sinha, 18 May, 2013
-
By kunjal, 18 May, 2013
-
By SUMIT2013, 17 May, 2013
-
By sarita sharma, 17 May, 2013
-
By soni singh, 16 May, 2013
-
By nishtha, 16 May, 2013
-
By kirti yadav, 16 May, 2013
-
By siya Bachwani, 16 May, 2013
-
By mrs. preeti saraswat, 16 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -




Comment(s): 64:
निशा: नियति, धूप में नहीं लगानी, सिर्फ कपड़े से पोंछ कर तलना है.
निशा: अर्चना, आलू को ठंडे पानी में डाल कर रखा जासकता है. विकी में बहुत सारी एन्ट्रीज डाल दी गई हैं. लिंक देखिये.
Indian Recipe Ingredients
Indian Vegetables
Indian Spices
हिन्दी टायपिंग के लिये हमारा साफ्टवेयर कैफेहिन्दी टायपिंग टूल का लिंक निम्न है
How to type in Hindi
निशा: अंजू, बड़ी को जिस दिन धूप निकले उस दिन धूप में रख कर अच्छी तरह सुखा देना, जरा भी खराब नहीं होंगी.
11/2 cup freshly picked Rose Petals (Gulab Ke Patti)
3/4 cup boiling Water
1/4th tsp Cardamom Seeds
3/4th cup Sugar (Cheeni)
1/4th cup strained fresh Lemon Juice (Nimbu Ka Raas)
2/3rd cup Pomegranate Juice
5 cup cold Water
How to make gulab sharbat:
* Crush the rose petals with mortar and pestle and place them in a large bowl.
* Add the boiling water, then pour the mixture to a metal container and add cardamom seeds. set aside for 8 hours or overnight.
* Pour the rose-cardamom water through a muslin lined strainer set over a bowl.
* Add the sugar, and float the bowl over a hot water filled sink until the sugar dissolves.
* Remove from the hot water and filter it again.
* Cool it to room temperature.
* Combine all the ingredients in a pitcher and stir well.
* Serve in a glass half filled with crushed ice.
आलू के सेव ki recipe bhi please likhe.
निशा: ममता, पीने वाला पानी नार्मल तापमान पर लेते हैं.
Me aapki jitni bhi tareef karoon, mujhe kam lagti hai, I cant express those words, pl. keep it up...............
mere husband jab so rahe the tab mene aalu kas liye.....or jab chai ke saath diye....to unka muh dekne layak tha..ke ye chips kon laya.
..thanks.
निशा: प्रतिभा, पोदीना पाउडर तो घर में पोदीना को पत्तियों को सुखाकर बनाया जा सकता है और आप चिप्स में डाल सकती हैं, लेकिन टोमोटो पाउडर नहीं बना सकते.
निशा: रीना, आलू से स्टार्च हटाने के लिये पानी में डाला जाता है.
Thanks.
निशा: ममता, धन्यवाद. मलाई का यूज फ्रूट क्रीम बनाने में किया जाता है, दही की लस्सी सर्च बटन में लिखकर, दही की मीठी और नमकीन लस्सी देखी जा सकती है.
How to make Lassi
निशा: आइसक्रीम बनाने की विधियों के लिंक निम्न है
How to make ice cream at home.
निशा: सरिता, ये चिप्स आपके लिये हम बहुत जल्दी बनायेंगे.
निशा: कमल, आप चिप्स बनाकर रख सकते हैं.
Yesterday I prepared the chips but they became a bit soggy after colling. taste was great but I dont know why they did not turn into the crispy ones. I made the chips using the chips cutter...please suggest...
निशा: भारती, चिप्स को धीमी आग पर कुरकुरे होने तक तलिये, चिप्स को एक बार तलने में 6-7 मिनिट लग जाते हैं, इन बातों का ध्यान रखिये चिप्स कुरकुरे बनेंगे.
निशा: पानी गरम और ठंडा नहीं करना है, सादा पानी लेना है.
निशा: आशिश, चिप्स कुरकुरे न होने का कारण आपने चिप्स को तेज आग पर तल दिया है, आप उन्हैं धीमी आग पर तलिये चिप्स कुरकुरे बनेंगे.
निशा: वीना, आप बनाइये, अच्छे चिप्स बनेंगे सिर्फ कलर का थोड़ा अन्तर रहेगा.
निशा: प्रशान्त, आलू के चिप्स का बहुत जल्द वीडियो डालने की कोशिश करूंगी, तब आप बनाइये आप आसानी से बना पायेंगे.
yeh allo chips jab hum talte hain. bilkul sim gass te tale ne brown hone par naram-kache rehte hain. agar usko aur fry karte hain . toh fuk jate hain . hamare chips sahi nahi ban rahe. plz mam apka iska reason bata dein . and thanks mam is recipe ko net meinpane ke liye.
निशा: निशा, ये आलू के फरक के कारण होता है.
निशा: नरेन्द्र, केले के चिप्स की रैसिपी वेवसाइट पर है, आप सर्च बटन पर लिख कर रैसिपी खोज सकते हैं.
निशा: ज्योति, जी हां मैं कोशिश करूंगी, धन्यवाद.
निशा: मधुलिका, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: नेहा मेरी कोई कुक बुक नहीं हैं. मुझे किताबों के बजाय इन्टरनेट अधिक पसंद है,
MERE CHIPS KHILTE NAHI HAI NARAM BHI HO JATE HAI.
निशा: अंकिता, विनेगर नहीं, फिटकिरी डालनी है, फिटकिरी (Alum) की मात्रा थोड़ी सी बड़ा लीजिये.
निशा: अंकिता, जी हां विनेगर भी प्रयोग में ला सकते हैं.
mein delhi mein rahti hoon..is mausam mein yahan jo aaloo available hain kya unse ye chips ban jayenge.
निशा: प्रेरना, आप आलू के चिप्स होली के बाद बनाइये, चिप्स अच्छे बनेंगे.
निशा: प्रेरणा, आम तौर पर आलू के चिप्स होली के बाद के मौसम में बनाये जाते हैं इस समय आलू अच्छी तरह पक जाता है.
can we use lemon juice instesd of fitkari or vinegar?
निशा: अंजली, चिप्स थोड़े और तलने थे यही कारण है, गीले रहने का, या चिप्स मोटे काटे गये हैं तब वह गीले रहेंगे.
निशा: अंजना, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: सबा, धन्यवाद.
निशा: किशन, पानी पूरी बनाने का तरीका वेवसाइट पर पहले से दिया है, आप सर्च बटन पर पानी पूरी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते है.
निशा: दिवी, आलू के चिप्स को धीमी और मीडियम आग पर कुरकुरे होने दीजिये, आलू को कुरकुरे होने में 7-8 मिनिट का समय लगता है, वीडियो को ध्यान से देखिये और बनाइये आलू के चिप्स, अच्छे कुरकुरे बनेंगे.
निशा: प्रिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वंदना, बेकिंग सोडा फिटकरी का काम नहीं करता. यदि फिटकरी न मिले तो आप इसके बिना भी चिप्स बना सकते हैं
aisa kyon
निशा: कुंजल, प्रैक्टिस से सारी प्रोब्लम सोल्ब हो जाती है, कोशिश कीजिये एक दिन आप अवश्य सफल होंगी.
निशा: फिटकिरी को Alum कहते हैं, मैडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाती है़.
Mujhe kurkure ke upar jo masala powder dala jata hai use ghar me kaise banayen.
thak You.
निशा: कुरकुरे में ड्राई टमाटर पाउडर और ड्राई ओनियल पाउडर होता है, घर में इन्हैं ड्राई करके बनाना होगा, कोशिश करते हैं इसे बनाने की.
i want know taht how muvh qty. we use tomato Powder in potato Chips.
Thanks,
Yatin
निशा: यतिन, इतने पोटाटो चिप्स में आधा छोटी चम्मच पर्याप्त है.
dhup ne aaloo ko sukha kar chips banane ka tarika batya please.
निशा: सोनू, धूप में सुखाये आलू के चिप्स की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर सुखाये हुये आलू चिप्स लिखकर, रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: संगीता, फिटकरी को alum कहते हैं ये मैडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाती है.
Madam Ji hum baajre ki roti
kaise banye. kripya kar ke hamein banane ki vidhi batye.
Thanhk you.
निशा: बाजरे की रोटी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर बाजरे की रोटी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.