अनन्नास जैम - Pineapple Jam recipe
Latest Video at YouTube Channel

अनन्नास का जैम बहुत ही स्वादिष्ट होता है, ये जैम बाजार में तो मिल ही जाता है, इसे घर में भी बनाना बहुत आसान है. अनन्नास को छीलना भर मुश्किल होता है लेकिन आजकल बाजार में अनन्नास बेचने वाले अनन्नास को आपके लिये छील देते हैं. यदि छिला हुआ अनन्नास मिल जाये तो फिर इनसे जैम बनाना तो बहुत आसान है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pineapple Jam recipe
- अनन्नास - 1 किग्रा.
- चीनी - 1 किग्रा ( 5 कप)
- नीबू - 2
- दाल चीनी - 1 इंच के 2 टुकड़े (यदि आप चाहें)
- जाय फल - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make pineapple jam
अनन्नास को छील कर इतने छोटे टुकड़ों में काट लीजिये कि वह मिक्सर से पीसे जा सके.
अनन्नास के टुकड़ों को मिक्सर में डालकर पीस लीजिये.
किसी कांच के बर्तन में पिसा अनन्नास और चीनी को मिलाकर, 1 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये, चीनी काफी मात्रा में अनन्नास के रस में घुल जाती है.

स्टील की कढ़ाई में पाइल एपल और चीनी के मिश्रण को पकाने के लिये आग पर रखिये, चमचे से थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहिये, ताकि मिश्रण कढ़ाई में न लगे.
मिश्रण में उबाल आने और चीनी पूरी तरह घुल जाने के बाद, मिश्रण को गाड़ा होने तक बीच बीच में चलाते हुये पकने दीजिये, जैम को चैक करने के लिये थोड़ा सा मिश्रण चमचे से निकाल कर प्लेट में गिराइये. ऊंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, अगर मिश्रण तार निकालते हुये ऊंगली से चिपकता है, तब जैम बन चुका है, आग बन्द कर दीजिये. अनन्नास जैम ठंडा होने के बाद गाड़ा हो कर सैट हो जाता है, चमचे से गिराने पर थक्के के रूप में गिरता है.

दाल चीनी और जाय फल को कूट कर, पाउडर बनाकर जैम में डालकर मिला दीजिये. जैम ठंडा होने के बाद नीबू का रस भी निकाल कर जैम में मिला दीजिये.
जैम को रखने के लिये कांच की बोतल को उबलते पानी से धोकर धूप में सुखा लीजिये. अनन्नास जैम को पूरी तरह ठंडा होने के बाद बोतल में जैम भर कर रख दीजिये. जैम को एक बड़ी बोतल में रखने के बजाय छोटी छोटी कई बोतलों में रखना अधिक सही होता है.
अनन्नास जैम (Pineapple Jam) को चपाती या परांठे के साथ, ब्रेड की सैन्डविच बनाकर, केक में मिलाकर, ब्रेड के अन्दर भरकर बेक करके जैसे जी चाहे, खाईये.
Pineapple Jam recipe video in Hindi
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By HIMANI SINGH, 25 May, 2013
-
By Seema Garg, 25 May, 2013
-
By rashmi kumari, 25 May, 2013
-
By S, 25 May, 2013
-
By dev sharma, 25 May, 2013
-
By Vandana Gupta, 25 May, 2013
-
By anju, 24 May, 2013
-
By seema dubey, 24 May, 2013
-
By Kalpana Vaishnav, 24 May, 2013
-
By rachna, 24 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
- पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
- आम का कलाकन्द - Mango Kalakand
- पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza




Comment(s): 26:
निशा: प्रीति, आप कर सकती है.
u r just outstading....
cooking mujhe kabhi itni intresting nhi lagti thi...
bt apki site ne toh mera opinion hi change kar diya....
ab main kuch na kuch try karti hun, or tareef hone pr aapko saara credit deti hun...
:)
निशा: आकांक्षा, धन्यवाद.
निशा: नियति, अनन्नास को सेलर छील कर भी दे देता है या आप अनन्नास को एक हाथ से पकड़ कर बोर्ड पर खड़ा कीजिये और दूसरे हाथ से ऊपर से नीचे लाते हुये मोटा छिलका छीलिये.
निशा: सरिता, ये जैम पूरी तरह पका हो तो 6 महिने तक बाहर ही रख कर खाया जा सकता है.
निशा: स्वीटी, जैम अच्छी तरह पक जाता है तब इसमे प्रिजरवेटिव् डालने की आवश्यकता नहीं होती, जैम को 3-4 माह तक रख कर तो एसे ही खाया जा सकता है. जैम आदि खाने की चीजों में सोडियम बेन्जोएट प्रिजर्वेशन के लिये डाला जाता है.
निशा: दिपिका, मैन्गो का जैम लगभग इसी तरह बना सकती है लेकिन ओरेन्ज जैंम को अलग तरीके से बनाया जाता है.
plzzzzzzzzzzzzzz
kya non-stick kadahi use nhi kar sakte?
निशा: संध्या, अवश्य यूज कर सकते हैं.
pasta ko tometo pyuri ke saath banane ki recipie bataiye plz.
निशा: शाहनवाज, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: अंजू, पिज़्ज़ा का क्रस्ट तो सामान्य ओवन में ही बनेगा. वैसे आप पिज़्ज़ा गैस के ऊपर भी बना सकतीं हैं
निशा: रीना, जैम को एकदम गाड़ा होने तक पकाना है ताकि वह जमने जैसा हो जाय. मैं एक दो दिन में इसका वीडियो भी डालने की कोशिश करतीं हूं
निशा: इसे छह महीने तक आराम से रख सकते हैं
nisha ji hamare gharpar me sabhi mix fruit jam hi
khate hai. pliz aap hume mix fruit jam banana
shikhiye na vidioe ke sath. aap ko bahot bahot
dhanywad..........................
निशा: नमिता, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: राजीव, जैंम बनाने के लिये स्टील की कढ़ाई ही अच्छी रहती है.