हल्दी की सब्जी - Haldi ki Sabzi Recipe - Turmeric Curry
Latest Video at YouTube Channel

कच्ची हल्दी की सब्जी (Haldi ki Subzi) राजस्थान की परम्परागत सब्जी है जो शादी या अन्य मांगलिक अवसरों पर बनाई जाती है. कच्ची हल्दी की (Haldi ki Sabzi) सब्जी सर्दियों के मौसम में बनाई जाती है, कच्ची हल्दी आती ही सर्दियों के मौसम में है. कच्ची हल्दी पीले कलर की अदरक की तरह गांठे होती है. हल्दी खाने में बहुत गरम होती है, जुकाम या सर्दी से होने वाले दर्द में लाभदायक है.
कच्ची हल्दी को देशी घी में तल कर सब्जी बनाते हैं ताकि उसका कड़वा स्वाद खाने में न आये, हल्दी की सब्जी बनाने में घी भी बहुत लगता है. हल्दी की सब्जी (turmeric curry) सिर्फ कच्ची हल्दी से बनाई जाती है. दूसरे तरीका में हल्दी के साथ सब्जी में मटर, गोभी दोंनो या मटर भी तल कर डाले जा सकते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Haldi ki Sabzi recipe
- कच्ची हल्दी - ग्राम 250 (7-8 गांठे)
- हरी मटर के दाने - 1 कप
- टमाटर - 4
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा
- दही - 400 ग्राम (2 कप)
- घी - 150 ग्राम (3/4 कप)
- काली मिर्च - 10
- लोंग - 5
- दालचीनी- 2 टुकड़े
- बड़ी इलाइची - 4
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 2 पिंच
- धनियां पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून कटा हुआ
विधि - How to make Kachchi Haldi ki Sabzi
हल्दी की गांठों को अच्छी तरह धो लीजिये, पानी सुखाइये या कपड़े से पोंछ लीजिये, अब इन्हैं छीलिये और फिर से एक बार धो लीजिये, पानी हटा कर हल्दी को कद्दूकस कर लीजिये.

टमाटर धोइये, 2 टमाटर पीसने के लिये बड़े टुकड़ों में काटिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़िये और धो लीजिये. अदरक छील कर धो लीजिये और बड़े टुकड़ों में काट लीजिये. सारी चीजें मिक्सर में बारीक पीस लीजिये. 2 टमाटर अलग से मीडियम आकार के टुकड़े में काट लीजिये.
दही को फैट लीजिये. काली मिर्च, लोंग, दालचीनी और इलाइची छील कर दरदरा कूट लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में हल्दी डाल कर, हल्दी हल्की ब्राउन होने तक (आग मीडियम रखें) चमचे से लगातार चलाते हुये भून कर(हल्दी भूनने के लिये कढ़ाई नान स्टिक हो तो ज्यादा अच्छा है), किसी बर्तन में निकाल कर रख लीजिये. मटर के दाने भी तल कर निकाल कर किसी बर्तन में रख लीजिये.

बचे घी में जीरा डालिये, हींग डाल दीजिये (आग धीमी रखें), जीरा तड़कने के बाद, दरदरा कुटा गरम मसाला, धनियां पाउडर और सोंफ पाउडर डालकर भूनिये. अब टमाटर का पेस्ट डालिये और मसाले के ऊपर घी तैरने तक भून लीजिये. भुने मसाले में दही डालिये और चलाते हुये दही में उबाल आने तक पकाइये. उबलते दही में कटे टमाटर, तली हुई हल्दी डालिये और चमचे से चलाते हुये उबाल आने तक पकाइये. नमक डाल दीजिये और सब्जी को 2-3 मिनिट उबलने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये.
सब्जी में हरा धनियां डाल का मिला दीजिये और सब्जी को ढककर 10-15 मिनिट तक रखी रहने दीजिये ताकि हल्दी में सारे मासाले जज्ब हो जायें.
स्वादिष्ट हल्दी की सब्जी तैयार है, हल्दी की स्वादिष्ट सब्जी चपाती या परांठे के साथ परोसिये और खाइये.
हल्दी की सब्जी में आप मटर के दाने तेल में भूनकर डाल सकते हैं

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By Kalpana Vaishnav, 24 May, 2013
-
By rachna, 24 May, 2013
-
By leena, 24 May, 2013
-
By Parul Garg, 24 May, 2013
-
By roseline, 23 May, 2013
-
By Seema, 23 May, 2013
-
By meenakshi, 23 May, 2013
-
By Mini, 23 May, 2013
-
By abha soni, 23 May, 2013
-
By SHEENU, 23 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
- पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
- आम का कलाकन्द - Mango Kalakand
- पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza




Comment(s): 29:
निशा: अल्का, धन्यवाद.
निशा: नियति, आप मटर हटा दीजिये, रैसिपी के लिये सारी सामग्री तो वही ले लीजिये.
निशा: प्रवीन, हल्दी भूनने के बाद, मटर दाने भूने हैं और हल्दी के साथ मटर के दाने भी डाल दीये हैं.
निशा: राहुल, काफी बनाने की रैसिपी वेवसाइट पर नहीं है, धन्यवाद.
निशा: अपरा, हल्दी को पूरी तरह घी में न भूना जाय तब सब्जी में कड़वाहट रह सकती है, हल्दी भुन जाती है तब हल्दी का कलर थोड़ा डार्क हो जाता है और वह घी हल्दी से अलग होने लगता है. आप हल्दी की सब्जी रैसिपी को एक बार और पढ़ लीजिये और बनाइये आप स्वादिष्ट हल्दी की सब्जी बना सकेंगी.
Nisha Ji is receipe ko read karna se hi muh mein paani aa gaya ha.ma isa to zarur try karungi kya abhi bhi market se mujhey kachi haldimil jaygi. aur ek baat batao is sabji ka liya refined oil use kar sakta ha desi ghee use karna jyada jaruri ha kya.pls iski reply jaldi karna mera is sabji ko try karna ka bahut mann ha.
निशा: रीता, आप इसमें रिफाइन्ड ओइल भी स्तेमाल कर सकती हैं, धन्यवाद.
निशा: जया, कच्ची हल्दी तो सर्दियों के मौसम में ही मिलती है.
te h.?2. mewar me sayad haldi sukhi sabji hi banti h .kya aap recipi bata sakti h
निशा: मीना जी, ग्रेवी के लिये दही का यूज किया गया है. सूखी हल्दी की सब्जी के लिये दही डालने की आवश्यकता नहीं हैं.
mem. ye btaiye ki hum Isme pani dal sakte h kya.
निशा: मनीषा, यदि आप सब्जी की ग्रेवी को पतला करना चाहती हैं तो थोड़ा पानी डाल सकती हैं.
निशा: सागी, दही से सब्जी में अच्छा स्वाद आता है.