वेज भुरजी (Mixed Veg Bhurji Recipe)

सर्दियों की आहट के साथ ही बाजार में एकदम ताजी सब्जियां भी मिलने लगतीं हैं. ताजे मटर गोभी, बन्द गोभी व अन्य हरी सब्जियों से बना वेज भुरजी (Mixed Veg Bhurji) आपको और आपके परिवार को बहुत पसन्द आयेगा.
Read : Mixed Veg Bhurji Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mixed Veg Bhurji
- फूल गोभी - 1 - 400 ग्राम (2 कप कद्दूकस किया)
- पत्ता गोभी - 1 छोटा या 200 ग्राम (1 कप कद्दूकस किया)
- हरी मटर - एक कप छिली हुई
- शिमला मिर्च - 2
- पनीर - 200 ग्राम ( एक कप कद्दूकस किया हुआ)
- टमाटर - 2-3 (मीडियम आकार के)
- हरी मिर्च - 1 - 2
- अदरक - एक इंच का लम्बा टुकड़ा
- दही - आधा कप (100 ग्राम)
- तेल - 4 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- साबूत मसाले - (10 कालीमिर्च, 4 लोंग और 2 बड़ी इलाइची छिली हुई, छोटा एक टुकड़ा दाल चीनी)
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम (यदि आप चाहैं)
- नमक - डेड़ छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- काजू - 12 - 15 ( एक काजू को 4-5 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- किशमिश - 20- 25
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Mixed Veg Bhurji
फूल गोभी को साफ कीजिये और बड़े टुकड़े में काट कर नमक के गरम पानी में 5 मिनिट के लिये डाल कर रख दीजिये. पानी से गोभी के टुकड़ो को निकालिये, साफ पानी से 2 बार धोइये और कद्दुकस या फूडप्रोसेसर से बारीक काट लीजिये.
पत्ता गोभी को धो कर कद्दूकस कर लीजिये य़ा फूड प्रोसेसर में या चाकू से एकदम बारीक बारीक कतर लीजिये.
मटर के दाने धो लीजिये. शिमला मिर्च धोकर बारीक काट लीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को बारीक पीस लीजिये. टमाटर को दही डाल कर एक बार मिक्सर को फिर से चला दीजिये ताकि वह टमाटर के मसाले में अच्छी तरह मिक्स हो जाय. साबूत मसाले दरादरा कूट लीजिये.

कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में छिले हुये हरे मटर डाल कर, तल कर प्लेट में निकाल लीजिये. बचे हुये गरम तेल में कटे पत्ता गोभी और शिमला मिर्च कर 2-3 मिनिट फ्राई करके इन्हैं भी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
कढ़ाई में बचा हुआ 2 टेबल स्पून डालिये, तेल में जीरा डाल कर ब्राउन होने तक भूनिये, दरदरे किये मसाले डालिये, हल्का सा भूनिये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालिये और अब पिसा हुआ मसाला डालिये. मसाले को चमचे से चला चला कर तब तक भूनिये जब तक मसाले पर तेल न तैरने लगे.
भुने मसाले में कद्दूकस किया गया फूल गोभी डालिये, मिलाइये और ढककर, धीमी आग पर 2 मिनिट पका लीजिये. ढक्कन खोलिये, सब्जी में मटर, पत्ता गोभी , शिमला मिर्च और कद्दूकस किया हुआ पनीर डाल कर मिलाइये. नमक, काजू, किशमिश और आधा हरा धनियां डालकर मिलाइये. सब्जी 5 मिनिट तक या अच्छी तरह सब्जी से पानी सूखने तक चमचे से चलाते हुये भूनिये. गरमा गरम स्वादिष्ट वेज भुरजी तैयार है.
वेज भुरजी (Mixed Veg Bhurji) प्याले में निकालिये और चपाती, परांठा या चावल किसी के साथ खाइये.
दूसरे तरीके से
ये सब्जियां (गोभी, पत्ता गोभी, मटर, शिमला मिर्च छोटे छोटे टुकड़ों में काटे हुये) हम माइक्रोवेव में प्याले में ढककर 3-4 मिनिट तक पका लें और कढ़ाई में भुने मसाले में सब्जी,नमक, लालमिर्च और हरा धनियां डालकर मिलायें, सब्जी को 3-4 मिनिट तक चमचे से चला चला कर भून कर पकालें. इस तरह भी वेज भुरजी बड़ा ही स्वादिष्ट बनता है.
और भी बेहतर भुरजी बनाने के लिये आप की मनपसन्द सब्जी यदि छूट गई हो तो इसमें शामिल कर लें और नापसन्द सब्जी यदि इस लिस्ट में हो तो हटा दें.
कमेंट (19)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
hello mem, i am big fen of you i asked you someting for make the grevy, i asked you that how to make a white greavy for panner sabji.........
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रभा, मेरी ज्यादातर रैसिपी इंगलिश में उपलब्ध हैं, वेबसाइट के होम पेज पर लेफ्ट में बोक्स में लिखे हुये see our recipe in English click here, इस पर क्लिक करके आप हमारी इंगलिश रैसिपी पर पहुंच जायेंगे, प्लीज सी दैट.
निशा: पिज्जा सास की रैसिपी का वीडियो तो मेरे चैनल पर उपलब्ध है, वेबसाइट पर रैसिपी भी लिखकर जल्दी ही डाल दूंगी.
निशा: चेताली, बहुत बहुत धन्यवाद.
khana banane ke maamle me meri guru ap hi hain. bht kuch seekha apse. thnx a lot :)
निशा: विनीता, धन्यवाद.
निशा:धन्यवाद ज़ोया, मैं इसकी कोशिश करूंगी
nisha jee kya is bhurji mein hum gajar,aloo bhi daal sakte hain grate kerke.
plz tell
निशा: रूपल आप ये सब्जियां डाल सकती हैं.
As the cold sets in, fresh vegetables are available in the market. Mixed Veg Bhurji made with fresh peas, cabbage, cauliflower and other vegetable. will surely be loved by you and your family.
- Ingredients for Mixed Veg Bhurji
Cauliflower - 1 to 400 grams (2 cups, grated)
Cabbage - 1 small or 200 grams (1 cup, grated)
Green peas - 1 cup(peeled)
Capsicum - 2
Paneer(cheese) - 200 grams ( 1 cup, grated)
Tomatoes - 2 to 3 (medium sized)
Green chillies - 1 to 2
Ginger - 1 inch long piece
Curd - 1/2 cup (100 grams)
Oil - 4 tbsp
Jeera(cumin seeds) - 1/2 tsp
Whole spices - (10 black pepper, 4 cloves and 2 Elaichi(cardamom), 1 small piece of cinnamon)
Turmeric powder - 1/2 tsp
Coriander(dhaniya) powder - 1 tsp
Red chilli powder - less than 1/4 tsp(if you want)
Salt - 1 1/2 tsp (add to taste)
Cashew nut - 12 to 15 (1cut 1 nut into 5-6 pieces)
Raisins - 20 to 25
Green coriander - 1 tbsp (finely chopped)
- How to make Mixed Veg Bhurji
Clean the cauliflower and cut into big pieces. Put these pieces in hot salt water and soak for 5 minutes. Take out the cauliflower pieces from the water, wash them twice with clean water and grate or finely chop in a food processor.
Wash the cabbage then grate it or finely chop in a food processor or use a knife.
Wash the peas. Wash capsicums and finely chop them.
Make a fine paste of tomatoes, green chilles and ginger. Put this tomato paste in a mixer with curd to mix the two properly. Crush the whole spices to make a coarse powder.
Pour 2 tbsp oil in a frying pan(kadhai) and heat, put the peeled peas in hot oil then take them out after they get fried and keep them on a plate. In the remaining hot oil put the grated cabbage and capsicum then fry for 2-3 minutes. Take these out and keep on a plate.
Pour the remaining 2 tbsp oil in the pan, put Jeera in hot oil and roast till it turns brown. Also put in the powdered spices, gently fry then add turmeric powder, coriander powder and the paste of spices. Fry these ingredients till oil starts to float over the spices.
Add grated cauliflower to the fried spices, mix and put the lid on. Cook these for 2 minutes. Open the lid and put peas, cabbage, capsicum and grated Paneer then mix well. Now put salt, cashew nuts, raisins and half of the coriander, mix all these contents properly. Stir fry for 5 minutes till all of the dries up from the vegetables. Hot Mixed Veg Bhurji is ready.
वेज भुरजी (Mixed Veg Bhurji) प्याले में निकालिये और चपाती, परांठा या चावल किसी के साथ खाइये.
Another method
Put the vegetables(cauliflower, peas, capsicum, cabbage) cut into small pieces in the microwave(in a covered bowl) and cook for 3-4 minutes. Mix these cooked vegetables along with salt, red chilli powder and red chilly powder to the fried spices then stir fry for 3-4 minutes. This makes very tasty Mixed Veg Bhurji.
To make much better Bhurji, choose your favourite vegetables and remove those which you don't like from this list.
hum vaishano devi ja rahe hai december end mein apse puchna chahti hoon eisa kya bna kar le jana chahiye jo safar mein le ja sake taki lammbe safar mein kharab na ho
pls nisha ji reply soon
jyotsna
निशा: ज्योत्सना, मिस्सी पूरी के साथ, भरवां करेले, मठरी, बेसन के लड्डू इत्यादि और जो भी आपको पसन्द हो बना लीजिये, बहुत सारे खाने बहुत दिन तक चलते हैं.
निशा: अंजिता,इसके लिये मुझे अभी और समय लगेगा.
Aapne ankoot ki sabzi ki widhi apni website par nahin dali (jo goverdhan ke din banti hai )
निशा: शालिनी, आप विशेष कालम में अन्नकूट की सब्जी देख सकती है.