फालसे का शरबत - Falsa Sharbat Recipe

इस कड़कती गर्मी के मौसम में अगर एक गिलास शरबत मिल जाय, तो सच में बहुत अच्छा लगता है. और अगर ये शरबत फालसे (Phalse ka Juice) हो तो क्या कहना! फालसे (Grewia asiatica) का शरबत उत्तर प्रदेश में खूब पिया जाता है,
पहले गर्मी के दिनों में फालसे बेचने वालों की आवाज सुना करते थे. वे जोर जोर से चिल्लाते थे "ठंडे मीठे फालसे, तरी तरावट के फालसे", उन दिनों फालसे आते भी बहुत थे, लेकिन आजकल बाजार में फालसे हर जगह दिखायी नहीं देते लेकिन ढूंढने पर मिल जाते हैं.
फालसे (Phalse, False or Phalsa) जामुन से आधे आकार का छोटा सा लेकिन बहुत गुणकारी फल है. इन्हें आमतौर पर नमक मिलाकर खाया जाता है, लेकिन इसका शरबत और कुल्फी का कोई जबाब नहीं होता. आईये आज फालसे का शरबत बनायें
Read - Falsa Sharbat Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Phalsa Sharbat
- फालसे - 250 ग्राम (1 1/2 कप)
- चीनी - आधा कप से थोड़ा कम
- काला नमक - आधा छोटी चम्मच
- बर्फ के क्यूब्स - एक कप

विधि - How to make Phalse ka Sharbat - Phalsa Sharbat
पहले तो फालसे के फलों को कपड़े में रखकर हाथ से मसल कर पानी में इसका रस निकालते थे लेकिन वह तरीका समय के साथ पुराना हुआ. मिक्सर में इसका रस बनाना बहुत ही आसान हो गया है.
फालसे धोइये कर छलनी में रखिये और अतिरिक्त पानी हटने तक सुखा लीजिये, मिक्सर में चीनी और आधा कप पानी डाल कर, चीनी घुलने तक फैट लीजिये, अब इसमें फालसे और 1 कप पानी डालिये और बिलकुल थोड़ा चला दीजिये. इसके बाद थोड़ा सा पानी और डालकर इसे फिर से फैंट लीजिए.
शरबत को मिक्सर से निकाल कर छान लीजिये, इसमें काला नमक डालकर मिक्स कर लीजिए. फालसे का शरबत तैयार है. इसे सर्व करने के लिए गिलास में डालिए और ऊपर से आइस क्यूब्स डाल दीजिए.
- पांच सदस्यों के लिये
- समय - 15 मिनिट
कमेंट (24)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हितेन जी, माफ कीजिएगा, मै आपका कमेन्ट समझ नही पा रही.
निशा: अंकित जी, इसके लिये फालसे को पीस कर उसका रस छान कर निकाल लीजिये, चीनी की 2 तार वाली चाशनी तैयार कीजिये, इसमें फालसे का रस और 1-2 नीबू का रस मिला दीजिये, तैयार शरबत को बोटल में भरकर फ्रिज में रख लीजिये, और 2-3 महिने तक यूज कीजिये.
i lived in jhansi uttarpardesh but i will never any such kind of falsa fruit ever in my life i want to buy it can you please recognise me where it's aviliable in the market or it's other name in english or hindi also
निशा: कंचन जी, फालसे हमारे यहां नोयडा में मार्केट में मिल जाते हैं, ये मई और जून के महिने में बाजार में मिलते हैं. ये जामुन से 4-5 गुने छोटे गोल और मिलते जुलते कलर के होते हैं.
निशा: राकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam,please let me know how we can preserve this recipe like podina and nibu Shabbat recipe?so that we can serve to guest when falsa are not available.
निशा: कीर्ती जी, इसके लिये फालसे को पीस कर उसका रस छान कर निकाल लीजिये, चीनी की 2 तार वाली चाशनी तैयार कीजिये, इसमें फालसे का रस और 2-3 का रस मिला दीजिये, तैयार शरबत को बोटल में भरकर फ्रिज में रख लीजिये, और 2-3 महिने तक यूज कीजिये.
i req you mam plss Badaam sharbat ki recepie dale or 30mins breakfast item kuch nnew and easy plss.....mam....
निशा: आयुष जी, मैं बादाम शर्बत बनाने की कोशिश करती हूँ, कई प्रकार के ब्रेकफस्ट मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: रीता, मैं आपके पास में ही रहती हूँ.
we are from kandhkot, sindh Pakistan
निशा: लियाकत, धन्यवाद.
निशा: श्वेता, फालसे को इंगलिश में Grewia asiatica कहा जाता है.
Thanks for the receipy. I prepared it many timesbefore, the Falsa were hard, I steamed it and prepared its concentrate.
I was able to store it for 15-20 days.
Any way thanks for delicious drink.
निशा: प्रभात, फालसे छोटे जामुन को नहीं कहते हैं, वह एक अलग फल है.
निशा: नहीं, फालसे के शरबत को प्रिजर्व करने का तरीका मुझे नहीं आता
Plz reply as early as possible. i am waiting for your reply.
निशा: फालसे और करोंदे दोनों अलग अलग हैं.
I'm a Daily Visitor of ur Site.But i want to request u 2 plz add chinese and cakes receipes as well.Hope u will listen add as well.
Thank You.