अंकुरित मूंग दाल (Sprouted Moong Dal Curry Recipe)

दालें हमारे रोजाना के खाने का मुख्य भाग है. इन्हैं यदि रोजाना बदल बद्ल कर बनाया जाय तो खाने का स्वाद बदलता है और स्वाद भी अच्छा लगता है. दालों में प्रोटीन्स और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, लेकिन इनमें अंकुरण होने के बाद इनके पोषक तत्व कई गुने बड़ जाते हैं.
पोषक तत्वों और फाइबर से भरी हुई ये दालें हमारे लिये सादा दालों की अपेक्षा और अधिक लाभकारी हैं. अंकुरित दाल (Sprouted lentils) या चने कच्चे या हल्का सा उबाल कर नमक नीबू डाल कर तो खाते ही हैं, लेकिन इन्ही अंकुरित दाल की करी और भी अधिक स्वादिष्ट, सुपाच्य व अधिक विटामिन वाली होती है. आज हम अंकुरित मूंग की दाल (Sprouted Whole Moong Dal Curry) बनायें.
Read : Sprouted Moong Dal Curry Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sprouted Moong Dal Curry
- अंकुरित मूंग - 1 कप (अंकुरित कैसे करें?)
- नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
- टमाटर - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- कच्चा नारियल - 2 टेबल स्पून (कतरे हुये टुकड़े) यदि आप चाहें
- हरी मिर्च - 2
- घी - 1 टेबल स्पून
- हींग - 2 पिंच
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून
विधि -How to make Sprouted Moong Dal Curry
अंकुरित मूंग (Sprouted Moong) को धो कर कुकर में डालिये, पानी (तीन गुना पानी ) और नमक डाल कर कुकर बन्द कर दीजिये और दाल पकने के लिये रख दीजिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद धीमी गैस पर 3-4 मिनिट तक दाल को पकने दीजिये.

टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और नारियल को मिक्सर से बारीक पीस लीजिये. कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, घी में हींग और जीरा डालिये, जीरा कड़कने के बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और मसाले का पेस्ट डाल कर मसाले को इतना भूनिये कि मसाले के ऊपर घी तैरने लगे.
कुकर खोलिये दाल को जितना पतला और गाड़ा करना है उसके हिसाब से पानी, भुना हुआ मसाला, लाल मिर्च और गरम मसाला मिला दीजिये. अंकुरित मूंगदाल तैयार है. दाल को टेस्ट करके नमक को एडजस्ट कर लीजिये.
तैयार दाल को प्याले में निकालिये, हरा धनिया और घी या मक्खन डाल कर सजाइये. गरमा गरम अंकुरित मूंग की दाल को चपाती, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
चार सदस्यों के लिये
समय - 30 मिनिट
नाश्ता
1 कप अंकुरित दाल क 1 चम्मच मक्खन थोड़ा सा नमक डाल कर माइक्रोवेब में 3 मिनिट के लिये रख दीजिये, निकालिये थोड़ा सा नीबू का रस, एक चौथाई छोटी काली मिर्च डाल और एक टेबल स्पून रोस्टेड छिलका रहित मूंगफली दाने मिलाइये. सुबह का नाश्ता या शाम को खाना खाने से पहले खाइये यह आपको बहुत पसन्द आयेगा.
कमेंट (23)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अल्ताफ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
मुझे काम तेल ओर मसाले वाली सब्ज़ी खनी ह सो प्लीज़
निशा: जितेश जी, आप देखेंगे कि मेरी रेसिपीज में सब्जी कम तेल मसाले होते हैं लेकिन आप बहुत कम तेल मसाले वाली सब्जी चाहते तो हम उनकी मात्रा कम करके अपने अनुसार सब्जी बना सकते हैं.
निशा: सपना जी, स्प्राउट्स कुकर में डालें, थोड़ा सा नमक डालकर मिलायें, बिलकुल थोड़ा पानी डालें, और 1 सीटी आने तक पकायें, कुकर का प्रेशर खतम होने तक उसे कुकर में ही रहने दें, बहुत अच्छे स्प्राउट खाने के लिये तैयार है, आप इसमें थोड़ा सा नीबू का रस और हरा धनियां डाल सकती हैं.
निशा: दीपक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Very nyc info...thanx to u juz loved♥ it!
Very very nice recipes, thank you ma'am!
Mam plz moong ki sabji ki recipe bata dijiye
निशा: दीपा, ये मूंग साबूत मूंग है जिनसे दाल बनाते हैं, प्लीज बतायें.
How to do ankurit daal. Your icon for how to ankurit dal is not working. Pl write down in detail
निशा: शालिनी, वेबसाइट पर how do sprouts lentil रैसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर लिखकर इन्हें देखा जा सकता है.
Thx mam
hello mam,
i am fan of your receipies.before coming to contact to your website,i can't be able to make my any receipe very tasty as now i can do.So Thanks for it.
Mam. I have some queries about cooking. So i want u solve my these queries. What's the difference between the tomato we use in the form of grnd it or simply cut into pieces.
निशा: प्रिया, टमाटर पीसे तो बहुत जल्द पिस जाते हैं जबकि छोटे छोटे काटने में समय ज्यादा लगता है. पिसे टमाटर से ग्रेवी का कलर और गाड़ा पन अच्छा आता है जबकि कटे टमाटर से ग्रेवी उतनी अच्छी नहीं दिखती. पिसे टमाटर की ग्रेवी चिकनी दिखती है लेकिन कटे टमाटर के छिलके अलग अलग दिखाइ देते हैं. आप चाहे तो टमाटर काट कर ग्रेवी बना सकती हैं.
Lentils(dal) are an important part of our daily food. If we make it differently everyday then it chages the taste of our food and tastes much better. Lentils are high on protein and carbohydrates, but the sprouts increase its nutrition.
These lentils filled with nutrients and fiber are more beneficial than our normal pulses. We do eat Sprouted lentils or raw chana after boiling a little and mixing with lemon juice, but the curry made with these sprouted lentils is more delicious, easily digestibleand contain more vitamins. Today we will prepare Sprouted Whole Moong Dal Curry.
- Ingredients for Sprouted Moong Dal Curry
Sprouted lentils - 1 cup (how to sprout?)
Salt - add to taste (1 tsp)
Tomatoes - 2
Ginger - 1 inch long piece
Raw coconut - 2 tbsp (grated pieces) if you want
Green chilli - 2
Ghee - 1 tbsp
Heeng(asafoetida) - 2 pinch
Jeera(cumin seeds) - 1/4 tsp
Turmeric powder - 1/4 tsp
Coriander(dhaniya) powder - 1 tsp
Red chilli powder - less than 1/4 tsp
Garam masala - less than 1/4 tsp
Grren coriander - 1 tbsp
-How to make Sprouted Moong Dal Curry
Wash Sprouted Moong and put it in the cooker, add water(three times the quantity of moong) and salt then close the cooker allowing the dal to cook. After 1 whistle goes off cook dal on a low flame for 3-4 minutes.
Make a fine paste of tomatoes, green chilli, ginger and coconut in a mixer. Pour Ghee in a pan and heat, then put Heeng and Jeera in hot Ghee. Once Jeera is fried put in turmeric powder, coriander powder, tomato paste and fry till Ghee floats over the spices.
Open the cooker and add water according to how thick or thin you want the dal. Also put in the fried spices, red chilli powder, garam masala and mix properly. Sprouted Moong dal is ready. Taste dal and adjust salt.
Take out the dal you have prepared in a bowl, garnish with green coriander and Ghee. Serve hot Sprouted Moong dal with chapati, naan or parantha and eat.
Serves - 4
Cooking time - 30 minutes
Snack
Take 1 cup of Sprouted Moong dal, mix with 1 spoon butter and little salt then keep it in the microwave for 3 minutes. Then remove it and put some lemon juice, 1/4 black pepper and 1 tbsp roasted peanuts. You can have it before having breakfast or dinner and you will surely like it.
निशा: सुची, आप विविध कालम में जाकर" अंकुरित चने या दालें - How to Sprout Lentils" लेख पढ़ लीजिये, आपकी प्रोबलम सोल्ब हो जायेगी.
uttar pradesh ki mithai fethua banane ki vidhi bataien.
thanking you