करेले का आचार बनाने का तरीका, बिना आम या अमचूर के Bitter Gourd Pickle Recipe

📅 25 फरवरी 2022 👁 5.7 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

करेले को चटपटा स्वाद देते हुए आज हम बनाएँगे करेले का आचार.  इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसका स्वाद भी बहुत ही लाजवाब होता है.  आज हम करेले का आचार बिना कच्चे आम के बनाएँगे, क्योंकी कच्चे आम हमेशा बाज़ार में मिलते नहीं हैं.  तो आप भी इस आसान विधि के साथ करेले का आचार बनाएं और इसके स्वाद का आनंद लें.

करेले का आचार के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Karela Achaar

करेला - Bottle Gourd - 250 ग्राम

नमक - Salt - 2 छोटी चम्मच

सौंफ - Fennel Seeds - 4 बड़े चम्मच

मेथी दाना - Fenugreek Seeds - 1 छोटी चम्मच

जीरा - Cumin Seeds - 1 छोटी चम्मच

अजवाइन - Carom Seeds - 1 छोटी चम्मच

पीमी सरसों के दाने - Yellow Mustard Seeds - 3 बड़े चम्मच

हींग - Asafoetida - 1 पिंच

काली मिर्च - Black Pepper - 15-20

सरसों का तेल - Mustard Oil - ¾ कप (150 ml)

हल्दी पाउडर - Turmeric Powder - 1 छोटी चम्मच

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - Kashmiri Red Chilli Powder - 1 बड़े चम्मच

काला नमक - Black Salt - 1 छोटी चम्मच

कलौंजी - Black Cumin Seeds - ½ छोटी चम्मच

नींबू का रस - Lemon Juice - 2

सिरका - Vinegar - 2 बड़े चम्मच

करेले का आचार बनाने की विधि Process of making Bitter Gourd Pickle

250 ग्राम करेले को अच्छे से धो कर सुखा लीजिए.  इनके आगे पीछे का काट कर ½-½ cm के गोल-गोल टुकड़े काट लीजिए.  सभी करेले काट कर एक बाउल में रख कर इसमें 1 छोटी चम्मच नमक डालिए.  अब इन्हें अच्छे से मिला कर ढक कर 1 घंटे के लिए रख दीजिए.

समय पूरा होने पर इन्हें छलनी में डाल कर 5 मिनट छलनी में ही रहने दीजिए.  5 मिनट बाद एक ट्रे पर कपड़ा बिछा कर करेले के एक-एक पीस को अलग-अलग रखिए.  इन्हें धूप में 1 घंटे के लिए या पंखे के नीचे 2 घंटे रख कर सुखा लीजिए.

समय पूरा होने पर पेन को गरम करके इसमें 4 बड़े चम्मच सौंफ, 1 छोटी चम्मच मेथी दाना, 1 छोटी चम्मच जीरा और 1 छोटी चम्मच अजवाइन डालिए.  इन्हें लगातार चलाते हुए 2 मिनट लो-मीडियम फ्लेम पर भूनिए.  फिर इसमें 3 बड़े चम्मच पीली सरसों, 1 पिंच हींग और 15-20 काली मिर्च डाल कर 1 मिनट लो-मीडियम फ्लेम पर भूनिए.  भुन जाने पर इन्हें निकाल कर ठंडा कीजिए.

ठंडा होने पर भुने हुए मसालों को मिक्सर जार में डाल कर दरदरा पीस लीजिए.  अब पेन में ¾ कप सरसों का तेल डाल कर धूआं उठने तक गरम कीजिए.  गरम होने पर फ्लेम बंद करके इसे हल्का ठंडा कीजिए.  ठंडा होने पर इसमें 1 छोटी चम्मच हल्दी डाल कर मिलाएं.

फिर इसमें करेले डाल कर अच्छे से मिलाएं.  अब इसमें पिसे हुए मसाले, 1 बड़े चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, 1 छोटी चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच काला नमक और ½ छोटी चम्मच कलौंजी डाल कर अच्छे से मिलाएं.  मसाले करेले के पीस पर अच्छी तरह से कोट होने पर इन्हें कंटेनर में निकाल कर इसमें 2 नींबू का रस और 2 बड़े चम्मच सिरका डाल कर अच्छे से मिलाएं.

इन्हें 3 दिन के लिए रख कर चौथे दिन इसे चलाएं और करेले का चटपटा आचार बनकर तैयार हो जाएगा.  ये सूखा लगने लगेगा क्योंकी मसाले तेल पी जाते हैं, तो इसमें ¼ कप सरसों का तेल (धूआं उठने तक गरम करके) मिलाएं.  इसे खाने के साथ परोसिए और इसके स्वाद का आनंद लीजिए.

सुझाव Suggestions

इसे किसी भी कंटेनर में भरकर रख दीजिए.

कंटेनर गरम पानी से धुला और धूप में सुखाया हुआ होना चाहिए.

आचार को खाने के लिए भी सूखे चम्मच और सूखे हाथ से निकालना है.

इस आचार को साल भर से भी ज़्यादा रख कर खा सकते हैं.

करेले का आचार बनाने का तरीका, बिना आम या अमचूर के Bitter Gourd Pickle Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।