करोंदा मिर्च का अचार Karonda Chilli Pickle Recipe

📅 10 नवंबर 2021 👁 15.1 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

बारिश के वक्त करोंदे की बिक्री चलती ही रहती है और ये स्वास्थ के लिए भी बहुत फायेदेमंद होते हैं.  तो इनको एक चटपटा सा चटकारा देने के लिए आज हम बनाने जा रहे हैं करोंदे हरी मिर्च का आचार.  ये चटपटा और तीखा दोनों ही होता है और इन्हें आप एक बहुत ही आसान विधि के साथ बना सकते हैं.  करोंदे के आचार को आप काफी समय तक रख कर खा सकते हैं.

करोंदे मिर्च के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Karonda Pickle

करोंदा - 150 ग्राम

हरी मिर्च - Green Chilli - 150 ग्राम

नमक - Salt - 1 छोटी चम्मच

आचार मसाला के लिए For Achar Masala

सौंफ - Fennel Seeds - 2 बड़े चम्मच 

पीली सरसों - Yellow Mustard - 2 बड़े चम्मच 

मेथी दाना - Fenugreek Seeds - 1 छोटी चम्मच

जीरा - Cumin Seeds - 1/2 छोटी चम्मच 

सरसों का तेल - Mustard Oil - 1/2 कप

काली सरसों - Black Mustard - 1 छोटी चम्मच

मेथी दाना - Fenugreek Seeds - 1/2 छोटी चम्मच

सौंफ - Fennel Seeds - 1 छोटी चम्मच

अजवायन - Carom Seeds - 1 छोटी चम्मच

कलोंजी - Black Cumin - 1 छोटी चम्मच

हींग - Asafoetida - 1/2 छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर - Turmeric - 1 छोटी चम्मच

नमक - Salt - 1.25 छोटी चम्मच

कश्मीरी लाल मिर्च - Kashmiri Red Chilli - 1.5 छोटी चम्मच

सिरका - White Vinegar - 2 छोटी चम्मच

आचार के लिए करोंदे और हरी मिर्च तैयार करने की विधि Process of making Karonde and Green Chilli ready for Pickle

150 ग्राम करोंदे और 150 ग्राम हरी मिर्च को धो कर अच्छे से सुखा लीजिए.  अब इन्हें करोंदे के डंठल निकालते हुए काटिए.  साथ ही उसका बीज अगर कच्चा हो तो रहने दे सकते हैं और अगर पका हुआ बीज हो तो चाकू से काटते वक्त कट रहा हो तो उसे निकाल दीजिए.  सभी करोंदे इस प्रकार काट कर एक बाउल में रखिए.

अब हरी मिर्च के भी डंठल हटा कर उन्हें बीच में से एक बारी लम्बा काट कर वापस बीच से काट कर चार हिस्से करिए.  अगर लम्बी वाली मिर्च ले रहे हैं तो चार हिस्से करने हैं नहीं तो बस दो.  सभी इसी तरह काट कर उसी बाउल में डालिए.

अब उस बाउल में 1 छोटी चम्मच नमक डाल कर अच्छे से इन्हें मिलाइए.  एक कांच के जार में इन्हें डाल कर एक दिन के लिए रख दीजिए.  इससे करोंदे और हरी मिर्च का सारा मोइस्चर निकल जाएगा.  दूसरे दिन सारा पानी छलनी की मदद से अलग करके 5 मिनट के लिए उन्हें ऐसे ही छलनी में रखिए ताकी सारा पानी अच्छे से निकल जाए.  एक लम्बी ट्रे में इन्हें निकाल कर दो घंटे के लिए सुखाइए.  या तो धूप में रख कर या फिर पंखे के नीचे रख कर सुखा लीजिए.

आचार वाले मसाले बनाने की विधि Process of making masala for Pickle

एक कढ़ाही में 2 बड़े चम्मच सौंफ डाल कर हल्का सा भूनिए.  अब इसमें 2 बड़े चम्मच पीली सरसों, 1 छोटी चम्मच मेथी दाना और ½ छोटी चम्मच जीरा डाल 2-3 मिनट तक भूनिए.  भून लेने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल कर ठंडे करिए.  ठंडे हो जाने के बाद इन्हें हल्का दरदरा पीसिए, आचार के लिए मसाला बन कर तैयार हो जाएगा.

आचार बनाने की विधि Process of making Pickle

कढ़ाही में ½ कप सरसों का तेल डाल कर अच्छे से धुआं उठने तक गरम करिए.  धुआं उठने पर फेल्म को बंद करके तेल को हल्का सा ठंडा करिए.  हल्का सा ठंडा होने पर (फ्लेम को वाप्स जला लीजिए अगर तेल ज़्यादा ठंडा हो जाए तो) इसमें 1 छोटी चम्मच काली सरसों के दाने डाल कर उन्हें चटकने दीजिए.

चटक आने पर इसमें ½ छोटी चम्मच मेथी के दाने, 1 छोटी चम्मच सौंफ, 1 छोटी चम्मच अजवाइन, 1 छोटी चम्मच कलौंजी डाल कर हल्का सा भूनिए.  हल्का भुन जाने पर फ्लेम बंद करिए, अब इसमें ¼ छोटी चम्मच हींग डाल कर थोड़ा और भोनने दीजिए.  मसालों के भुन जाने पर इसमें करोंदे, हरी मिर्च और जो मसाले भून कर पीसें वो डाल दीजिए.  फिर इसमें 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1.25 छोटी चम्मच नमक और 1.5 छोटी चम्मच कशमीरी लाल मेर्च डाल कर अच्छे से मिलाइए.

अच्छी तरह से मिला लेने पर इसमें 2 बड़े चम्मच सिरका डाल कर अच्छी तरह से मिलाइए.  करोंदे हरी मिर्च का आचार बन कर तैयार हो जाएगा.

सुझाव Suggestions

मसालों को धीमे आंच पर भूनें और उन्हें ठंडा करके दरदरा पीसें.

अगर इसमें सिरका डाल रहें हैं तो बहुत ज़्यादा तेल डालने की ज़रूरत नहीं है और अगर नहीं डाल रहे हैं तो आचार को तेल में डुबो कर ही रखना है.

इस आचार को पूरे साल भर तक रख कर खा सकते हैं.

करोंदा मिर्च का अचार Karonda Chilli Pickle Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।