मटर के छोले - बिना घी तेल के बनायें Dry Peas No Oil Curry Recipe

📅 27 जनवरी 2021 👁 8.4 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

बिना तेल और घी क हेल्दी खाना हर कोई चाहता है, मगर स्वाद के चक्कर में ये सब तो खाया ही नहीं हाता है.  लेकिन इस बात को झुटलाते हुए आज हम बनाने जा रहे हैं बिना घी तेल के मटर के छोले.  अब क्योंकी यह बिना घी और तेल के बनेंगे तो सेहत के लिए तो फायदेमंद होंगे ही.  साथ ही इसके स्वाद से आपको एक पल भी ऐसा नहीं लगेगा की यह बिना घी तेल की बनी कोई हेल्दी डिश है.

मटर के छोले के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Matar Chole without Oil

सूखी मटर - Dry Peas - 1 कप (200 ग्राम) (धो कर 6-7 घन्टे पानी में भिगो कर रखना है)

नमक - Salt - 1 छोटा चम्मच

बेकिंग सोडा - Baking Soda - 1/4 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर - Coriander Powder - 1.5 छोटे चम्मच

हल्दी पाउडर - Turmeric Powder - 1/2 छोटा चम्मच

जीरा पाउडर - Cumin Seeds Powder - 1 छोटा चम्मच

हींग - Asafoetida - 1/2 पिंच

टमाटर - Tomato - 2 (150 ग्राम)

हरी मिर्च - Green Chilli - 2

अदरक - Ginger - 1/2 इंच्

कश्मीरी लाल मिर्च - Kashmiri Red Chilli - 1 छोटा चम्मच

गरम मसाला - Garam Masala - 1/2 छोटा चम्मच

हरा धनिया - Coriander Leaves - 1 - 2 बड़े चम्मच

मटर उबालने की विधि Process of boiling Dry Peas

कुकर में 1 कप मटर, 1.5 कप पानी, 1 छोटी चम्मच नमक और ¼ छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डाल कर एक सीटी आने तक उबालिए.  सीटी आने पर फ्लेम धीमी करके 5 मिनट पकाएं.  समय पूरा होने पर कुकर को प्रेशर निकलने तक रख दीजिए.

मटर के छोले बनाने की विधि Process of making Dry Peas Curry

पेन में 1.5 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, ½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटी चम्मच जीरा पाउडर और ½ पिंच हींग डाल कर अच्छी सी खुशबू आने तक धीमी आंच पर मसालों को भूनिए.  अब 2 टमाटर, ½ इंच अदरक का टुकड़ा और 2 हरी मिर्च का एक पेस्ट बनाकर इसमें डालें.  मीडियम फ्लेम पर इन्हें अच्छे से भूनिए, साथ ही इसमें 1 छोटी चम्मच कशमीरी लाल मिर्च (इससे सब्जी में एक अच्छ स्वाद और रंग आयगा) डालें.

अब मसाला गाढ़ा होने तक भूनिए, फिर इसमें ½ छोटी चम्मच गरम मसाला और 1-2 बड़े चम्मच हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिलाएं.  मसाला बनकर तैयार हो जाएगा, फिर इसमें उबले हुए मटर डाल कर अच्छे से मिला कर 3-4 मिनट तक पकाएं.  समय पूरा होने पर मटर के छोले बनकर तैयार हो जाएँगे.  इन्हें रोटी और चावल के साथ परोसिए और इनके स्वाद क आनंद लीजिए.

सुझाव Suggestions

अपने हिसाब से पानी की मात्रा कम या ज़्यादा कर सकते हैं.

मटर के छोले - बिना घी तेल के बनायें Dry Peas No Oil Curry Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।