भुने हुये नमकीन बादाम । Roasted & Salted Almonds | Salted and Roasted almonds in a pan

📅 12 जनवरी 2018 👁 37.1 हज़ार बार देखी गई 💬 2 कमेंट ★ 2.5 (45)

कढ़ाही में भुने हुए नमकीन बादाम लगे एकदम क्रिस्पी और टेस्टी. तला हुआ खाने से परहेज करने वालों के लिए खास रेसिपी.

Read- Roasted & Salted Almonds । Salted and Roasted almonds in a pan

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Salted and Roasted almonds in a pan

  • बादाम- 1 कप (200 ग्राम)
  • नमक- ½ छोटी चम्मच
  • नमक- 2 कप (बादाम भूनने के लिए)

विधि - How to make Roasted & Salted Almonds

एक प्याली में ½ छोटी चम्मच नमक लीजिए. इसमें 2 छोटी चम्मच पानी डालिए और नमक को घोल लीजिए. इस पानी को बादाम के ऊपर डालकर अच्छे से मिला लीजिए.

भारी तले की कढ़ाही लीजिए. इसमें यूज किया हुआ नमक डाल दीजिए और पूरे 5 मिनिट तक गरम कीजिए. इसको एक-एक मिनिट में चलाते रहिए ताकि नमक ऊपर तक अच्छे से गरम हो जाए. नमक का पानी मिले हुए बादाम को भी एक-एक मिनिट में चलाते रहिए ताकि जो पानी नीचे बैठ गया है, वो भी अच्छे से बादाम में मिल जाए.

5 मिनिट बाद, बादाम को गरम नमक में डाल दीजिए.और इन्हें लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर भून लीजिए. बादाम के फूलने और अच्छी सी खुशबू आने पर बादाम भुनकर तैयार हैं. इन्हें छानकर एक अलग प्लेट में रख लीजिए और ठंडा होने दीजिए ताकि ये क्रिस्पी हो जाएं. इन बादाम को भूनने में 3 मिनिट लगे हैं.

एकदम क्रिस्पी और टेस्टी बादाम तैयार हैं. इन्हें पूरी तरह से ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और जब आपका मन करे, तब इन्हें निकालकर खाइए.

सुझाव

  • इस नमक को आप फिर से यूज कर सकते है और चाहे तो पहले से यूज किया हुआ नमक भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • बादाम भूनने के लिए भारी तले की कढ़ाही लें.
  • नमक को पूरी तरह से गरम करें. नमक गरम होने के बाद, बादाम को मध्यम या मध्यम धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए घड़ी से देखकर 3 मिनिट भूनें और तुरंत छान लें. ज्यादा भुन जाने पर ये जल सकते हैं.
  • बादाम के ऊपर ज्यादा नमक लग रहा है, तो इसे हटाने के लिए बादाम को झाड़ सकते हैं या कपड़े से पौंछ भी सकते हैं.

Roasted & Salted Almonds | भुने हुये नमकीन बादाम । Salted and Roasted almonds in a pan

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.5 / 5 (45 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (2)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

kavita
Thank you Nishaji. kay hum almond ki ttarh hi ceshwunut bhi roast kar sakte hai kay ?
NishaMadhulika
कविता जी, बिलकुल आप काजू भी इसी तरह रोस्ट कर सकती हैं.