मिक्स वेज पानी वाला अचार । Shalgam Gajar ka Paniwala Achar | Mix Veg Paniaala Pickle

📅 11 दिसंबर 2017 👁 22.2 हज़ार बार देखी गई 💬 3 कमेंट ★ 4.2 (174)

शलगम, मूली और गाजर से तैयार मिक्स वेज पानी वाला अचार, स्वाद में लगे बेहद मज़ेदार.

Read- Shalgam Gajar ka Paniwala Achar | Mix Veg Paniaala Pickle

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mix Veg Paniaala Pickle

  • छिले हुए शलगम- 2 (200 ग्राम)
  • छिली हुई गाजर- 2 (200 ग्राम)
  • छिली हुई मूली- 1 (100 ग्राम)
  • सरसों का तेल- 2 टेबल स्पून
  • सिरका- 2 टेबल स्पून
  • नमक- 1.5 से 2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • सरसों के दाने- 3 छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
  • सौंफ- 1 छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
  • लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर- ½ छोटी चम्मच

विधि - How to make Shalgam Gajar ka Paniwala Achar

पानी वाला अचार बनाने के लिए एक बर्तन में 3 कप (600 मि ली) पानी डालकर उबलने रख दीजिए. बर्तन को ढक दीजिए ताकि पानी में जल्दी से उबाल आ जाए. 

इसी बीच, शलगम, गाजर और मूली को 1-1 इंच के टुकड़ों में काट लीजिए.

पानी में उबाल आने पर सब्जियों को पानी में डालकर ढक दीजिए और सब्जियों को 3 मिनिट तक उबलने दीजिए.

3 मिनिट बाद, गैस बंद कर दीजिए और 5 मिनिट ऎसे ही ढके रहने दीजिए.

5 मिनिट बाद, अचार बनाने के लिए सब्जी पककर तैयार हैं. इन्हें ठंडा होने दीजिए. ठंडा होने पर, सब्जियों को पानी सहित प्याले में डाल लीजिए. इसमें नमक, सरसों का दरदरा पाउडर, सौंफ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर मिला दीजिए. साथ ही सरसों का तेल और सिरका डालकर भी सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर दीजिए.

शलगम गाजर मूली का पानी वाला अचार बनकर तैयार है. अचार को किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिए. इस अचार को फ्रिज के बाहर रखकर 1.5 से 2 महीने तक खा सकते हैं.

सुझाव

  • पानी उबलने के लिए इतना रखिए कि इसमें सब्जियां अच्छे से डूबकर उबल सके. 
  • सब्जियां अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं और सब्जियों को छोटा या बड़े साइज में भी काट सकते हैं.
  • आपको सरसों के तेल का तीखापन नापसंद हो, तो सरसों के तेल को थोड़ा सा गरम करके ठंडा होने के बाद डालिए. 
  • अचार को बिना सिरके के भी बना सकते हैं लेकिन अचार की शेल्फ लाइफ कम होती है, 10 से 12 दिन में अचार खत्म कर देना चाहिए. 
  • तीनों सब्जियों को मिक्स करने के बजाय यह अचार आप तीनों चीजों से अलग-अलग भी बना सकते हैं. 
  • अचार को जिस कन्टेनर में भरें, उसे उबलते पानी से धो लीजिए और धूप में सुखा लीजिए. 
  • अचार के लिए जो भी चीज यूज करे, बर्तन या कन्टेनर वो गीली या गंदी ना हो. 
  • अचार को सूखे और साफ चम्मच से निकालें.

Shalgam Gajar ka Paniwala Achar | मिक्स वेज पानी वाला अचार । Mix Veg Paniaala Pickle

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (174 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (3)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

bandevi singh
प्रणाम मै'म! आज आपने एकदम यूनिक रेसिपी से अवगत कराया! इसके लिये हम आपके कृतज्ञ हैं!! एक छोटी-सी रचना आपके लिये-
निशा-दिशा पर चल हमें मिले मधुर पकवान।
पाककला की देवि तुम देती मनहर ज्ञान।।
देती मनहर ज्ञान,रेसिपी नई बताती।
घरवालों का हृदय जीतना हमें सिखाती।।
कैसे हो तारीफ़ तुम्हारी,शब्द मौन है।
पाककला में तुमसे बढ़कर आज कौन है।।
(मनहर- मन को हरने वाला)
निशा: बनदेवी जी, मेरा छोटा सा काम और आपका इतना प्यार मेरे लिये बहुत बहुत धन्यवाद और आभार इतनी सुंदर रचना के लिये.
Mohan Kumar
Wah Nishaji aapki recipe ek se badkar ek hoti hai. Kaash meri mother bhi apki hi tarah trained hoti, to mujhe bhi itni sari dishes jhane ko milti. Main roj nayi nayi farmaish karta.

निशा: मोहन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anita Jain
Namaskar Nishaji, apne to naye style ka achar bana daala. Hum ise try karna chahenge lekin sarso ki jagh aur kya use kar sakte hain. Yeh hume mil nahi pati. Pani wala achar itne din chalega kya, Isme sirka na daale aur nimboo dale to

निशा: अनीता जी, आप इसमें नींबू का उपयोग कर सकते हैं.