महेरी (Maheri Recipe)

महेरी किसी समय गांवों में सुबह नाश्ते में खाई जाती थी. ये ताजा ताजा बिलोये मठे से बनायी जाती रही है. मुझे नहीं मालूम कि आजकल भी यह बनायी जाती है या नहीं. लेकिन आज हम घर पर फिर बना डालते है महेरी.
महेरी गेंहू या बाजरे के दलिये टुटे हुये चावल में से किसी की भी बनायी जा सकती है. हम जाती हुई सर्दियों का आनन्द लेने के कारण बाजरे की महेरी बना रहे हैं अन्य प्रकार की महेरी की विधि भी यही है.
Read - Maheri Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Maheri Recipe
- बाजरे का दलिया - 100 ग्राम (बाजरे को मिक्सी में डालकर, छान फटक कर बनाया जा सकता है)
- मठ्ठा - 400 ग्राम (200 ग्राम दही में 200 ग्राम पानी डाल कर मिक्सी में फैंट लीजिये)
- नमक - स्वादानुसार
विधि - How to make Maheri Recipe
दलिया का तीन गुना पानी किसी बर्तन में डाल कर गरम करने रख दीजिये.
पानी गरम हो जाय तब दलिया को गरम पानी में डालिये और चमचे से चलाइये. पानी में उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये. दलिया को थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहैं.
दलिया नरम हो जाय, पानी के साथ मिल जाय, तब उसमें मठ्ठा डाल कर चमचे से चलाते रहें, जब तक कि उसमें उबाल न आ जाय. उबाल आने के बाद नमक डाल कर, 3-4 मिनिट तक दलिया को धीमी गैस पर पकने दीजिये.
आपकी महेरी तैयार है. गरमा गरम महेरी हरे धनिये की चटनी, टमाटर की चटनी, किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (26)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
sabhi ko maheri ki yaad dilane k liye sukriya
निशा: श्याम जी, मुझे खुशी है की आपको मेरी रेसिपी पसंद आई आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुराग जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hamari ma makka ki aate se banti hai or use milk+sugar add kar ke khai jati hai
verry god
निशा: वंदू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनूप जी आप सही कह रहे हैं, पहले की अपेक्षा खाना काफी बदल चुका है, ये हमारी ट्रेडिशनल रेसिपी है, जिन्हैं आप कभी कभी बनाकर पहले के खाने को याद करते हुये उनका स्वाद ले सकते हैं, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका, जी हां ये राजस्थान की रावडी ही है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिनेश जी, राजस्थान में इसको छाछ रावड़ी ही कहा जाता है, धन्यवाद.
निशा: चेतन, बाजरे को दरदर मोटा रखना है, महेरी गेहूं के दलिया से भी इसी तरह बनाई जाती है.
निशा: तनु, धन्यवाद.
milk ke saath its awesome..:)
mujhe vanilla ice cream ki reeipe please mail kar de.. wihout egg.
Thanks,
archana
yahan maheri ki recipe padhkar dil khush ho gaya....par hamare yahan maheri dhoodh ke sath khayi jati hai....par main chatni k sath bhi try karungi...
thanks...
thankyou
निशा: जीगरी, यह चावल से भी बनता है,