रबडी़ खीर - Rabri Kheer recipes - How to make rabri kheer

दूध में दरदरा पिसा चावल मिलाकर पकाया और फिर रबड़ी मिलादी इस तरह बनाई हुई खीर स्वाद में एकदम अलग होती है, इसे किसी भी स्पेशल अवसर या किसी भी पार्टी में बनाया जा सकता है.
Read - Rabri Kheer recipes - How to make rabri kheer Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rabri Kheer recipe
- रबडी़ - 250 ग्राम
- चावल - ¼ कप (50 ग्राम)
- चीनी - ½ कप (100 गाम) और स्वादानुसार
- इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- बादाम - 10-12
- काजू - 10-12
- दूध - 1 लीटर
विधि - How to make Shahi rabri kheer
चावलों को अच्छे से साफ करके धोकर पानी में ½ घंटे के लिए भिगो कर रख दीजिए इसके बाद पानी हटाकर चावलों को दरदरा पीस लीजिए
दूध को भगोने में डाल कर उबालने के लिए रख दीजिए. दूध में उबाल आने पर भीगे पिसे चावल डाल दीजिए, और अच्छी तरह चलाते हुये मिला दीजिये और अब दूध को हर 1-2 मिनिट में चलाते रहें और गैस की आंच को मीडियम ही रखें.
काजू और बादाम को बारीक टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए. जब चावल पक जाएं, दूध और चावल मिल कर एक हो जाय तब कटे हुये काजू, बादाम और किशमिश खीर में डाल दीजिये.

चावल और मेवे सभी मुलायम हो गये हैं और खीर गाढ़ी हो गई है. गैस बंद कर दीजिए अब खीर में चीनी डाल दीजिये और इलाइची मिला दीजिये और खीर को 2-3 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए ताकि चीनी घुल जाए, ढक्कन खोलिये और खीर को अच्छी तरह चला दीजिये, खीर को थोड़ा ठंडा होने के बाद, इसमें रबडी़ डाल कर मिला दीजिए.
खीर बनकर तैयार है, प्याले में निकाल लिजिए और बारीक कटे हुए काजू बादाम से सजाएं और सर्व कीजिए. रबड़ी खीर ठंडी और गरम दोंनों ही तरह की अच्छी लगती है. रबडी़ खीर को फ्रिज में रख कर के 3 दिनों तक खाया जा सकता है.
सुझाव:
दूध में चावल डालने के बाद खीर को थोड़ी थोड़ी देर में चलाते अवश्य रहें, दूध बरतन के तले में नहीं लगना चाहिये.
खीर में ड्राई फ्रूट अपनी पसन्द के अनुसार कम या अधिक लिये जा सकते हैं, जो ड्राई फ्रूट आपको पसन्द न हों उन्हैं छोड़ सकते हैं.
- 4-6 सदस्यों के लिये
- समय - 45 मिनिट
कमेंट (26)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanks for the advice
Muhje yeh punch a hey jo dosa batter hum market se latey hey usme kitne Soooji dalnee hoote hey or mam jaaab bhee mei market ke batter se dosa banaaate hu mera dosa tawe per theek se feleeeeeelta nahi hey mei usko non stick taser per banateee hu pls muhje is ka solution baatey
और दोसा बनाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें कि दोसा फैलाने से पहले भीगे हुये मोटे कपड़े से तवे को अवश्य पोंछ लीजिये, ताकि तवा साफ हो जाय और थोड़ा ठंडा भी हो जाय.
दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये. यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा और अधिक कुरकुरा नहीं बनेगा.
जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय.
दोसा पलटने से पहले उसे निचली परत ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.
Meine aaapke mango ice cream recipe try ke meine jaaab ice cream jaaamney ke liye Rakhee Taaaab ice cream mei ice crystal bhee jam rahey hey pls tell mei usko theek kaise karu
Recipe.
Plz tell atta kari kese banaye
निशा: कोमल जी, मैं आपका सवाल सही से समझ नहीं पाई हूं.
निशा: नैना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thnks
निशा: पंकज जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: यस जी, रबड़ी खीर को दूध को गाढ़ा करके बनाया जाता है, तभी इसमें स्वाद आता है. मावे का सीधा इस्तेमाल तो हुआ ही नही है.
निशा: शिवानी जी, धन्यवाद.
Thanx .
निशा: रविन्दर जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Kheer ko jyada Dino tak Kaise surakxit rakha ja Sakta hai...
निशा: प्रकाश जी, खीर को फ्रिज में रखकर 2-3 दिन तक यूज किया जा सकता है लेकिन अधिक समय तक रखनी हो तो आप उसे डिब्बे में रखकर फ्रीजर में रख सकते हैं, जब खाना हो तब 1/2 घंटे पहले निकाल कर बाहर रख कर यूज कर लीजिये.
निशा: करुना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्वेता जी, यदि आप रबड़ी खीर बनाना चाहते हैं तब तो रबड़ी ही मिलायेगे.
निशा: विनोद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
After all this kheer was very yummy
Can you please tell when did you start doing cooking? in what age
निशा: आरुशी जी, मैं वेजीटेरियन खाना ही बनाती हूँ. मैंने खाना बनाना 14 साल में शुरू कर दिया था, मुझे खाना बनाना अच्छा लगता था और अभी तो बहुत ज्यादा अच्छा लगता है.
निशा: मिसबाह जी मैं कोशिश करूंगी.
Nice recipe.
निशा: पल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मिसवाह जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सचिन जी हमारे परिवार वेज खाना ही खाया जाता है और मुझे यही बनाने आते हैं.