मक्की का उपमा - Corn Meal Upma Recipe - Upma Recipe Maize flour - Cornmeal Vegetable Upma

सर्दियों में मक्के के आटे से रोटी, हलवा, महेरी, खिचड़ी के अलावा मक्के का उपमा भी पसंद किया जाता है. जब भी कभी झटपट नाश्ता बनाना हो, मक्की के आटे को भूनिये. वेजीटेबल स्टिर फ्राय कीजिये और थोड़ी ही देर में वेज मक्की उपमा तैयार.
Read - Corn Meal Upma Recipe - Upma Recipe Maize flour Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Corn Meal Upma Recipe
- मक्के का आटा - ½ कप (75 ग्राम)
- मटर - ¼ कप
- फूल गोभी - ¼ कप ( बारीक कटी हुई)
- गाजर - ¼ कप (बारीक कटी हुई)
- मूंगफली के दाने - ¼ कप
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- घी - 2-3 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- सरसों के दाने - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अदरक - ½ इंच टुकडा़ (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- करी पत्ता - 8-10
विधि - How to make Cornmeal Vegetable Upma
कढा़ई मे 1 टेबल स्पून घी डाल दीजिए, घी को मेल्ट होने दीजिये, अब मक्के का आटा डालकर धीमी आंच पर इसे लगातार चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक भून कर, प्लेट मे निकाल लीजिए. कढा़ई में 1 टेबल स्पून घी डाल कर मूगफली के दानों को क्रिस्प होने तक भून कर प्लेट निकाल लीजिए.
बचे घी में जीरा और राई के दाने डाल दीजिये, दाने भुनने के बाद, हींग, हरी मिर्च, अदरक और करी पत्ता डाल दीजिए. मटर के दाने, गोभी और कटे हुये गाजर भी डाल दीजिये, सब्जियों को 1 मिनिट लगातार चलाते हुए भूनिये और ढककर 2 मिनिट तक धीमी आग पर पका लीजिए. सब्जियां हल्की नरम हो जायेंगी.

अब 1 कप पानी और नमक डाल दीजिये, और उबाल आने दीजिए. पानी में उबाल आने पर भूना हुआ मक्के का आटा डाल कर इसे लगातार चलाते हुए अच्छी तरह से मिला दीजिए, और उपमा गाढा़ होने तक पका लीजिए. अब मूंगफली के दाने, और 1-2 छोटे चम्मच घी और थोडा़ सा हरा धनिया भी डाल दीजिए और मिला दीजिए.
मक्के का उपमा बनकर तैयार है. उपमा को प्लेट में निकाल लीजिये और मूंगफली के दानों और हरा धनिया को ऊपर से डालकर सजाइये.
सुझाव:
- मक्के के आटे को मीडियम और धीमी आग पर भूने.
- घी अपनी इच्छानुसार कम या थोड़ा अधिक लिया जा सकता है.
- 2-3 सदस्यों के लिये
- समय - 25 मिनिट
कमेंट (22)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Iss recipe ke liye bohot dhanyavad. Yeh hamare yaha bhi banti hai aur isse hum "ukarpindi" kehte gain.
Nisha ji mujhe apse "kheech" banana seekhna hai jise jwar ya makka ke atte se banaya jata hai aur jise ghee me dubokar khate hai.
Aap please yeh recipe hame bhi sikhaye.
Thank you Nisha ji.
निशा: अर्पिता जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: रचना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आपको मक्की का आटा यानिकि कॉर्नमील फ्लोर लेना है जोकि पीले और व्हाईट किसी भी रंग का लिया जा सकता है.
निशा: दीप्ती जी, धन्यवाद.
and easy to make
I'm a student and everytime searches for these easy and Quick recipes.....
निशा: मनीष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रचना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रूपाली जी, वेबसाइट पर अनेक रेसिपी है जो बहुत कम तेल से बनी हुई है, और फल और सैलड इसके लिये बहुत अच्छे होते हैं, इनमें तेल घी यूज नहीं होता.
निशा: भारती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:उपमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गनेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेघा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कुसुम जी, आप तेल का उपयोग कर सकते हैं.
Maine aap Ki bohat sari recipes dekhi .lekin aaj ta ek bhi tri nai Ki qki mujhe bhi cooking bohat psand ha or ye sab kuch aata hai .n tuchwood mere hath me swaad bhi boht hai..vase koi b dish Mann or dil se bhai jaye to usme swaad apne aap aa jata ha...boht kuch mujhe apne parents se sikhne ko Mila ...or aap jase nice cook se bhi sikhne ko mil raha ha...thanks..
निशा: मंजरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कार्न फ्लोर मक्का का स्टार्च होता है, आटा नहीं. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, वेबसाइट पर पालक की कढ़ी और मेथी की कढ़ी उपलब्ध हैं, बिलकुल इसी तरह बथुआ की कढ़ी बनाई जाती है, प्लीज आप इन्हैं देख लीजिये, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुधीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शशि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तुहिना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.