मूंगदाल - Moong dal tadka recipe - Restaurant style yellow dal tadka recipe

मूंग की दाल सबसे जल्दी पचने वाली दाल है. जब कुछ हल्का फुल्का लेकिन जायकेदार खाने का मन हो तब मूंग दाल तड़का बनाईये, सभी को बहुत पसंद आयेगी.
Read - Moong Dal Tadka Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for yellow moong dal recipe
- मूंगदाल - ½ कप (100 ग्राम)
- घी - 2 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ)
- करी पत्ता - 6-7
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- साबुत लाल मिर्च - 1
- लाल मिर्च - ¼ छोटी चम्मच
- हल्दी - ¼ छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- अदरक पेस्ट - ½ छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Dhuli Moong Ki Dal
दाल को अच्छे से साफ करके धोकर 15-20 मिनिट पानी में भिगो कर रख दीजिए. मूंग दाल को बिना भिगोये, तुरन्त धोकर भी बनाया जा सकता है, यह बहुत जल्द पकने वाली दाल है.
मूंगदाल को आप दो तरह से बना सकते हैं. पहले आप मूंगदाल को कुकर में सीटी दिला कर बाद में तड़का लगा दीजिए या फिर पहले कुकर में मसाला भून लीजिये, लीजिए उसके बाद दाल डालकर पका लीजिए.
हम यहां पर दाल को पहले तड़का लगाकर बना रहे हैं, इसके लिए सबसे पहले कुकर को गरम कीजिए, घी डाल दीजिए घी को मेल्ट होने दीजिए.
टमाटर को अच्छे से धोकर छोटा-छोटा बारीक काट कर तैयार कर लीजिए.
घी गरम होने पर जीरा और हींग डाल दीजिए, जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए.
मसाला भूनने पर इसमें बारीक कटे हुए टमाटर डालिए, और मसाले को तब तक भूने जब तक की मसाले से घी न अलग होने लगे. मूंग दाल को मसाले में डाल दीजिए और 1-2 मिनिट मसाले के साथ चलाते हुए भून लीजिए.

दाल में 2 कप पानी और नमक, डाल कर मिला दीजिए. कुकर का ढक्कन बंद कर दीजिए और दाल में 1 सीटी आने तक पका लीजिए. सीटी आने पर गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर खत्म होने पर ढक्कन खोल लीजिए(दाल में दाल के दाने दिखते रहें एसी दाल पसन्द करते हों तब कुकर का थोड़ा सा प्रेशर निकाल दीजिये).
दाल बनकर तैयार है इसमें हरा धनिया डालकर मिला दीजिए. दाल को प्याले में निकाल लीजिए.
दाल में अलग से तड़का लगाने के लिए छोटी कढ़ाई में 1 छोटा चम्मच घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में करी पत्ता, साबुत लाल मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डाल कर गैस बंद कर दीजिए, इस तड़के को दाल के ऊपर डालकर सजाइये. स्वादिष्ट मूंगदाल बन कर तैयार है आप इसे चपाती, चावल और दलिया के साथ परोसिये और खाईये.
सुझाव:
- दाल को अपने पसन्द के अनुसार लहसन और प्याज डालकर भी बनाया जा सकता है.
- दाल को अपने अनुसार गाढ़ा या पतला बनाया जा सकता है.
- 2-4 सदस्यों के लिए पर्याप्त
समय - 20 मिनिट
Moong dal tadka recipe - Restaurant style yellow dal tadka recipe
कमेंट (60)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रामेश्वर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हनी जी, आप इसमें तेल का उपयोग भी कर सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
निशा: चंद्रप्रकाश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माही जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सदफ जी, करेले को काटे, पहले नमक लगाकर आधा घंटे के लिये रख दीजिये, इसके बाद धो कर उन्हैं बनायें, करेले कढ़वे नहीं बनेंगे, और हल्का कढ़वापन तो करेले का स्वाद है, वह अच्छा लगता है.
निशा: चंदन जी, मूंग दाल को सुबह बना लें और ठंडा होने पर फ्रिज में रख दिया जाय, परोसने के लिये मूंग दाल को गरम करें, तड़का लगाये और बोयल पानी भी मिलाये, मसाले एडजैसट करके, खाने वाली कनसिसटेन्सी में बनाकर सर्व करें. इसे घर में 2 दिन तक फ्रिज में रखकर बाकी और सब्जियों की तरह यूज कर सकते हैं, लेकिन फ्रेश डाल ज्यादा अच्छी लगती है.
निशा: फातिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हरीश जी, हर चीज अलग अलग मात्रा में कप में आती है, जैसे चीनी एक कप में 225-250 ग्राम तक आ जाती है, आटा एक कप में 150 ग्राम से 175 ग्राम तक आ जाता है, मैदा एक कप में 125 ग्राम आती है, बेसन एक कप में 100 ग्राम आता है, इस तरह सारी चीजें अलग नाप में होती हैं.
निशा: नेहा जी, आपके इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आयशा जी, बहुत बहुत धन्यबाद
निशा: आयशा जी, आपके स्नेह भरे कमेन्ट के लिये बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धीरज जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Aapki site dekh kr bnai
Bahut taste bni mam
Thank u...
निशा: नेहा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गोपाल जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राकेश जी, रैसिपीज़ पसंद करने के लिए आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Aj phli bar banai thnx nisha ji
निशा: अरशद जी, आपको भी बहुत-बहुत धन्यवाद.
Kya mung dal ( chilka) wali dal ko bhi ESE hi banate hai kya plz send answar
निशा: गजानन जी, छिलका मूंग दाल को भी इसी तरह बनाया जाता है.
निशा: गीता जी, बिलकुल हरी मूंग की दाल इसी तरह बनाई जा सकती है.
निशा: आमी जी, जीरा राइस के साथ अरहर की दाल या रायता जो आपको पसन्द हो लिया जा सकता है.
निशा: सुदेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
esme Tur dal bhe dal skate he kay
निशा: वंदना जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
निशा: अंकित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अशोक जी, रैसिपी में दी गई विधि अनुरूप आप इसे बना सकते हैं.
निशा: महेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.