कच्चे केले का हलवा - Raw Banana Halwa - Kele ka halwa

📅 21 सितंबर 2015 👁 2.2 लाख बार देखी गई 💬 29 कमेंट ★ 4.2 (3621)


कच्चे केले का हलवा बनाने में बहुत आसान लेकिन खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है. इसे व्रत के अलावा भी कभी भी बना कर परोस सकते हैं.

Read - Raw Banana Halwa - Kele ka Halwa Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Banana Halwa Recipe

  • कच्चे केले - 3 (300 ग्राम)
  • चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
  • घी - 5-6 टेबल स्पून
  • दूध - 1.5 कप (300 मी.ली़.)
  • काजू - 10-12
  • बादाम - 10-12
  • किशमिश - 20-25
  • इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच

विधि - How to make Raw Banana Halwa

हलवा बनाने के लिए सबसे पहले केलों को उबाल लीजिए. इसके लिए कच्चे केले के दोनों ओर से डंठल हटा कर इसे कुकर में डाल दीजिए और कुकर में 1 कप पानी डालकर बंद कर दीजिए और केलों को कुकर में 1 सीटी आने तक पकने दीजिए.

कुकर में सीटी आने पर गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर खत्म होने पर केलों को प्लेट में निकाल लीजिए. केलों के हल्का सा ठंडा होने पर इनका छिलका उतार दिजिये, और केले के छोटे-छोटे टुकड़े करके मैश कर लीजिए(केलों को कद्दूकस भी कर सकते हैं).

ड्राई फ्रूट को काट कर तैयार कर लीजिए. 1 काजू के 6-7 टुकड़े करते हुए काट लीजिए इसी तरह से बादाम को भी बारीक-पतला काट कर तैयार कर लीजिए. किशमिश के डंढल तोड़ कर साफ कर लीजिए.


पैन में 4-5 टेबल स्पून घी डाल कर गरम कीजिए. घी मेल्ट होने पर मैश किए हुए केले इसमें डाल दीजिए और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भून लीजिए. केले का कलर चेंज होने पर और उसमें से घी अलग होने पर केले के मिश्रण में दूध और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए.

मिश्रण को उबलने तक पकने दीजिए. उबाल आने पर इसमें कटे हुए काजू- बादाम के टुकड़े और किशमिश डाल कर मिक्स कीजिए. अब हलवे को गाढा़ होने तक पकाएं. हलवे को बीच-बीच में चलाते रहें.

मिश्रण के अच्छे से गाढा़ हो जाने पर इसमें इलायची पाउडर डाल कर मिला दीजिए. हलवा बनकर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए और हलवे को प्लेट में निकाल लीजिए. हलवे पर 1-2 टेबल स्पून घी डाल दीजिए और कटे हुए काजू बादाम से गार्निश कीजिए.

स्वादिष्ट कच्चे केले का हलवा बनकर के तैयार है. कच्चे केले के हलवे को 3 दिन तक आराम से खाया जा सकता है. आप यह स्वादिष्ट हलवा बनाएं और खाएं.
सुझाव :

  • हलवा में अपनी पसन्द के अनुसार घी और चीनी थोड़ा कम या ज्यादा डाला जा सकता है.

3-4 सदस्यों के लिये
समय 30 मिनिट

Raw Banana Halwa - Kele ka halwa for Vrat

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (3621 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (29)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Afreen shaikh
kya hum is halwe me thoda suji mila sakte hai plz batadijiye..☺☺

निशा: आफरीन जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव करके देख सकते हैं.
Pushpa
Thank you for telling about this recipe

निशा: पुष्पा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sawan Nautiyal
Superb dish mam thanku mam......

निशा: सावन जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
annu
hello nisha mam..
Maine banana cake bnaya tha wheat floor dal kr.but vo bowl me niche lg gya or vo white nhi bna otherwise uska color dark chocolate jaisa ho gya ...ye cake Maine cooker me bnaya tha ...aisa kyu hua ...any reason??? plz tell me
Sefali Gupta
Dudh grm kr k.dalna h ya thanda
निशा: सेफाली जी, दूध उबाला हुआ हो तब ठंडा भी डाला जा सकता है, और उबला हुआ गरम दूध भी डाल सकते हैं.
JAN
3 kele k liye 1 siti agar ham 6 kele lein toh kitna siti cooker ka chahiye

निशा: जन जी, इसमें 1 सीटी ही लगवाएं, और गैस धींमी करके 2-3 मिनिट केले को पका लीजिये.
Salam G Sama
nishaji. Pakke kele ka bhi halwa ban sakta hai?

निशा: समा जी, हलवा कच्चे केले से ही बनाया जाता है.
vijay(ujjain m.p)
very nice recipe

निशा: विजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Abhilasha
Dear madam,
Please batayein ki kya hum kele pressure cooker ki bajaye microwave kar sakte hain halwaa banane k liye jaisaa ki kofte k liye karte hain.
please guide.
Abhilasha
निशा: अभिलाशा जी, केले को माइक्रोवेव करके पकाया जा सकता है.
Manoj Panwar
wow very nice dish

निशा: मनोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ram gawade
Best test me

निशा: राम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aditya
Mater pener
Sonu Sharma
kya kcche kele ko mixi m bhi mix kar sakte hai

निशा: सोनू जी, कर सकते हैं.
rajvir singh
bahut hi sundar

निशा: राजवीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
SABIHA
very nice recipe. i must try

निशा: साबिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
SUNIL
6 लोगों के लिए कितने केलों और अन्य सामिग्री की अवश्यकता पड़ेगी और क्या इसमें पिस्ता डाल सकते हैं कृपया बताएं |
निशा: सुनील जी, 500 ग्राम केले से हलवा बना लीजिये, 6 सदस्यों के लिये इतना हलवा पर्याप्त रहेगा.
sapna
very nice dish and easy.i like ur all recipy is so good .

निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Miinaxi pate
apaki sab recipes pasnd lgi hai

निशा: मिनाक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sameer
mam can we make this recipe with gud.
निशा: समीर जी हां चीनी की जगह गुड़ यूज किया जा सकता है.
kavi
kacche kele ki jagah pakke hue kele le sakate h...
kele ka halwa bnane k lye

निशा: कवि जी, पके केले ही लेने हैं.
Vijay paswan
Maim mai aapse bahut kuch sheekh chuka hnu but diwali par maine rasgulla banaya tha wo fula nhi tha bat kya mai usme khane wala soda mila sakta hnu ...
निशा: विजय जी, छैना में सोडा मिलाने की आवश्यकता नहीं है, इसे मसल कर अच्छी तरह चिकना बनाना होता है और उबलते सीरप में तेज आग पर पकाना होता है, थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप इसे अच्छा बनाना सीख लेंगे.
Thakur
kele ka halwa kitne din rah sakta hai
निशा: ठाकुर जी, हलवे को फ्रिज में रखकर 4-5 दिन तक खाया जा सकता है.
SANJEET KUMAR
BANANE KE SATH-2 ISKA TEST BHI AACHCHHA HAI

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Shubhra Khare
Very nice recipe n very easy to make..

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
ANIL SHARMA
very nice dish like this we make potato halwa can be taken in breakfast.

निशा: अनील जी, बिलकुल आप इसे कभी भी खा सकते हैं.
vandana pawar

I made this recipe it is awesome in taste. We in mumbai buy banana in nos not in grams so please inform the measurement. 


निशा: वंदना जी, रेसिपी में 3 कच्चे केले लिये हैं.
sushma srivastva

Nice recipe.kya isme jeera rakh skte hain.reply me.


निशा: सुषमा जी, इसमें जीरा डालने की आवश्यकता नहीं हैं.
Neha

Rajgira aata halwa recipe plz,kuttu ke aate ka paratha recipe plz


निशा: नेहा जी मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
Mega Sharma

Rajgira aaya halwa recipe plz


निशा: मेघा जी, में इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.